फरीदाबाद। देश-विदेश के लोग दिल्ली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग का प्रयोग करते हैं। जगह-जगह टोल टैक्स भी वसूला जाता है, इसलिए उम्मीद की जाती है कि सफर सुगम होगा। लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। राजमार्ग की हालत जगह-जगह से खराब है। फरीदाबाद में एस्काट्र्स मुजेसर स्टेशन के पास सर्विस सडक़ एक महीने से सीवर के पानी में डूबी हुई है। आधा किलोमीटर सडक़ पर एक फुट तक जलभराव है। इस वजह से सडक़ भी जगह-जगह से टूट गई है और गड्ढे बन गए हैं। गड्ढों की वजह से वाहन भी खराब होकर बीच में ही खड़े हो जाते हैं। नगर निगम व एनएचएआई अधिकारियों ने इस मामले पर चुप्पी साधी हुई है, इसलिए समस्या का समाधान नहीं निकल पा रहा है। इसी सर्विस सडक़ से सेक्टर रोड भी जुड़ी है। इसलिए इस पर वाहनों का दबाव भी खूब रहता है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक धीरज सिंह ने बताया कि यह नगर निगम की कॉलोनियों का सीवर का पानी है। कई बार बात की लेकिन नगर निगम इस समस्या का समाधान नहीं कर रहा है। एक बार फिर से बात की जाएगी।
About Us

QUICK LINKS
QUICK LINKS
- Disclaimer
- Terms & Conditions
- Privacy Policy

