राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत मैदानी इलाकों के 9 राज्यों में आज भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र का विदर्भ-मराठवाड़ा और तेलंगाना भी आज यलो अलर्ट पर है। मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में कई जिलों का तापमान 45°C का आंकड़ा पार कर जाएगा।
गर्मी का यह दौर पिछले एक हफ्ते से जारी है। रविवार को UP का बांदा 46.4°C के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। राजस्थान के बीकानेर-बाड़मेर में पारा 45°C और MP के खंडवा में 44.5°C रिकॉर्ड किया गया।
इधर, बिहार में कई जिलों में उमस भरी गर्मी है तो कुछ जगह बारिश हो रही है। शेखपुरा के कस्तूरबा स्कूल में गर्मी के कारण 27 छात्राएं बेहोश होकर गिर पड़ीं। सभी को शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
देश के बाकी हिस्सों की बात करें तो केरलम, तमिलनाडु, कर्नाटक, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है।
गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिन के साथ रात भी तपने लगी है। इस सप्ताह राज्य के पश्चिमी के साथ उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में भी गर्मी तेज होगी। मौसम विभाग ने 18 और 19 मई को 19 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। इन शहरों का तापमान 42 से 45°C तक पहुंचने की संभावना है। इधर, कोटा में गायों को गर्मी से बचाने के लिए पानी की बौछार की जा रही है।vबुंदेलखंड समेत प्रदेश के कई जिले भीषण लू की चपेट में हैं। IMD ने प्रदेश के 33 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि दोपहर के वक्त घर से बाहर न निकलें। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों का खास ख्याल रखें। अधिक से अधिक पानी पीएं और हल्के सूती कपड़े पहनें। सीएम योगी ने भी सभी को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं।


