संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव की संभावित सभी जगहों पर तत्काल आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं तथा किसी भी स्थान पर पानी जमा होने की स्थिति बनने से पहले ही प्रभावी कदम उठाए जाएं। उनके निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रमुख चौकों, मुख्य मार्गों, अंडरपास, व्यस्त यातायात मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर वाटर पंपिंग टैंकर, पंपिंग सेट तथा अन्य आवश्यक मशीनरी तैनात कर दी गई है। इन संसाधनों के माध्यम से वर्षा जल की शीघ्र निकासी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि यातायात प्रभावित न हो तथा नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
उन्होंने ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी विभाग अपने-अपने क्षेत्राधिकार में निरंतर निगरानी बनाए रखें तथा जहां कहीं भी जलभराव की सूचना प्राप्त हो, वहां तत्काल टीम भेजकर पानी की निकासी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में नागरिकों की सुरक्षा, सुविधा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार मौके पर रहकर स्थिति का निरीक्षण कर रहे हैं। जल निकासी व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है तथा आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त मशीनरी एवं मानव संसाधन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रशासन का प्रयास है कि वर्षा के कारण कहीं भी लंबे समय तक जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो और शहर की सामान्य गतिविधियां निर्बाध रूप से संचालित होती रहें।
बरसात के दोरान 24 घंटे मॉनिटरिंग करेंगे अधिकारी कर्मचारी :
उपायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशानुसार वर्षा ऋतु के दौरान जलभराव की स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर विशेष निगरानी व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत जिले में तैनात हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) स्तर के अधिकारियों की विभिन्न क्षेत्रों में ड्यूटी लगाई गई है, जो 24 घंटे अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में सतत निगरानी रखेंगे तथा जल निकासी व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करेंगे।
उपायुक्त (डीसी) न नागरिकों से भी सहयोग की अपील की:
डीसी ने अपील करते हुए कहा कि बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। यदि किसी स्थान पर जलभराव, सीवर ओवरफ्लो अथवा जल निकासी संबंधी समस्या दिखाई देती है तो उसकी सूचना तुरंत संबंधित विभाग अथवा जिला प्रशासन को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई कर समस्या का समाधान किया जा सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिला प्रशासन एवं सभी संबंधित विभागों के संयुक्त प्रयासों से बारिश के दौरान भी शहर में जनजीवन सामान्य बनाए रखा जाएगा तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।


