अग्रसेन भवन में लगा शिविर, 250 लोगों की हुई आंखों की जांच
पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा ने आयोजकों को सराहा, स्वास्थ्य सेवाओं को बताया जरूरी
बल्लभगढ़। चावला कॉलोनी स्थित अग्रसेन भवन में गुरुवार को विशाल नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन चयन शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया।
श्री वैश्य अग्रवाल समाज के सहयोग से आयोजित इस शिविर का संचालन तारा नेत्रालय फरीदाबाद द्वारा किया गया, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी बल्लभगढ़ प्रेस क्लब ने निभाई। शिविर में करीब 250 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से लगभग 50 लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा ने शिविर का निरीक्षण कर आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की बुनियादी जरूरत हैं और इस दिशा में किए जा रहे ऐसे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने बल्लभगढ़ प्रेस क्लब के पदाधिकारियों की पहल की प्रशंसा की।
शिविर के दौरान पूर्व संसदीय सचिव कुमारी शारदा राठौर, पार्षद दीपक यादव, पूर्व पार्षद दयाचंद यादव, युवा कांग्रेसी नेता गिरीश भारद्वाज, सीएम विंडो अध्यक्ष राहुल, गोविंद गोयल, गोयल व्यापारी नेता प्रेम खट्टर, बिट्टू पंजाबी, शाहिद सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की आंखों की गहन जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श भी दिया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
इस मौक़े पर बल्लभगढ़ प्रेस क्लब के प्रधान अशोक जैन महासचिव डॉक्टर संदीप पाराशर कैशियर श्याम सुंदर मित्तल वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, सचिव गोपाल अरोड़ा दीपक मुखी,सह सचिव, वरिष्ठ पत्रकार ओमदेव शर्मा, विनोद यादव उर्फ बाबा बवंडर, हेमलता, बलदेव कुमार,पूजा भारद्वाज योगेश अग्रवाल संजय शर्मा प्रेम खान सहित पत्रकार रणवीर सहित शहर के सैकड़ो गण व्यक्ति मौजूद थे।


