फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच की टीम और पुलिस ने नेहरू कालोनी मे नशा तस्करी को लेकर घरों में छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान दो नशा तस्करों को हिरासत मे लेने की भी जानकारी मिल रही है। लेकिन पुलिस की तरफ से इसको लेकर अभी कोई आफिशियल बयान जारी नही किया गया है। नेहरू कालोनी में शुक्रवार को करीब 12 बजे पुलिस के लगभग करीब 150 जवान पहुंचे गए। पुलिस के जवानों ने कालोनी के घरों में सर्च अभियान चलाना शुरू किया।
इस दौरान क्राइम ब्रांच के जवानों ने घरों के अंदर जाकर सामान की तलाशी की । पुलिस का ये सर्च अभियान नेहरू कालोनी में नशा तस्करी को लेकर चलाया गया। पुलिस को पिछले लंबे समय से इस कालोनी में नशा तस्करी को लेकर सूचनाएं मिल रही है।
पुलिस के मुताबिक नेहरू कालोनी में नशा तस्करी के रैकेट को तोडऩे के लिए पुलिस ने ये अभियान चलाया है। पुलिस को नशा तस्करी की सबसे ज्यादा शिकायत कालोनी से मिल रही थी। क्राइम एसीपी अमन यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस की अचानक से हुई इस रेड को देखते ही नेहरू कालोनी के लोगों में हडकंप मच गया।
फरीदाबाद की नेहरू कालोनी, राहुल कालोनी , कल्यान नगर, एसी नगर और आदर्श कालोनी में सबसे ज्यादा नशा तस्करी हो रही है। यहां पर नशा तस्करी के लो छोटे बच्चों का इस्तेमाल किया जाता है। नशा तस्करी को लेकर पुलिस यहां से गिरफ्तारियां करती रही है। लेकिन उसके बाद भी नशा तस्करी का काम खत्म नही हो रहा है।
बडख़ल से विधायक धनेश धनेश अदलखा ने कहा कि नशा तस्करों के लिए कोई जगह नही है। उन्होंने कहा कि नेहरू कालोनी, राहुल कालोनी , कल्यान नगर, एसी नगर और आदर्श कालोनी में सबसे ज्यादा नशा तस्करी हो रही है। अभी तक यहां से 15 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। विधायक ने कहा कि जो नशा का व्यापार इन इलाकों में कर रहे है। सभी पर उनकी पैनी नजर है। नशा तस्करों पर सरकार सीधा प्रहार कर रही है और किसी को भी नही छोड़ा जाएगा।


