फरीदाबाद: जिले के सेक्टर-56,56ए स्थित तिरंगा पार्क में पतंजलि योगपीठ,हरिद्वार के तत्वाधान में सप्त दिवसीय योग चिकित्सा शिविर का दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ। पतंजलि के योगाचार्य जयपाल शास्त्री ने साधकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया तथा विभिन्न रोगों में योग की उपयोगिता बताते हुए नियमित योग को स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण आधार बताया । शिविर में साधकों को रोगानुसार लाभकारी यौगिक क्रियाओं का प्रशिक्षण भी दिया गया । प्रशिक्षण में योग शिक्षक नारायण सिंह, गौरखनाथ और अनिल कपूर ने सहयोग किया। इस अवसर पर एस.एस.तोमर, भरतसिंह, संजय गोयल, कुंजबिहारी, डा.सतीश फौगाट, गुरमीत सिंह,राजेंद्र सिंह, गिरिराज मास्टर, आरसी पाल पूनम अग्रवाल, सुनीता तोमर,सरोज भाटी, नीलम सक्सेना सत्य नारायण आदि सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे । शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़ ने योग के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाया । योगाचार्य जयपाल शास्त्री ने बताया कि सप्त दिवसीय शिविर का समापन रविवार, 23 अगस्त को होगा ।साधकों ने पार्क में अमर शहीदों को नमन करते हुए तिरंगा यात्रा भी निकाली गई |
About Us

QUICK LINKS
QUICK LINKS
- Disclaimer
- Terms & Conditions
- Privacy Policy

