फरीदाबाद। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को देश के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से 2026 तक भारत ने विकास, अर्थव्यवस्था, आधारभूत ढांचे, सुरक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। श्री गुर्जर शुक्रवार को सेक्टर-15 स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, जिला महामंत्री शोभित अरोड़ा, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, मीडिया कॉर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ उपस्थित रहे। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। तिगांव विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन आयोग के विशेष गहन मतदाता सूची पुर्नरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर बीएलए-2 व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित नागर के संयोजन में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में हरियाणा के पूर्व केबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस द्वारा गठित एसआईआर की मॉनीटिरिंग कमेटी के फरीदबाद जिला प्रभारी पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल मुख्यरूप से मौजूद रहकर पार्टी पदाधिकारियों को उक्त अभियान को लेकर बारीकियों से जानकारी दी। बैठक में एसआईआर को लेकर सजग रहने की अपील की गई और बैठक में तय…
फरीदाबाद। हरियाणा की पूर्व शिक्षा मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा है कि मनोहर नीति से नया और नायाब हरियाणा हर दिशा में प्रगति की ओर अग्रसर है वहीं महिला सशक्तिकरण की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पेशे से डॉक्टर अर्चना गुप्ता का अनुभव और पार्टी के लिए समर्पण हरियाणा में भाजपा को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ ‘विकसित भारत-विकसित हरियाणा’ के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। श्रीमती त्रिखा नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता का स्वागत करने उनके निवास पर पहुंची थी। इस मौके पर उन्होंने उनका शॉल पहनाकर व…
फरीदाबाद। नगर निगम के दस्ता ने बाजार में दुकानों के आगे सडक़ पर रैंप और सीढ़ी बनाकर किए गए अतिक्रमण को अर्थमूवर से तोडऩे कार्रवाई की। 100 दुकानों के आगे से यह अतिक्रमण हटाए। इनके टूटने से लोगों को बाजार के अंदर सामान खरीदने के लिए आने-जाने में सुगमता होगी। बल्लभगढ़ का बाजार जयपुर की तर्ज पर चौसर का बनाया गया है। यहां पर बाजार काफी चौड़ा था। जो दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे रैंप और सीढ़ी बना कर किए गए अतिक्रमण और रेहडिय़ों के खड़े करवाने से सिकुड़ गया है। कुछ दुकानदार तो अपनी दुकानों के आगे दो-दो बराबर…
फरीदाबाद, 12 जून। ओल्ड फरीदाबाद में वीरवार किन्नर समाज द्वारा अपनी कुल देवी, जिन्हें “मुर्गे वाली देवी” के नाम से भी जाना जाता है, की श्रद्धा एवं भक्ति के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर किन्नर समाज के बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लेकर देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान किन्नर समाज की माता राखी माँ ने उपस्थित लोगों को समाज की परंपराओं, धार्मिक मान्यताओं तथा कुल देवी पूजा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जहाँ पर नजफगढ़ से जस्सी महंत किन्नर भी उपस्थित थी। उन्होंने बताया कि यह पूजा किन्नर…
फरीदाबाद, 11 जून। सुनील कुमार जांगड़ा, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत आज वीरवार को एसडीएम फरीदाबाद एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (ईआरओ), 89-फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की अध्यक्षता में संबंधित विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य एसआईआर-2026 प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इस महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक अभियान में आरडब्ल्यूए का सक्रिय सहयोग सुनिश्चित करना था। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम एवं ईआरओ ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची को अधिक शुद्ध,…
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने NEET UG रीएग्जाम में कुछ बदलाव किए हैं। नए नोटिस के तहत, परीक्षा का समय अब 180 मिनट से बढ़ाकर 195 मिनट कर दिया गया है। इसके अलावा आंसर शीट में रफ वर्क के लिए भी जगह बढ़ाई गई है। NEET UG 2026 इस साल पेपर लीक के चलते रद्द कर दिया गया था। रीएग्जाम अब 21 जून को आयोजित किया जाना है जिसे लेकर नए बदलाव किए गए हैं। NEET-UG परीक्षा 3 मई 2026 को हुई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को NTA ने इसे रद्द कर दिया।…
भारतीय सेना की मारक क्षमता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए स्वदेशी रक्षा कंपनी SMPP ने सेना को 106 टर्बोजेट इंजन से चलने वाले ‘कामिकाजे’ ड्रोन सौंप दिए हैं। इन्हें ‘पीसकीपर (अग्निवेग)’ नाम दिया गया है। यह ड्रोन 180km की रेंज तक हमला कर सकते हैं। साथ ही 450kmph की रफ्तार पकड़ सकते हैं। यानी इसकी रफ्तार दुनिया में सबसे तेज उड़ने वाले पेरेग्रिन फाल्कन पक्षी की रफ्तार 320kmph से भी ज्यादा है। इतना ही नहीं इन पर न जैमिंग का असर होगा, न कोई स्पूफिंग के जरिए इन्हें टारगेट से भटका सकेगा। कंपनी ने कहा है कि…
दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में एक बिल्डिंग में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक युवक और दो महिलाएं हैं। 6 लोगों को बचाया गया है, सभी अस्पताल में भर्ती हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में लगी थी। धीरे-धीरे आग पांच मंजिला बिल्डिंग में फैल गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने छत का ताला काटकर लोगों को बचाया। फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, गुरुवार देर रात 2:35 बजे से 2:37 बजे के बीच इमरजेंसी कॉल मिलीं। आग तारा अपार्टमेंट के पास गली नंबर 1 में स्थित एक इमारत में लगी थी। इमारत…
देश में मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। शुक्रवार को झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में इसकी एंट्री हो गई। हालांकि, महाराष्ट्र में मानसून की रफ्तार अभी थोड़ी धीमी है। अगले 3 दिन में मानसून के छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में एंट्री करने की संभावना है। 4 जून को केरलम में दस्तक देने के बाद मानसून 9 दिन में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है। IMD के मुताबिक, गुजरात को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में प्री-मानसून एक्टिव है। आज मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत 22 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। कई जगह 60kmph तक की रफ्तार से…

