फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी में लोगों ने पेयजल किल्लत को लेकर रविवार को विधायक सतीश फागना के ऑफिस के बाहर जाम लगा दिया। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की। लोगों ने पार्षद जयभगवान मुर्दाबाद के नारे लगाए। वार्ड-10 में रहने वाले लोगों ने बताया कि उनके यहां पिछले 20 दिन से पानी की किल्लत बनी हुई है। वह पानी खरीदकर प्रयोग कर रहे हैं। उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर टैंकर चालक मनमाने रेट वसूल रहे हैं। पार्षद औैर कार्यकारी अभियंता को पहले भी इस बारे में शिकायत दी गई थी। लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया। पार्षद उनकी समस्या का समाधान करना तो दूर उनके यहां झांकने तक नहीं आते हैं। पार्षद की ओर से कहा गया कि जब तक पानी का स्थाई समाधान नहीं हो जाता है। टैंकर से पानी की सप्लाई की जाएगी। लेकिन अब टैंकर भी नहीं भेजे जा रहे हैं। सडक़ को जाम करने के कुछ देर बाद लोग एकत्र होकर पार्षद जयभगवान के ऑफिस में गए। पार्षदों की ओर से लोगों को आश्वासन दिया गया कि दो से तीन दिन के भीतर समाधान करा दिया जाएगा।
About Us

QUICK LINKS
QUICK LINKS
- Disclaimer
- Terms & Conditions
- Privacy Policy

