अभिनेता और नेता कमल हासन ने शनिवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय से मुलाकात की। उन्होंने तमिल फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी छह मांगें विजय के सामने रखीं।
हासन ने राज्य सरकार से तमिल फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री के लिए सरकारी OTT प्लेटफॉर्म शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे दर्शकों को कम कीमत पर कंटेंट देखने का मौका मिलेगा।
हासन ने सोशल मीडिया पर सीएम विजय के साथ मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि आज उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भाई विजय से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
हासन ने पोस्ट में लिखा कि मुख्यमंत्री विजय ने तमिलनाडु के विकास से जुड़े कई सपने बड़े उत्साह के साथ साझा किए। बैठक के दौरान दिखाई गई विनम्रता और स्नेह से उन्हें गर्व महसूस हुआ। तमिल फिल्म इंडस्ट्री इस समय कई चुनौतियों का सामना कर रही है और उसे तमिलनाडु सरकार के सहयोग व समर्थन की जरूरत है। उन्होंने अंत में लिखा, ईश्वर करे, अच्छाई हमेशा बनी रहे।
इससे पहले हासन ने 15 मई को फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के नाम सोशल मीडिया पर एक पत्र जारी किया था। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया संकट और बढ़ती महंगाई का असर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री पर भी पड़ रहा है। उन्होंने फिल्म निर्माण में अनावश्यक खर्च, विदेशी शूटिंग और दिखावे को कम करने की अपील की। हासन ने कहा,
दो दिन पहले कमल हासन ने तमिलनाडु के पूर्व सीएम एमके स्टालिन से मुलाकात की थी। मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के समय वह विदेश में थे।
देश लौटने के बाद उन्होंने DMK के नेता और अपने प्रिय मित्र एमके स्टालिन से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर बातचीत की।
कमल हासन राज्यसभा सांसद हैं। उनकी राजनीतिक पार्टी मक्कल नीधि मय्यम (MNM) तमिलनाडु की एक क्षेत्रीय पार्टी है। इसकी शुरुआत उन्होंने 21 फरवरी 2018 को मदुरै में की थी। पार्टी की शुरुआत भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई, ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों को केंद्र में रखकर की गई थी।
2019 लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को करीब 4 प्रतिशत वोट मिले थे। इसके बाद उन्होंने 2021 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ा, जहां कोयंबटूर साउथ सीट पर उन्हें BJP की वानथी श्रीनिवासन से करीबी मुकाबले में हार मिली।
कमल हासन की पार्टी ने 2024 लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था। पार्टी ने उस समय सत्तारूढ़ DMK को समर्थन देते हुए इसे समय की जरूरत बताया था। 2025 में DMK के समर्थन से उन्हें राज्यसभा भेजा गया था।