यूपी के कांवड़ियों का ट्रक उत्तराखंड में पलट गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, 14 घायल हैं। शिव शक्ति कांवड़ सेवा ट्रस्ट के लोग कांवड़ियों के लिए भंडारा लगाने जा रहे थे। बुधवार सुबह करीब 10 बजे नरेंद्र नगर के पास ऋषिकेश-टिहरी मार्ग पर जाजल फकोट के पास ट्रक पलट गया।
सभी 21 लोग ट्रक के नीचे दब गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक सड़क किनारे पलटा था, अगर खाई में गिर जाता तो बड़ा हादसा हो जाता। हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची है। रेस्क्यू अभियान चलाकर बचाव कार्य में जुटी है।
प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र नगर संजय मिश्रा ने बताया- एक चार साल का बच्चा भी ट्रक में आगे फंसा था, जिसको पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। घटना के बाद टिहरी की डीएम नीतिका खंडेलवाल भी मौके पर पहुंचीं। 2 घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है, जबकि अन्य का नरेंद्र नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।
सभी बुलंदशहर के रहने वाले
कांवड़िए बुलंदशहर के सिकंद्राबाद के हैं। ये सभी मोहल्ला कास्तवाडा के सैनियों की बड़ी चौपाल में रहते हैं। बताया कि मोहल्ले के ही करीब 21 लोग ट्रक संख्या UP-13-BT-8739 से गंगोत्री के लिए जा रहे थे। ये लोग हर साल वहां जाते हैं। अचानक ट्रक ऋषिकेश-टिहरी मार्ग पर जाजल फकोट के पास पलट गई। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान विक्की (30), सुनील और संजय के रूप में हुई है।
ये लोग हुए घायल
ईश्वर सैनी (49), अतर सिंह (60), रवि (30), कुलदीप गिरी (35), झम्मन सिंह (70), बनवारी (55), मुकेश (59), प्रेम सिंह (50), जुगनू (35), तुषार (17), भजन लाल (45), लेखराज (40), टिंकू (49), मूलचंद (40), राहुल (28), नकुल (04), बिशन (34), विनीत


