पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट के चुनाव नतीजे को कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती दी है। मंगलवार को वह खुद याचिका दाखिल करने हाईकोर्ट पहुंचीं। उन्होंने कोर्ट से चुनाव परिणाम की वैधता की जांच करने की मांग की है। भवानीपुर सीट पर भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,105 वोटों से हराया था। ममता इस सीट से पहले तीन बार विधायक रह चुकी हैं। चुनाव के दौरान उन्होंने मतगणना में गड़बड़ी और अपने साथ मारपीट के आरोप भी लगाए थे। रिजल्ट से एक दिन पहले 3 मई को काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद । भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि मतदाता गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संबंधित कार्यों को मिशन मोड में संचालित किया जाए। उन्होंने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) तथा सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (एईआरओ) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश दिए कि अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रतिदिन इसकी प्रगति की निगरानी करें तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करें। उप निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि गणना प्रपत्रों की छपाई, वितरण एवं प्रशिक्षण संबंधी अधिकांश तैयारियां पूरी…
फरीदाबाद। नेहरू कालोनी के घरों व धाार्मिक स्थालों में की गई गैर कानूनी तोड़-फोड़ के खिलाफ एवं दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करवाने और टुटे हुए घरों का मुआवजा दिलवाने व विस्थापित लोगों के पुर्नवास के लिए नागरिकों ने नगर निगम कमिश्नर के कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह आयोजन नेहरू कालोनी बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में किया गया। धरने की अध्यक्षता सुधा पाल, बिजेन्द्र सिंह और नवल सिंह ने संयुक्त रूप से की। प्रदर्शन को प्रमुख रूप से सीटू प्रदेश महासचिव जयभगवान, जिला सचिव वीरेंद्र डंगवाल, जनवादी महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष सविता व नेहरू कालोनी…
फरीदाबाद। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने तिगांव मंडल प्रवास के अंतर्गत ग्राम कौराली में विशेष वृक्षारोपण किया और जनता को सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सामाजिक भागीदारी को भी मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि बढ़ता प्रदूषण और…
फरीदाबाद। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर 1 का 68वां वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। 14 जून 2026 दिन रविवार मंदिर प्रांगण में सांय 7:30 बजे बालाजी की चौकी की गई इस दौरान भजन गायक रोहित कपूर तथा दीपक लक्खा ने अपने भजनों ने समां बांधा, श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर इस भक्तिमय आयोजन का आनंद उठाया व् सभी श्रद्धालु बालाजी के भजनों पर खूब झूमते हुए दिखे। अंत बालाजी के केक काट कर प्राण-प्रतिष्ठा दिवस मनाया गया इसके पश्चात सभी श्रद्धालओं में प्रशाद वितरित किया गया और भंडारा वितरित किया गया आज सुबह हवन का…
फरीदाबाद । हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं फरीदाबाद-पलवल की एसआईआर (मतदाता पुनरीक्षण अभियान) के कमेटी के प्रभारी करण सिंह दलाल ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार एसआईआर के नाम पर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है और गड़बड़झाले में लगी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज तक कांग्रेस के फरीदाबाद व पलवल जिलों के अध्यक्षों के अलावा पार्टी द्वारा बनाए गए बीएलए-2 को चुनाव आयोग द्वारा 2002 और 2024 की वोटर लिस्ट अभी तक नहीं उपलब्ध कराई हैं। जबकि एसआईआर का काम आज से शुरू हो गया है और न ही चुनाव आयोग…
फरीदाबाद में मंझावली पुल के पास अधूरे रास्ते पर हुए एक दर्दनाक हादसे में NIT-1 निवासी 45 वर्षीय अतुल कुमार जोशी की मौत हो गई। अतुल कुमार जोशी एक आई केयर अस्पताल में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि वह अपनी बाइक से मंझावली पुल के रास्ते नोएडा की ओर जा रहे थे, लेकिन पुल के अधूरे हिस्से और रात के अंधेरे के कारण उन्हें आगे रास्ता समाप्त होने का पता नहीं चल पाया और वह बाइक समेत गहरे गड्ढे में जा गिरे। जानकारी के अनुसार, यह हादसा रात के समय हुआ। मंझावली पुल का…
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित भीकम कॉलोनी में एक 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता काजल अपने घर में पंखे से लटकी हुई मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मृतका के भाई प्रशांत ने बताया कि काजल की शादी बल्लभगढ़ निवासी के साथ जुलाई 2020 में जितेंद्र नामक युवक के साथ हुई थी। उनका आरोप है कि शादी के करीब 6 महीने बाद से…
टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी कोलकाता में ईडी ऑफिस पहुंच गए हैं। ईडी अभिषेक से कैश-फॉर-स्कूल-जॉब स्कैम में पूछताछ की जा रही है। उन्हें 3 जून को नोटिस जारी कर 15 जून की दोपहर 12 बजे तक एजेंसी के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया था। इस मामले में सीबीआई और ईडी दोनों की चार्जशीट में अभिषेक का नाम है। इससे पहले रविवार को विधायकों के फर्जी साइन मामले में CID ने अभिषेक से 8 घंटे पूछताछ की थी। इस मामले में अभिषेक को फिर से 16 जून को CID के सामने पेश होना है। अभिषेक के कालीघाट स्थित घर…
तृणमूल कांग्रेस (TMC) में टूट से संसद के दोनों सदन लोकसभा और राज्यसभा में NDA को फायदा हो सकता है। राज्यसभा में अभी एनडीए के पास 148 सांसद हैं। राज्यसभा चुनाव और टीएमसी सांसदों के इस्तीफे के बाद संख्या 154 तक पहुंच सकती है। लोकसभा में NDA के पास फिलहाल 294 सांसद हैं। TMC के 20 बागी सांसदों के समर्थन के बाद यह संख्या 314 तक पहुंच जाएगी। अभी NDA लोकसभा में दो-तिहाई से 66 सीट और राज्यसभा में 15 सीट दूर है। राज्यसभा में INDIA ब्लॉक के पास फिलहाल 64 सांसदों का समर्थन बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के…

