फरीदाबाद। नवरात्रि का पांचवां दिन माँ स्कंदमाता को समर्पित है, जो भगवान कार्तिकेय (स्कंद) की माता हैं। महारानी वैष्णो देवी मंदिर में मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप स्कंद माता की भव्य पूजा अर्चना की गई. मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने प्रात: कालीन आरती का शुभारंभ करवाया. इस अवसर पर लंबी-लंबी लाइनों में खड़े श्रद्धालुओं ने स्कंद माता की पूजा अर्चना में हिस्सा लेकर अपने मन की मुराद मांगी और माता रानी को प्रसाद का भोग लगाया. मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने आए हुई श्रद्धालुओं को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और माता स्कंद की महिमा का…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। फरीदाबाद के वार्ड नंबर-1 और वार्ड नंबर-5 में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने रविवार सायं लगभग 8 करोड़ 85 लाख रुपये के विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन कार्यों में वार्ड नंबर 1 स्थित 5 एकड़ में बने अटल पार्क में लगभग 5 करोड़ 70 लाख रूपये की लागत से हुए बाउंड्री वॉल, फुटपाथ, कैनेपी, बेंच, ओपन थिएटर, रंगीन म्यूजिकल फाउंटेन, सेल्फी प्वाइंट, धौलपुर छतरी, डेकोरेटिव लाइट्स, हाई माक्र्स लाइट के कार्य का उद्घाटन किया। वहीं वार्ड संख्या-5 में विकास कार्यों को गति देते हुए विभिन्न आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए व्यापक स्तर…
फरीदाबाद। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने युवाओं को संबोधित करते हुए देश के शहीदों के बलिदान को स्मरण करने और उनके विचारों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। वे सोमवार को माय भारत द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित ‘मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी’ पदयात्रा कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपस्थितजनों को संबोधित कर रही थी। इस मौके पर उनके साथ हरियाणा सरकार के युवा एवं खेल मंत्री गौरव गौतम, विधायक धनेश अदलखा, महापौर प्रवीण बत्रा जोशी, जिला अध्यक्ष पंकज पूजन राम पाल, माय भारत की सीईओ प्रियंका शुक्ला, उपायुक्त…
फरीदाबाद। सतयुग दर्शन वसुन्धरा, गाँव भूपानी, फरीदाबाद, के प्रांगण में, रामनवमी-यज्ञ, वार्षिक-महोत्सव के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ विशाल शोभायात्रा आयोजित की गई। इस अभूतभूर्व शोभा-यात्रा में आगे-आगे सतवस्तु के कुदरती ग्रन्थ जिसमें आने वाले युग यानि सतयुग के संविधान का विस्तृत वर्णन है, की सवारी रही। मार्ग के दोनों ओर श्रद्धा और विश्वास को प्रकट करता बैंड, पीछे-पीछे अपने हार्दिक उद्गारों को नृत्य-शैलियों के द्वारा व्यक्त करते सुसज्जित बाल कलाकारों तथा प्रसन्नमुद्रा में श्वेत वस्त्र धारण किए हुए और गुलानारी दुपट्टा ओढ़े हुए हजारों श्रद्धालुओं की लम्बी कतारें चल रही थीं। पूरे वसुन्धरा प्रांगण की शोभा दर्शनीय थी। सम्पूर्ण…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की बिल्डिंग के गुंबद पर राष्ट्रीय प्रतीक लगाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि यह मामला न्यायिक नहीं, बल्कि प्रशासनिक स्तर पर विचार का विषय है। यह याचिका बदरवाड़ा वेणुगोपाल उर्फ बरा खतरनाक की तरफ से दायर की गई थी। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता में जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल पंचोली की बेंच ने याचिका पर सुनवाई की। CJI ने सुनवाई के दौरान कहा कि सुप्रीम कोर्ट की नई बिल्डिंग बन रही है और इस मुद्दे पर उस समय विचार किया जा सकता है। याचिकाकर्ता ने…
सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि ज्यूडिशियरी के कुछ हिस्से ‘मोर लॉयल देन द किंग सिंड्रोम’ से ग्रस्त हैं। यानी ये हिस्से राजा से भी ज्यादा वफादार होने की प्रवृत्ति अपना चुके हैं। इसके कारण ही लोग महीनों तक जेलों में सड़ते रहते हैं। जस्टिस भुइयां ने यह बात रविवार को बेंगलुरु में हुए सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की पहली नेशनल समिट के दौरान कही। ‘विकसित भारत में न्यायपालिका की भूमिका’ विषय पर पैनल डिस्कशन के दौरान जस्टिस भुइयां ने कहा- कुछ मामलों में सिस्टम इतना ज्यादा सख्त हो रहा है कि जरूरत से ज्यादा केस…
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया है कि वेस्ट एशिया संकट से निपटने के लिए BRICS+ समिट को आगे क्यों नहीं बढ़ाया जा रहा। पार्टी का आरोप है कि मोदी अमेरिका और इजराइल को नाराज नहीं करना चाहते। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने X पोस्ट में कहा- भारत इस साल नई दिल्ली में 18वीं BRICS+ समिट की मेजबानी करने वाला है। ऐसे में सरकार को वेस्ट एशिया संकट पर कूटनीतिक पहल के लिए इस मंच का इस्तेमाल करना चाहिए। खुद को ‘विश्वगुरु’ बताने वाले प्रधानमंत्री इस दिशा में पहल क्यों नहीं कर रहे हैं। रमेश…
कांग्रेस ने चुनाव आयोग से केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि चंद्रशेखर का बेंगलुरु के पॉश इलाके कोरमंगला में 49,000 स्क्वॉयर फीट का बंगला है। जिसकी कीमत करीब 200 करोड़ रुपए के आसपास है। केरल कांग्रेस ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राजीव चंद्रशेखर आदतन अपराधी हैं। उन्हें लगता है कि वे इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को बार-बार गुमराह कर सकते हैं। उनके एफिडेविट से यह भी पता चलता है कि अरबपति बिजनेसमैन होने के बावजूद उनके पास कोई रहने की प्रॉपर्टी या कार…
पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने पहली बार सार्वजनिक बयान दिया। लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच में उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए। बातचीत से ही समस्या का समाधान है। पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं। होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा। पीएम ने कहा- ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो। इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं। पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं। उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।’ उन्होंने बताया कि अभी…
फरीदाबाद। पंचायत विभाग ने पिछले वर्ष चंडीगढ़ से सीधे जिले के 30 गांवों की फिरनी में 84.38 लाख की लागत स्ट्रीट लाइट लगाई थी। इन लाइटों का बिजली बिल भरना पंचायतों के जिम्मे है। यह लाइट गांवों में जल रही हैं या नहीं इसकी पंचायत विभाग अब जांच करेगा। कहीं ऐसा न हो स्ट्रीट लाइट ठप पड़ी हों और पंचायत बिजली का बिल जमा करा रही हों। इस तरह से पंचायतों को आर्थिक नुकसान तो नहीं उठाना पड़ रहा है। पंचायत विभाग ने जिले के गांवों में सरकार के स्तर पर लाइट लगाने के लिए 274 लाख की योजना मंजूर…

