फरीदाबाद – वर्ल्ड स्ट्रीट बाय ओमैक्स ने फरीदाबाद की पहली एक्सपीरिएंशियल नियॉन नाइट मैराथन ‘फरीदाबाद नियॉन रन चैप्टर 2’ का आयोजन किया। यूनिवर्सल रनर्स मैराथन के साथ मिलकर आयोजित इस इवेंट में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जहां करीब 2,500 प्रतिभागियों ने 3 किमी, 5 किमी और 10 किमी रन कैटेगरी में हिस्सा लिया।
वर्ल्ड स्ट्रीट में हाई-फन के सामने आयोजित इस इवेंट ने म्यूजिक, लाइट्स और इंटरैक्टिव एक्टिविटीज के साथ हाई-एनर्जी माहौल तैयार किया। नियॉन थीम पर आधारित इस नाइट रन ने प्रतिभागियों को फिटनेस और एंटरटेनमेंट का अनोखा अनुभव दिया। यह फरीदाबाद में आयोजित सबसे अलग और कम्युनिटी आधारित फिटनेस इवेंट्स में से एक बनकर उभरा। यह आयोजन दिल्ली में लोकप्रिय हो चुके ‘दिल्ली नियॉन रन’ आईपी का हिस्सा है, जिसे पहले द ओमैक्स स्टेट में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फरीदाबाद में इसकी शुरुआत के साथ ही नियॉन रन चैप्टर 2 ने शहर को एक्सपीरिएंशियल अर्बन एंगेजमेंट का नया फॉर्मेट दिया, जिसमें फिटनेस प्रेमियों, परिवारों, युवाओं और रनिंग ग्रुप्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
ओमैक्स ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर जतिन गोयल ने कहा, फरीदाबाद नियॉन रन चैप्टर 2 को मिला शानदार रिस्पॉन्स इस बात को दिखाता है कि आज लोग ज्यादा एंगेजिंग और एक्सपीरिएंस आधारित पब्लिक इवेंट्स की ओर आकर्षित हो रहे हैं। ओमैक्स में हमारा हमेशा से मानना रहा है कि किसी भी डेस्टिनेशन को सिर्फ पारंपरिक रिटेल स्पेस तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि वह ऐसी जगह बननी चाहिए जहां लोग एक-दूसरे से जुड़ सकें, जश्न मना सकें और साथ मिलकर गतिविधियों में हिस्सा ले सकें। भविष्य में भी हम वर्ल्ड स्ट्रीट पर ऐसे कई कम्युनिटी आधारित अनुभव आयोजित करते रहेंगे।
फिटनेस के अलावा इस पहल ने वर्ल्ड स्ट्रीट की रौनक और फुटफॉल बढ़ाने में भी अहम योगदान दिया, जिससे वहां मौजूद रिटेल स्टोर्स, फूड आउटलेट्स और एंटरटेनमेंट जोन्स को फायदा मिला। इस आयोजन ने यह भी साबित किया कि मिक्स्ड-यूज डेस्टिनेशन अब केवल शॉपिंग तक सीमित नहीं रहे, बल्कि तेजी से सोशल और लाइफस्टाइल हब के रूप में उभर रहे हैं।


