श्री सिन्हा एक ऐसी पारिवारिक पृष्ठभूमि से आते हैं, जहाँ सार्वजनिक सेवा, प्रशासनिक प्रतिबद्धता और संस्थागत मूल्यों की सुदृढ़ परंपरा रही है। उनके दादा बिहार कैडर में वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे, जिन्होंने अपने कार्यकाल में उत्कृष्ट प्रशासनिक योगदान दिया।
उनके पिता प्रदीप कुमार सिन्हा, एडिशनल प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर के पद से सेवानिवृत्त हुए और लंबे समय तक जनसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहे। उनकी माता, प्रो. अलका वर्मा, शिमला स्थित प्रतिष्ठित सेंट बीड्स कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएँ प्रदान करती रही हैं तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे चुकी हैं।
इसके अतिरिक्त, श्री सिन्हा की धर्मपत्नी माधुरी कौशिक हरियाणा कैडर की 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में पुलिस सेवा में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं।


