एक स्ट्रीट डॉग ने इंसानियत की मिसाल पेश की। तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक युवक ने सड़क किनारे बैठी मानसिक रूप से बीमार महिला के साथ कथित यौन उत्पीड़न की कोशिश की, लेकिन महिला की चीख सुनते ही डॉग आरोपी पर झपट पड़ा। उसे दूर तक खदेड़ दिया।
पूरी घटना का CCTV फुटेज सामने आया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना गुरुवार देर रात अशोकापुरम इलाके में रेलवे ओवरब्रिज के पास की है। पुलिस ने बताया कि युवक नशे में था। पहले वह महिला के पास पहुंचा और पूछा कि क्या आसपास घूम रहे डॉग उसके हैं।
यूपी के बलिया में एक लैब्राडोर कुत्ते ने अपने मालिक के परिवार को कोबरा से बचाने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। रविवार रात करीब 2 बजे कुत्ते को घर के बाहर एक कोबरा दिखाई दिया। कोबरा फन फैलाकर फुफकार रहा था।


