फरीदाबाद। फरीदाबाद जिले की विभिन्न मस्जिदों में आज ईद-उल-फितर का त्यौहार भाईचारे के साथ मनाया गया। ओल्ड फरीदाबाद तथा ऊंचा गांव स्थित जाम मस्जिद में शनिवार सुबह से ही मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और अमन-चैन की दुआ मांगी। मस्जिद परिसर में खास इंतजाम किए गए थे, जिससे नमाजियों को किसी तरह की परेशानी न हो। बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला, जहां उन्होंने नए कपड़े पहनकर इस त्योहार की खुशियों का आनंद लिया। वहीं, लोगों ने अपने घरों…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। जनस्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति सराहनीय पहल करते हुए रोटरी क्लब फरीदाबाद ईस्ट द्वारा रेड क्रॉस सोसायटी, सेक्टर-12 फरीदाबाद के ऑडिटोरियम में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 125 टीबी (क्षय रोग) से पीड़ित मरीजों को ‘निक्षय पोषण आहार किट’ वितरित की गई। यह किट आगामी 6 माह तक नियमित रूप से मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उनके उपचार में पोषण की कमी न आए और वे शीघ्र स्वस्थ हो सकें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने कहा कि किसी भी बीमारी के उपचार में संतुलित एवं पौष्टिक आहार की अत्यंत महत्वपूर्ण…
फरीदाबाद । युवा शक्ति को राष्ट्रनिर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से “मेरा युवा भारत – मेरी जिम्मेदारी” थीम पर पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें युवा बड़ी संख्या में भाग लेंगे। यह आयोजन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा हरियाणा सरकार के खेल एवं युवा कार्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा। यह जानकारी हरियाणा सरकार में खेल मंत्री गौरव गौतम ने आज सूरजकुंड स्थित मानव रचना यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। खेल मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि 23 मार्च को शहीदी दिवस के अवसर पर देश के महान स्वतंत्रता…
फरीदाबाद । नवरात्रि के तीसरे दिन महारानी माता वैष्णो देवी मंदिर में मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की भव्य रूप से पूजा की गई। इस अवसर पर मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने प्रातः कालीन आरती हवन यज्ञ का शुभारंभ करवाया। नवरात्रों के तीसरे दिन मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लाइन लगी रही और हर किसी ने माता चंद्रघंटा के सामने अपना मस्तक झुकाकर अपने मन की मुराद मांगी। मंदिर के प्रधान जगदीश भाटिया ने आए हुए सभी भक्तों को नवरात्रों की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस शुभ अवसर पर शहर के जाने-माने उद्योगपति आर…
देशभर में आज ईद मनाई जा रही है। इस दौरान अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का असर दौराने को मिला है। शिया समुदाय के लोगों ने श्रीनगर, भोपाल, जयपुर, अजमेर, सीकर, बंगाल के मुर्शिदाबाद और यूपी के संभल में नमाज के दौरान लोग काली पट्टी बांधकर पहुंचे। भोपाल के इमामबाड़ा में अयातुल्लाह अली खामेनेई की तस्वीर रखकर श्रद्धांजलि दी गई। तकरीर में मौलाना राजी उल हसन ने जुल्म के खिलाफ खड़े होने की बात कही। शिया समुदाय ने फतेहगढ़ इमामबाड़ा में काली ईद मनाई। नमाज के बाद अमेरिका और इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगे। राजस्थान के जयपुर, सीकर, अजमेर सहित कई…
सुप्रीम कोर्ट ने मोबाइल से शूट वीडियो-फोटो को तुरंत सोशल मीडिया पर अपलोड करने के ट्रेंड पर कड़ी चिंता जताई है। कोर्ट ने कहा- इससे निष्पक्ष सुनवाई प्रभावित होती है और आरोपियों के खिलाफ पहले ही माहौल बन जाता है। सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस बागची और जस्टिस विपुल पंचोली की बेंच ने शुक्रवार को एक याचिका पर सुनवाई की। इसमें कहा गया है कि पुलिस आरोपियों के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर डालकर लोगों के मन में पूर्वाग्रह पैदा कर रही है। याचिका हेमेंद्र पटेल ने दायर की है। याचिकाकर्ता ने कहा कि पुलिस आरोपियों की हथकड़ी लगी, रस्सियों से…
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने डॉलर के मुकाबले रुपए के गिरने और इंस्ड्रियल फ्यूल की कीमत बढ़ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने X पोस्ट में लिखा, ‘रुपए का डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 100 की तरफ बढ़ना और इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी, ये सिर्फ आंकड़े नहीं, आने वाली महंगाई के साफ संकेत हैं।’ उन्होंने लिखा कि सरकार चाहे इसे नॉर्मल बताए, लेकिन हकीकत ये है कि उत्पादन और ट्रांसपोर्ट महंगे होंगे, MSMEs को सबसे ज्यादा चोट लगेगी, रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ेंगे। राहुल ने लिखा किविदेशी संस्थागत निवेशक (FII) का पैसा और तेजी से…
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बताया। उन्होंने कहा- जब आप विदेश जाते हैं तो नेताओं से हाथ मिलाते हैं और दोस्ती की बात करते हैं। लेकिन जब आप भारत लौटते हैं तो अचानक हिंदू-मुस्लिम नैरेटिव शुरू हो जाता है और लोगों को घुसपैठिया कहा जाता है। कोलकाता की रेड रोड पर ईद की नमाज के बाद नमाजियों को संबोधित करते हुए TMC सुप्रीमो ने कहा, ‘फिर आप नाम हटाने और लोगों को घुसपैठिया बताने की बात करते हैं। मैं कहूंगी, आप बड़े घुसपैठिए हैं। उन्होंने कहा, केरल के मुख्यमंत्री…
फरीदाबाद। हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन ने जिला फरीदाबाद से संबंधित एक बिजली बिलिंग प्रकरण में तथ्यों पर विचार करते हुए उपभोक्ता करण सिंह खत्री को पांच हजार रुपये मुआवजा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। यह मुआवजा विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित अधिकारियों से वसूल किया जाएगा। आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि आवेदक ने एक अगस्त 2024 को अस्थायी बिजली कनेक्शन लिया था। इस अवधि के दौरान उन्हें औसत आधार पर लगभग 2,500 रुपये प्रति माह के बिल जारी किए जाते रहे, जिनका उन्होंने नियमित रूप से भुगतान किया। बाद में 19 जनवरी 2026 को 01…
फरीदाबाद। …या देवी सर्वभूतेषु ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।। इसी भाव से चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम के सत्संग भवन में चल रहे आदिशक्ति मां दुर्गा के नौ दिवसीय अनुष्ठान में देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आदिशक्ति मां दुर्गा के द्वितीय स्वरुप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की। वेदवेदांग आचार्यो द्वारा किए गए देवी पुराण महाभागवत के मंत्रोच्चार के साथ युवाचार्य स्वामी अनिरुद्धाचार्य जी ने विश्व कल्याण की विशेष-पूजा-अर्चना की। आयोजित अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने ज्ञान और वैराग्य की प्राप्ति के लिए मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की। श्री सिद्धदाता आश्रम के…

