मानसून 5 दिन में 13 राज्यों तक पहुंच गया है। सोमवार को तेलंगाना में एंट्री कर चुका है। फिलहाल यह मुंबई से करीब 150 किमी दूर है और अगले 48 घंटे में शहर में दस्तक दे सकता है। वहीं, अगले सप्ताह तक यह गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और ओडिशा तक पहुंच सकता है। मानसूनी हवाओं के असर से कई मैदानी राज्यों में गर्मी कम हुई है। साथ ही प्री-मानसून के कारण कई जगह 50-60kmph रफ्तार से आंधी और तेज बारिश हो रही है। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मंगलवार को आंधी से कई जगह पेड़ उखड़ गए। केरल…
Author: Samachar Ambar
TMC में टूट के बीच ममता बनर्जी ने मंगलवार को सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा में पार्टी का चीफ व्हिप नियुक्त किया। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लेटर लिखकर कहा कि इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। TMC के लोकसभा में 28 सांसदों में से 20 ने एक दिन पहले बगावत के बाद ममता का साथ छोड़ दिया था। उन्होंने NDA सरकार को समर्थन देने का फैसला किया है। इन लोगों ने सांसद काकोली घोष दस्तीदार को अपना चीफ व्हिप चुना था। खुद काकोली घोष ने बागी सांसदों के साइन वाला लेटर लोकसभा स्पीकर को भेजा था। इसमें TMC…
फरीदाबाद/बल्लभगढ़। मानव अधिकार मिशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एम. एस. जन्मेदा जी के आवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा कार्यक्रम में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने विशेष रूप से उपस्थित होकर कथा का श्रवण किया उनके साथ मानव अधिकार मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0.महेन्द्र शर्मा तथा उन्होंने आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। कथा के दौरान कथा व्यास विष्णू कांत शास्त्री जी ने अपने प्रेरणादायी प्रवचनों में गुरु के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जीवन में सच्चे गुरु का स्थान सर्वोपरि होता है।…
फरीदाबाद । हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार कक्ष में समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता फरीदाबाद एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने की। एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने समाधान शिविरों की प्रभावशीलता को और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों में नागरिकों की ओर से सबसे अधिक समस्याए परिवार पहचान पत्र…
फरीदाबाद । हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कहा कि आयोग का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को न्याय दिलाने के साथ-साथ जहां संभव हो परिवारों को टूटने से बचाना और आपसी संवाद के माध्यम से विवादों का समाधान करवाना है। उन्होंने बताया कि आज सोमवार को आयोजित जनसुनवाई में लगभग 33 मामलों की सुनवाई की गई। जिनमें से दो-तीन मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से समाधान कराया गया और इनमें से ज्यादातर मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कहा कि जनसुनवाई में आने वाले अधिकांश मामले…
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद द्वारा प्रत्येक सोमवार को आयोजित किए जाने वाले जनसुनवाई शिविर में आज लगभग 32 शिकायतें प्राप्त हुईं। शिविर की अध्यक्षता महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने की। इस अवसर पर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा निर्देशों पर नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त(तृतीय) परमजीत चहल भी उपस्थित रहे। महापौर एवं अतिरिक्त आयुक्त ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान करना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से नियमित रूप…
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने आज मवई क्षेत्र में लगभग 3.73 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों एवं बुजुर्गों के हाथों नारियल फुड़वाकर निर्माण कार्यों की शुरुआत कराई गई। इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के प्रत्येक गांव और शहर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्य केवल निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनका उद्देश्य आम जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाना और बुनियादी…
फरीदाबाद। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास द्वारा दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित भव्य अंतर्राष्ट्रीय धर्म संसद में देशभर से हजारों साधु-संतों, धर्माचार्यों एवं सनातन धर्मावलंबियों ने भाग लिया। धर्म संसद में श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने, देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा सनातन बोर्ड के गठन जैसी महत्वपूर्ण मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्र और धर्म से जुड़े विभिन्न विषयों पर संत समाज ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संगठित प्रयासों का आह्वान किया।कार्यक्रम के संयोजक एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक रूप सिंह…
नीट पेपर लीक और CBSE के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम से जुड़े विवादों की जांच कर रही संसदीय समिति ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) और CBSE से कई तीखे सवाल पूछे। साथ ही दोनों संस्थानों को तलब कर लिखित जवाब मांगे हैं। कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता वाली समिति ने NTA से पूछा कि उसकी नजर में ‘पेपर लीक’ की परिभाषा क्या है, जबकि CBSE से पूछा कि क्या OSM का ठेका देने से पहले कोएम्प्ट (Coempt) कंपनी के बैकग्राउंड जांच की थी? समिति ने NTA से पूछा, ‘2018 से अब तक उसके द्वारा आयोजित परीक्षाओं में क्या कभी…
मणिपुर के उखरुल जिले के शोक्वाओ और न्यू हेवन इलाके में रविवार सुबह सैकड़ों महिलाएं असम राइफल्स के जवानों और वाहनों के आगे दीवार बनकर खड़ी हो गईं। मशालें, लाठियां लिए ये तंग्खुल नगा महिलाएं जवानों को आगे नहीं बढ़ने दे रही थीं। सैन्य अधिकारियों ने चेतावनी दी। इसके बावजूद वे डटी रहीं और ‘हमारी जमीन, हमारा अधिकार’ नारे लगाती रहीं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जवानों ने पुलिस और मजिस्ट्रेट की गैरमौजूदगी में कई राउंड हवाई फायर किए और लाठीचार्ज किया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं से धक्का-मुक्की भी की गई। हालांकि सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में जवानों…

