Author: Samachar Ambar

फरीदाबाद।  जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक सैक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने की। बैठक में पार्टी संगठन को ग्रास रूट पर मजबूत करने  के साथ-साथ एसआईआर (वोटर लिस्ट पुनरीक्षण), बूथ प्रबंधन को मजबूती पर बल दिया। वहीं नेहरू कालोनी में नगर निगम द्वारा की गई तोडफ़ोड़ की कड़े शब्दों में निंदा की। बैठक का संचालन जिला कांग्रेस के प्रधान महासचिव अशोक रावल ने की। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने क्रम वाइज अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से भी जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक को अवगत करवाया और जन समस्याओं को…

Read More

फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर आज ग्राम बूढ़ेना स्थित श्री साईं धाम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, दिव्य हवन एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सैकड़ों की संख्या में उपस्थित देवतुल्य कार्यकर्ताओं और राष्ट्रभक्त श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना एवं हवन में…

Read More

फरीदाबाद। जिले के प्रतापगढ़ स्थित मेन पंपिंग स्टेशन (एमपीएस) में दो युवकों की मौत को लेकर निगम कमिश्नर ने एजेंसी के भुगतान पर रोक लगाने के आदेश जारी किए है। निगम ने हादसे से एक दिन पहले ही संबंधित संचालन एजेंसी को स्टेशन की सफाई कराने के निर्देश जारी किए थे। यह कार्रवाई क्षेत्र में लगातार सीवर ओवरफ्लो और बैकफ्लो की शिकायतें मिलने के बाद की गई थी। जानकारी के अनुसार, कई वार्डों के पार्षदों ने निगम अधिकारियों को अवगत कराया था कि सीवर का पानी वापस लाइनों में भर रहा है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़…

Read More

फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार को एक 12 वर्षीय बच्चे के नहर में गिरने से इलाके में हडक़ंप मच गया। बताया जा रहा है कि सेक्टर-17 बाइपास के पास स्थित गुरुग्राम-आगरा कैनाल नहर में फरहान नाम का बच्चा अपने दोस्तों के साथ गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया। घटना के बाद से पुलिस, परिजन और स्थानीय लोग उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। फरहान के पिता रफीक ने बताया कि उनका परिवार प्रेम नगर में रहता है, जो नहर के पास ही स्थित है। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर उन्हें…

Read More

फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर लगातार सर्वाधिक समय तक राष्ट्रसेवा के गौरवपूर्ण कीर्तिमान तथा सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 स्वर्णिम वर्षों के उपलक्ष्य में आज जनकल्याण मंदिर, सेक्टर-7, फरीदाबाद में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत…

Read More

चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-1879) में बीते रविवार को एक पैसेंजर ने बीच हवा में हंगामा शुरू कर दिया। यात्री ने फ्लाइट की विंडो का शीशा भी तोड़ दिया। उसने फ्लाइट क्रू के साथ बदतमीजी की। हालांकि, क्रू मेंबर्स ने पैसेंजर को संभाला और फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया। इसके बाद यात्री को सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया गया। यात्री ने दिल्ली एयरपोर्ट पर भी भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। यात्री के परिजन का कहना है कि वह दिमागी रूप से बीमार है। इसके बाद जब उसका…

Read More

मानसून ने केरलम में दस्तक देने के 6 दिन में पूर्वोत्तर के सभी राज्यों को कवर कर लिया है। मंगलवार को यह मिजोरम, मेघालय, सिक्किम और पश्चिम बंगाल पहुंचा। अब तक 16 राज्यों में मानसून की एंट्री हो चुकी है। गुजरात को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में प्री-मानसून का असर है। बिहार में मंगलवार को 10 जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। बेगूसराह में एक ऑटो पर पोल गिर गया। उत्तर प्रदेश के इटावा में तेज तूफान के साथ बारिश हुई। 100kmph की रफ्तार से आंधी भी चली। इस दौरान 100 से ज्यादा जगहों पर पेड़-पोल गिर गए। महाराष्ट्र…

Read More

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के शिवकुमार का वीडियो वायरल है। इसमें वह 2 सेब थोड़े-थोड़े खाकर अपने समर्थकों की ओर फेंकते नजर आ रहे हैं। भीड़ में शामिल लोग भी शिवकुमार के जूठे सेब पाने की लिए मशक्कत करने लगते हैं। शिवकुमार के इस वीडियो को भाजपा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- जिन लोगों के वोट से आप सत्ता में आते हैं, उन्हीं लोगों पर आधा खाया हुआ सेब फेंकना कोई मजाक नहीं है। यह कांग्रेस की सोच का आईना है। पोस्ट में लिखा गया कि सम्मान शब्दों से नहीं, व्यवहार से दिखता है और जनता भीख नहीं मांगती,…

Read More

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लरिश स्टे होटल में आग लगने के मामले में जांच के दौरान नए खुलासे हुए हैं। पुलिस को होटल के लाइसेंस, संचालन और फायर सेफ्टी नियमों में संभावित गड़बड़ियों के बारे में जानकारी मिली है। ये बातें होटल मालिक लवकेश बजाज और अकाउंटेंट जय मिश्रा से पूछताछ के दौरान सामने आईं। दोनों को होटल में आग के मामले में गिरफ्तार किया गया था। 3 जून को हुए हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई थी। जय मिश्रा ने बताया कि होटल का लाइसेंस बनवाने के लिए बजाज ने उसके दस्तावेज इस्तेमाल किए थे। यही…

Read More

महाराष्ट्र में बुधवार को RSS मुख्यालय, मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) और मुंबई-पुणे के मेयर कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले। ईमेल खालिस्तान नेशनल आर्मी बताने वाले ग्रुप की ओर से भेजे गए थे। इसके बाद कई इमारतें खाली कराई गईं और सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों के मुताबिक कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। PTI के मुताबिक, नागपुर की मेयर नीता ठाकरे को एक ईमेल मिला। इसमें दावा किया गया था कि महाल स्थित RSS मुख्यालय और रेशीमबाग के डॉ. हेडगेवार स्मृति भवन में विस्फोटक लगाया गया है। सूचना मिलते ही बम डिटेक्शन एंड…

Read More