ममता बनर्जी ने बुधवार को अपने घर के बाहर तीन लोगों को थप्पड़ और पीठ पर मारते देखा गया। पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में 11 साल की बच्ची के रेप-मर्डर के विरोध में बुधवार को कोलकाता के कालीघाट में जुलूस निकाला जा रहा था। आरोप है कि BJP कार्यकर्ताओं ने रैली का विरोध करते हुए नारेबाजी की और TMC के खिलाफ प्रदर्शन किया और अंडे फेंके।
हंगामा बढ़ने पर ममता बनर्जी अपने आवास से बाहर आईं। उन्होंने लोगों से वहां से हटने की अपील की और हाथ के इशारों से भीड़ को पीछे जाने को कहा। हालांकि, कई लोग वहीं खड़े होकर मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। इसी दौरान ममता ने अपना आपा खो दिया और एक लोगों को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दो लोगों की पीठ पर मारा।
जिन लोगों को ममता ने मारा, उनकी पहचान नहीं हुई है। ममता ने कहा कि बंगाल में पूरी तरह से अराजकता फैल गई है। बंगाल पुलिस BJP कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रही है।
हालात काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। यह रैली कलकत्ता हाईकोर्ट से अनुमति मिलने के बाद निकाली गई थी। हालांकि पूरे रास्ते दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आते रहे, जिससे दक्षिण कोलकाता के कई इलाकों में तनाव का माहौल बन गया और ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ।


