फरीदाबाद। जिले में लगातार धुंध पडऩे के कारण आमजन का जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। शनिवार को घनी धुंध के चलते विजिबिलिटी 10 मीटर तक रही। जिसके चलते रोड़ पल चलने वाले वाहनों की गति भी धीमी रही। शहर के अपेक्षा ग्रामीण इलाकों में धुंध काफी ज्यादा पड़ रही है। पिछले 4 दिनों के मुकाबले आज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस सबसे कम रहा है। फरीदाबाद में सुबह 4 बजे से धुंध पडऩी शुरू हो गई। जिसके कारण विजिबिलिटी 10 मीटर दस मीटर तक ही सिमट कर रह गई। शहर में आज का सबसे कम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इसके 23 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद लगाई जा रही है। जिला में अभी स्कूलों मे सर्दी की छुट्टी घोषित नही की गई है। इसलिए स्कूली बच्चे कड़ाके की ठंड में स्कूल बसों मे जाते हुए दिखाई दिए। जिला में ये आज के तापमान में ये अभी तक की सबसे ज्यादा गिरावट है। धुंध ज्यादा होने के कारण सडक़ पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया है। हरियाणा में मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए बेहद घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। कोहरे के कारण हरियाणा के 20 जिले प्रभावित रह सकते हैं।
About Us

QUICK LINKS
QUICK LINKS
- Disclaimer
- Terms & Conditions
- Privacy Policy

