इस अवसर पर उन्होने एस.डी.ओ., पंचायती राज को निर्देशित किया कि वह ग्रे-वाटर मैनेजेमेंट के तहत तैयार किए जा रहे तालाबो के पानी रि-यूज के मॉडल तैयार करें एवं इन तालाबो में मत्सय विभाग मछली पालन के लिए ग्राम पंचायतों को मोर्टीवेट करे ताकि ग्राम पंचायतो में आय के साधनो में वृद्धि हो सके। स्वास्थ्य विभाग मेडिकल वेस्ट के उचित प्रबंधन की व्यवस्था एवं उसका रिकार्ड मैनटेन करे। कृषि विभाग किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करें, महिला एवं बाल विकास विभाग खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारियों के साथ सम्नव्य स्थापित करते हुए सभी आगंनवाडी केन्द्रो पर शौचालय की व्यवस्था तथा उनका रख-रखाव सुनिश्चत करें।
इस अवसर बल्लभगढ़ खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी अंशू डागर, फरीदाबाद खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रियंका, तिगांव खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी आरती, एस.डी.ओ. पंचायती राज विभाग विक्की, उपेन्द्र सिहं डी.पी.एम स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं अन्य संबधित विभागो के अधिकारी- कर्मचारी भी मुख्य रुप से मौजूद रहे।


