फरीदाबाद। चांदपुर गांव में हिंदू नव वर्ष के अवसर पर गुरुवार को धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सरपंच निवास पर सरपंच सूरजपाल भाटी के नेतृत्व में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। हवन कुंड में आहुति देते हुए लोगों ने गांव की सुख-शांति, समृद्धि और देश की उन्नति की कामना की। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया और लोगों में खासा उत्साह नजर आया। सरपंच सूरजपाल भाटी ने कहा कि हिंदू नव वर्ष हमारी संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता बढ़ती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने युवाओं से अपनी जड़ों से जुड़े रहने और धार्मिक आयोजनों में भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया।
About Us

QUICK LINKS
QUICK LINKS
- Disclaimer
- Terms & Conditions
- Privacy Policy

