गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोक दिया। जिसके बाद संजय सिंह तमाम नेता मेदांता के गेट पर धरने पर बैठ गए।
दरअसल जिस प्रतिनिधिमंडल को वांगचुक से मुलाकात करनी थी। उसमें आम आदमी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल , समाजवादी पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता शामिल हैं।
संजय सिंह ने कहा- इतिहास में पहली बार सुन रहे हैं कि अस्पताल में भर्ती किसी मरीज से लोगों को मिलने से रोका जा रहा है। हम सोनम वांगचुक से मिलने आए हैं।
55 सांसदों ने इस पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें उनसे स्वास्थ्य को देखते हुए अनशन खत्म करने का अनुरोध किया गया है। क्या ये लोग सोनम वांगचुक को मारना चाहते हैं?
वांगचुक पिछले 25 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। उन्हें पहले जंतर-मंतर से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। मंगलवार को कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें मेदांता हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया।
सोनम वांगचुक से मिलने गुरुग्राम में मेदांता अस्पताल पहुंचे विपक्षी सांसदों को अस्पताल के गेट पर रोक दिया गया। पुलिस ने कहा कि केवल परिवार को मिलने की अनुमति है। इसके बाद सभी सांसद गेट पर ही धरने पर बैठ गए।जंतर-मंतर के पास प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी में बुधवार शाम असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, पंजाबी बाग में तैनात ACP जय प्रकाश पर शाम 4.30 बजे प्रदर्शनकारियों ने पत्थर मारे। माथे पर पत्थर लगने से वे घायल हो गए।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की।
CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि हम सरकार से बातचीत करने को तैयार है, लेकिन बातचीत किसी मंत्री के घर के बजाय न्यूट्रल जगह पर होनी चाहिए।
विरोध-प्रदर्शन वाली जगह पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दास ने कहा कि जनता की अदालत यहीं है। मंत्रियों को लोगों के बीच आना चाहिए।


