फरीदाबाद। शुक्रवार को भाकरी स्थित संत श्री आशाराम जी बापू आश्रम में विद्यार्थी शिवर का दूसरा दिन सम्पन्न हुआ। इस शिविर में फरीदाबाद के साथ साथ दिल्ली एनसीआर से कई स्कूलों के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। यह शिविर 14 मई से शुरु हुआ और 17 मई को सम्पन्न होगा। आज के शिविर का आयोजन श्री रामा भाई के सानिध्य में हुआ। श्री रामा भाई ने आज बच्चों को योग, प्रणायाम सिखाया , यह भी बताया कि भोजन किस समय पर करना चाहिए, क्या क्या खाना चाहिए क्या नहीं खाना चाहिए, अपने से बड़ों का, अपने माता पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करना, शिक्षा के क्षेत्र में कैसे आगे बढऩा चाहिए, मोबाइल का उपयुक्त उपयोग करना आदि के बारे मे बताया इसके साथ ही यह भी बताया कि कई बच्चे बड़े चंचल स्वभाव के होते है जैसे कि किसी स्थान पर स्थिर होकर नहीं बैठते कभी हाथ तो कभी पैर हिलाते रहते है, कभी खाली बैठे बैठे किसी न किसी वस्तु को छोड़ते रहते हैं तो उन्हें अलग अलग प्रयोगों से मन को स्थिर करने के उपाएं बताए। बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ इस शिवर में अपनी उपस्थिति दर्ज की। इस शिविर में कई साधक ओर साधिकाओं ने भी भाग लिया। इस मौके पर प्रभु दयाल खट्टर, राकेश सचदेवा, देवदत्त कालरा, जगदेव राणा, श्याम बांगा, हनीश आहूजा, हरी शंकर भुट्टो खान के साथ साथ अहमदाबाद से आए हुए पंकज भाई, मनीष भाई,कंचन बहन भी उपस्थित थे।
About Us

QUICK LINKS
QUICK LINKS
- Disclaimer
- Terms & Conditions
- Privacy Policy

