ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस(TMC) में फूट अब तय है। विधानसभा के 80 में से 58 विधायकों के बगावत के बाद लोकसभा के बागी 19 सांसदों का लेटर शुक्रवार को सामने आया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक इसे 18 मई को लोकसभा स्पीकर को भेजा गया था और अलग गुट बनाने की मांग की गई है। इससे साफ है कि ममता की हार के 14 दिन बाद ही पार्टी में बगावत शुरू हो गई थी। इस चिठ्ठी में यूसुफ पठान, सायोनी घोष, काकोली घोष और शताब्दी रॉय जैसे बड़े नाम शामिल हैं। एक नाम सामने नहीं आया है। इससे…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त (कमिश्नर) धीरेंद्र खडग़टा के दिशा-निर्देशों पर बरसात के मौसम को देखते हुए शहर में जलभराव की समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिससे आने वाले बरसात के दिनों में लोगों को बरसाती पानी से होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी।निगम आयुक्त ने सभी वार्डों में सीवर नाले और स्टॉर्म वाटर लाइन जैसे कार्यों के निरीक्षण के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे फील्ड में जाकर कार्य का जायजा लें और बरसात से पहले नाले नालियों सीवर लाइन की सफाई का कार्य करवाना सुनिश्चित करें। इसी…
फरीदाबाद। सेक्टर-19 में गुरुवार दोपहर सीवर की सफाई के दौरान एक हादसा हो गया। सीवर में उतरे 50 वर्षीय सीवरमैन की जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मौत हो गई। घटना के बाद नगर निगम के कर्मचारियों और यूनियन के पदाधिकारियों में रोष देखा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जानकारी के अनुसार, सेक्टर-19 स्थित हाउस नंबर 1310 के पास सीवर जाम होने की शिकायत नगर निगम को मिली थी। शिकायत के बाद नगर निगम के नियमित सफाई कर्मचारी जोगिंदर पहलवान निवासी गांव औरंगाबाद,…
फरीदाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चोरी की वारदातों में वांछित हिस्ट्रीशीटर अपराधी सोनू को गिरफ्तार कर किया है। यह कार्रवाई अपराध शाखा सेक्टर-85 और अपराध शाखा सेंट्रल की संयुक्त टीम ने गुरुवार सुबह की। पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ आईएमटी से मच्छगर गांव जाने वाले रास्ते पर हुई। क्राइम ब्रांच एसीपी वरुण दहिया ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि घरों में चोरी की वारदातों में वांछित आरोपी सोनू क्षेत्र में आने वाला है। सूचना के आधार पर अपराध शाखा की टीम ने इलाके में निगरानी शुरू कर दी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। इसी…
फरीदाबाद के सारण थाना क्षेत्र की जवाहर कॉलोनी में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एक युवक का शव उसके घर के अंदर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय जितेंद्र प्रजापति के रूप में हुई है। वह यामाहा कंपनी में प्लांट लाइनमैन के पद पर काम करता था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ईएसआईसी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार, जितेंद्र प्रजापति जवाहर कॉलोनी में अपने मकान में अकेले रहता था। उसकी पत्नी और एक छोटी बेटी बिहार…
NEET UG पेपर लीक मामले के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बुधवार को संसदीय समिति से मुलाकात की। उन्होंने परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित बनाने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। बैठक में NTA के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह और नेशनल मेडिकल काउंसिल अध्यक्ष अभिजात शेठ शामिल हुए। समिति के सदस्यों ने सुझाव दिया कि हमें अमेरिका और चीन जैसे देशों से सीखना चाहिए। वहां बिना किसी शिकायत के परीक्षाएं होती हैं। विदेशों में अपनाए जाने वाले अच्छे तरीकों से सीखें और ऐसे सिस्टम अपनाएं ताकि देश में परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित और पुख्ता हो। इधर, भारत में…
देशभर में सड़क हादसों में जान गंवाने वाली गृहिणियों के परिवारों को मिलने वाले मुआवजे को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि घर संभालने वाली महिलाओं को राष्ट्र निर्माता (नेशन बिल्डर) का दर्जा मिलना चाहिए। उनके काम की तुलना किसी पेशेवर से करके उनके योगदान को कम नहीं आंका जा सकता। जस्टिस संजय करोल और न्यायाधीश एन कोटिस्वर सिंह की बेंच ने कहा कि किसी हादसे में गृहिणियों की मौत होने पर, उनके द्वारा की जाने वाली परिवार की देखभाल और घरेलू काम की कीमत कम से कम 30 हजार…
मानसून ने गुरुवार को बिहार में एंट्री कर ली है। इसके साथ ही मानसून 17 राज्यों में पहुंच चुका है। वहीं तेलंगाना और आंध प्रदेश में भी मानसून आगे बढ़ गया है। बिहार के 11 जिलों में आज सुबह से आंधी-बारिश हो रही है। राज्य के खगड़िया में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग झुलस गए हैं। पटना, बक्सर, सुपौल समेत 5 जिलों में सुबह-सुबह घने बादलों की वजह से अंधेरा छा गया। लोगों को गाड़ियों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। यहां आंधी के साथ बारिश हुई। इधर, गुजरात को छोड़कर बाकी सभी राज्यों…
केरलम में इस साल निपाह वायरस का पहला केस मिला है। इसकी जानकारी गुरुवार को सामने आई। मरीज 43 साल का है और कोझिकोड का रहने वाला है। राज्य सरकार ने रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। मरीज को हल्का बुखार आने पर प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। बाद में कोझिकोड मेडिकल कॉलेज भेजा गया। उसकी हालत गंभीर है और वह वेंटिलेटर पर है। स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने कहा, मरीज कई लोगों के संपर्क में आया था। अस्पताल के स्टाफ और उसके संपर्क में आए संभावित लोगों को क्वारंटीन…
ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होते नहीं दिख रही हैं। विधायक और सांसद लगातार उनका साथ छोड़ रहे हैं। इस बीच, उनके सबसे करीबी सांसद कल्याण बनर्जी की भी गुरुवार को नाराजगी सामने आई। उन्होंने कहा कि ममता दीदी को तय करना होगा कि वे मेरे साथ हैं या अभिषेक बनर्जी के साथ। अभिषेक को सीनियर नेताओं का सम्मान करना नहीं आता। वह बहुत अहंकारी हैं। इसी वजह से पार्टी बर्बाद हुई है। इधर, TMC के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। पिछले चार दिनों में 13 में से तीन राज्यसभा सांसद ममता को छोड़कर…

