मानसून की झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में एंट्री हो गई। फिलहाल यह छत्तीसगढ़ की बॉर्डर पर है। अगले 3 दिन में इसके मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश पहुंचने की संभावना है। 4 जून को केरलम में दस्तक देने के बाद मानसून 9 दिन में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है। फिलहाल, देश के कई राज्यों में प्री मानसून एक्टिव है। राजस्थान समेत 9 राज्यों में तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है। मध्य प्रदेश में शनिवार शाम भोपाल समेत 4 जिलों में तेज बारिश हुई। कई जगहों पर बिजली के तार, पेड़ टूट कर गिरे। यूपी में…
Author: Samachar Ambar
दिल्ली के मालवीय नगर में फ्लोरिश स्टेज होटल अग्निकांड में बची एक बांग्लादेशी नागरिक ने मृतकों के शवों को बांग्लादेश भेजने के नाम पर पैसे वसूले जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता शमिया चौधरी ने कहा कि पहले सरकार की ओर से शवों को मुफ्त में स्वदेश भेजने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन बाद में दूतावास में 1.8 लाख रुपए जमा कराने को कहा गया। ANI से बातचीत में शमिया ने कहा कि हमें बताया गया था कि शव को मुफ्त में बांग्लादेश भेजा जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दूतावास में हमसे ₹1.80 लाख लिए गए। मैं जानना चाहती…
दिल्ली के तुगलकाबाद में 12 जून को पांच मंजिला इमारत में लगी आग में नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की। जिसमें एक नाबालिग लड़की आग लगने से पहले अंदर जाते दिखी, जैसे ही वह बाहर आई धमाका हो गया। पुलिस ने CCTV वीडियो के आधार पर नाबालिग को पकड़ा। उसने कबूल किया कि गोविंद पुरी के गिरीनगर की रहने वाली सरिता (27) ने उसे ऐसा करने के लिए उकसाया था। आरोप है कि सरिता ने उसे पेट्रोल और माचिस दी थी ताकि वह पैसे के विवाद को लेकर पांचवीं मंजिल पर रहने वाले दीपक…
भारतीय सेना ने जवानों की यूनिफॉर्म से गुलामी के दौर की निशानियों को हटा दिया है। 174 पेज की नई ‘आर्मी यूनिफॉर्म-2026’ बुक में कॉलोनियल एरा के नियमों में भी बदलाव किया है। सेना का कहना है कि ये बदलाव भारत की संप्रभु पहचान और राष्ट्रीय भावना के मुताबिक किए गए हैं। नए नियमों में रिव्यूइंग ऑफिसर के लिए परेड में तलवार रखना वैकल्पिक कर दिया गया है। वहीं, कुछ मैस ड्रेस के साथ इस्तेमाल होने वाली पाउच बेल्ट हटाई गई है। इसके साथ ही रॉयल जैसे पुराने शब्दों का इस्तेमाल बंद किया गया है। पहली बार फॉर्मल सिविल ड्रेस…
फ्रांस के नीस शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच द्विपक्षीय बैठक जारी है। दोनों देशों के बीच टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, हेल्थ टेक, मेडिकल टेक्नोलॉजी, AI, सेमीकंडक्टर और स्पेस टेक्नोलॉजी से जुड़े 12 समझौते हो सकते हैं। भारत-फ्रांस के बीच 114 राफेल लड़ाकू विमानों की डील पर भी अहम चर्चा होगी। बैठक से पहले दोनों नेताओं ने ‘भारत इनोवेट्स 2026’ प्रोग्राम का उद्घाटन किया। इस दौरान मोदी ने कहा- इनोवेशन भारत के DNA में है। भारत अब सॉल्यूशन लेने वाला नहीं, दुनिया को सॉल्यूशन देने वाला देश बन चुका है। वहीं फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा-…
TMC बागी गुट के सांसद केंद्रीय मंत्री और बंगाल में भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव के घर पर बैठक कर रहे हैं। बैठक में सांसद सायोनी घोष और प्रसून बनर्जी समेत कई TMC सांसद पहुंचे हैं। यहां भाजपा सांसद निशिकांत दुबे भी मौजूद हैं। दिल्ली पहुंचते ही सायोनी ने कहा- मैं अभी कुछ नहीं कहूंगी। सही समय आने पर ही बोलूंगी। ममता ने सायोनी और माला को पार्टी के पदों से हटा दिया है। सायोनी पार्टी की यूथ विंग की अध्यक्ष थीं। ममता बनर्जी की पार्टी TMC के बागी सांसद सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलेंगे। बागी गुट…
हांसी/फरीदाबाद,13 जून। सुनील कुमार जांगड़ा, मुल्लान नगर स्थित श्री योग अभ्यास आश्रम में रविवार को 31वाँ वार्षिक उत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर योग, यज्ञ, सत्संग एवं आध्यात्मिक प्रवचनों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, योग साधकों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः वैदिक हवन यज्ञ से हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर विश्व कल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात आयोजित सत्संग एवं योग उपदेश कार्यक्रम में योग, सेवा, साधना, संस्कार एवं अध्यात्म के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में हांसी…
फरीदाबाद। जिला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजेश गर्ग की सेवानिवृत्ति पर आज रोटरी क्लब ऑफ ईस्ट ने फरीदाबाद की जिला नीमका जेल में रक्तदान शिविर लगाया जिसमें लगभग 100 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में हरियाणा के डीजीपी जेल आलोक मित्तल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और रक्तदान करने वाले लोगों से उन्होंने अधिक से अधिक रक्तदान करने का आह्वान किया। मित्तल ने इस मौके पर कहा रक्तदान करना बड़ा पुण्य कार्य है और हमारे द्वारा किए गए रक्तदान से किसी भी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। रोटरी ब्लड बैंक के अध्यक्ष दीपक प्रसाद ने जानकारी…
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार में मुख्य प्रधान सचिव अनुराग रस्तोगी ने नीट-यूजी 2026 की परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी जिलों के उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, आयोग अधिकारियों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। वे शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।मुख्य प्रधान सचिव ने कहा कि हृश्वश्वञ्ज-त्र 2026 राज्य की अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील परीक्षा है, इसलिए परीक्षा की पवित्रता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की…
फरीदाबाद। टेलीग्राम टास्क के नाम पर करीब 16 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को शनिवार अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार फरीदाबाद निवासी एक महिला ने साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दी थी कि 21 जून को टेलिग्राम के माध्यम से कुछ लोगों ने उससे संपर्क किया। ठगों ने उसे व्रिबो नामक प्लेटफॉर्म पर होटलों की रेटिंग कर प्रतिदिन 5-6 हजार रुपये कमाने का लालच दिया। इसके बाद उसे एक…

