फ्रांस के नीस शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच द्विपक्षीय बैठक जारी है। दोनों देशों के बीच टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, हेल्थ टेक, मेडिकल टेक्नोलॉजी, AI, सेमीकंडक्टर और स्पेस टेक्नोलॉजी से जुड़े 12 समझौते हो सकते हैं।
भारत-फ्रांस के बीच 114 राफेल लड़ाकू विमानों की डील पर भी अहम चर्चा होगी। बैठक से पहले दोनों नेताओं ने ‘भारत इनोवेट्स 2026’ प्रोग्राम का उद्घाटन किया। इस दौरान मोदी ने कहा- इनोवेशन भारत के DNA में है। भारत अब सॉल्यूशन लेने वाला नहीं, दुनिया को सॉल्यूशन देने वाला देश बन चुका है।
वहीं फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा- फ्रांस रक्षा, तकनीक और कई अन्य क्षेत्रों में ‘मेक इन इंडिया’ का भागीदार रहा है। AI और जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भारत और फ्रांस के बीच सच्ची रणनीतिक साझेदारी है।

प्रधानमंत्री 13 से 18 जून तक फ्रांस और स्लोवाकिया के 6 दिनों के दौरे पर हैं। पीएम बनने के बाद उनकी यह 7वीं फ्रांस यात्रा है। पीएम का फ्रांस दौरा दो फेज में होगा। इस दौरान 3 शहरों- नीस, एवियान और पेरिस जाएंगे। वे 13-14 जून तक नीस में रहेंगे।
मोदी 14 जून को ही फ्रांस से स्लोवाकिया जाएंगे और 15 जून तक रुकेंगे। इस दौरान स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रोबर्ट फिको और राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रीनी से मुलाकात करेंगे। 1993 में स्लोवाकिया के आजाद देश बनने के बाद किसी भारतीय पीएम का यह पहला दौरा है।
16 जून को पीएम वापस फ्रांस आएंगे। 16 से 17 जून को एवियान में G7 समिट में हिस्सा लेंगे। 17 जून को G7 समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से द्विपक्षीय मुलाकात होगी। दोनों नेता 16 महीने बाद मिलेंगे। दोनों आखिरी बार फरवरी 2025 में वॉशिंगटन में मिले थे। 18 जून को पेरिस में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ विवाटेक सम्मेलन में जाएंगे।