लखनऊ में 15 दिनों से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। 5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा परेशानी फैजुल्लागंज में है। यहां 50 से 60 हजार से अधिक घर आधे से ज्यादा पानी में डूबे हैं। कुछ इलाकों में जलस्तर घटा है, लेकिन लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। सड़कों पर नाव चल रही हैं।
राजस्थान में आज एक नया वेस्टर्न डिर्स्टबेंस एक्टिव होगा, जिसके असर से 16 अक्टूबर तक राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में आंधी-बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने 14 अक्टूबर को 5 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
वहीं, मौसम विभाग ने हिमाचल के मैदानी क्षेत्रों में बारिश, जबकि लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने का अनुमान जताया है।
उधर महाराष्ट्र में कैबिनेट बैठक के बाद सीएम फडणवीस ने कहा- सूखा प्रभावित सूची में 40 और तालुका जोड़े गए, जिससे प्रभावित तालुकों की कुल संख्या 305 हो गई है।
उत्तराखंड के 9 जिलों में आज बारिश के आसार हैं। इनमें देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ शामिल है। 3,500 मीटर या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।
राजस्थान में आज एक नया वेस्टर्न डिर्स्टबेंस एक्टिव होगा, जिसके असर से 16 अक्टूबर तक राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में आंधी-बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं। उत्तराखंड के 9 जिलों में आज बारिश की संभावना है। इनमें देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ शामिल हैं।हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिन मौसम खराब रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से प्रदेश के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी, जबकि मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।


