फरीदाबाद। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मां भारती के वीर जवानों के शौर्य के सम्मान में और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज फरीदाबाद जिले के विधानसभा तिगांव के मंडल तिगांव गांव कोरली में शहीद गोपाल भाटी शहीद स्मारक तक आयोजित तिरंगा यात्रा बहुत भव्य तरीक़े से निकाली गई। इलाक़े के सभी गाँवों के सम्मानित व्यक्तियो ने भागीदारी रही ।भारत माता के नारों से पूरे गांव में जोश और उत्साह का माहौल रहा ।शहीद स्मारक पर शहीद गोपाल भाटी के बड़े भाई को सम्मानित भी किया ।एडवोकेट विक्रम सिंह अरुआ जिला उपाध्यक्ष भाजपा फरीदाबाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश में हर घर तिरंगा भी लगाया जा रहा है मोदी जी के नेतृत्व में देश के वीर जवानों का सम्मान बहुत बढ़ गया है, आज सभी लोग सेना के वीर जवानों को बहुत नजर से देखते है
और उनका मन सम्मान भी करते है। आज देश का प्रत्येक व्यक्ति सुरक्षित है तो देश की सेना की बदोलत ही है आज इस तिरंगा यात्रा के अवसर पर मुख्य रूप से सेकड़ों देशभक्तों के साथ साथ गिर्राज त्यागी ,कृष्ण भाटी मंडल अध्यक्ष,नेपाल भाटी ,अशोक सरपंच महामंत्री,राजेश सरपंच,सुधीर मेहता ,रेशम सिंह,राजेन्द्र तालान,रुपेश पूर्व सरपंच,पूर्व सरपंच रोहतान ,महेंद्र भाटी,रुद्रपाल,देवकरण वकील व ग्राम पंचायत कोराली के सभी पंच और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इस दौरान देश भक्ति गीतों के साथ स्थानीय निवासियों कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, सहित युवाओं ने भी हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता के जयघोष के साथ रैली में भाग लिया। तिरंगा यात्रा में उत्साह और आत्मगौरव से भरे आमजन का यह उत्साह देश की एकता और अखंडता को प्रदर्शित करता है। आज एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत बूथ न.342 शिव मंदिर पर वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।इस अवसर पर पूर्व मेम्बर पूरण नाथ,जवाहर सिंह ,जोगेन्द्र सिंह,ऋतिक,करण आदि मौजूद रहे ।


