फरीदाबाद। नवरात्रों के दूसरे दिन माता वैष्णो देवी मंदिर फरीदाबाद में माता ब्रह्मचारिणी की भव्य पूजा अर्चना की गई. मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने प्रात: कालीन पूजा अर्चना और हवन यज्ञ का शुभारंभ करवाया. इस अवसर पर आए हुए श्रद्धालुओं को नवरात्रों की शुभकामनाएं और बधाई भी दी गई. माता ब्रह्मचारिणी के दरबार में माता देखने के लिए विशेष तौर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, दिनेश भाटिया फकीरचंद कथूरिया, उद्योगपति आर के बत्रा, नेतराम, कमल खत्री और मनोज सचदेवा मंदिर में उपस्थित हुए. इस शुभ अवसर पर जगदीश भाटिया ने आए हुए अतिथियों को माता…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। अल-फलाह यूनिवर्सिटी में हरियाणा सरकार की ओर से वरिष्ठ आईएएएस अमित अग्रवाल को प्रशासक नियुक्त किया गया है। अमित अग्रवाल ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। वह संस्थान के वित्तीय और प्रशासनिक मामलों की जिम्मेदारी देखेंगे। वहीं, जेसी बोस यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. अजय रंगा को अल-फलाह यूनिवर्सिटी का उप कुलपति बनाया गया है। यह नियुक्ति दिल्ली ब्लास्ट में यूनिवर्सिटी के कुछ डॉक्टरों के नाम सामने आने के बाद की गई है। प्रदेश सरकार ने बीते वर्ष विधानसभा में हरियाणा प्राइवेट यूनिवर्सिटीज (संशोधन) विधेयक पास किया था। इसमें सरकार को निजी विश्वविद्यालयों के प्रबंधन को भंग कर उनके संचालन…
आज श्री लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के दर्शनसंकायान्तर्गत- योग विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन प्रात: 8:30 से सायं 5 बजे तक महिला अध्यन केंद समिति कक्ष मे किया गया। जिसका विषय “भारतीय ज्ञान परंपरा में योग शास्त्र का अवदान” (योग शास्त्रीय सिद्धांतों, योग पद्धतियों एवं योग सम्बन्धी चिकित्सा पद्धतियों का विवेचन) महिला अध्यन केंद समिति कक्ष मे किया गया। यह कार्यक्रम के माननीय कुलपति प्रो. मुरलीमनोहर पाठक के निर्देशन मे सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. ए. एस. आरवमुदन, पीठप्रमुख-दर्शन संकाय ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. (डॉ.) काशीनाथ…
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि फरीदाबाद में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में (बी.के.)डिस्ट्रिक्ट सिविल हॉस्पिटल, फरीदाबाद में अत्याधुनिक हार्ट सेंटर का शुभारंभ एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि यह सेंटर केवल एक नई चिकित्सा सुविधा नहीं बल्कि क्षेत्र के लाखों नागरिकों को समय पर और बेहतर हृदय उपचार उपलब्ध कराने की मजबूत व्यवस्था है। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में लोग अक्सर अपने स्वास्थ्य, विशेषकर हृदय के स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते हैं। कामकाज और जिम्मेदारियों के बीच कई बार लोग नियमित स्वास्थ्य जांच…
भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने पूर्वोत्तर (मिजोरम सीमा) में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने रूसी एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर अमेरिकी और यूक्रेनी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए लोगों पर भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों की साजिश रचने का आरोप है। खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह गिरोह म्यांमार के हथियारबंद गुटों को ट्रेनिंग दे रहे था। टूरिस्ट वीजा की आड़ में म्यांमार के विद्रोही गुटों को ड्रोन और आधुनिक युद्ध तकनीक की ट्रेनिंग दी जा रही थी। ये लोग टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे, लेकिन मिजोरम में बिना…
भारतीय एयरलाइंस कंपनी एअर इंडिया की एक बार फिर बड़ी चूक सामने आई है, जिसके कारण दिल्ली से कनाडा के वैंकूवर जा रही फ्लाइट AI-185 को उड़ान भरने के करीब 7 घंटे बाद वापस दिल्ली लौटना पड़ा। दरअसल, एअर इंडिया ने यात्रियों को गलती से बोइंग 777-200 LR फ्लाइट में भेज दिया था, जबकि कनाडा में उसे केवल बोइंग 777-300 ER भेजने की इजाजत है। एविएशन नियमों के तहत अलग-अलग देशों में अलग-अलग विमान मॉडल के लिए इजाजत होती है। कनाडा ने एअर इंडिया को सिर्फ B777-300 ER के लिए मंजूरी दी है, न कि LR वर्जन के लिए। गलती…
सरकार ने अवैध ऑनलाइन जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 300 वेबसाइट्स-एप्स को ब्लॉक किया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक अब तक कुल 8400 ऐसे प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगाया जा चुका है। इनमें से करीब 4900 वेबसाइट्स ऑनलाइन गेमिंग एक्ट लागू होने के बाद ब्लॉक की गई हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक जिन प्लेटफॉर्म्स पर कार्रवाई की गई है, वे मुख्य रूप से अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए से जुड़े थे। इनके जरिए बड़े स्तर पर अवैध लेनदेन और जुए को बढ़ावा मिल रहा था। इसे रोकने के लिए आईटी एक्ट और अन्य संबंधित कानूनों के तहत…
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। ममता ने लक्ष्मी भंडार योजना के तहत महिलाओं को हर महीने मिलने वाली सहायता राशि 500-500 रुपए बढ़ाने का वादा किया है। मेनिफेस्टो को मुताबिक, अगर ममता की सरकार बनी तो बंगाल में जनरल कैटेगरी की महिलाओं को हर महीने ₹1500 मिलेंगे। अभी बंगाल सरकार जनरल कैटेगरी की महिलाओं को ₹1000 हर महीने देती है। वहीं SC/ST महिलाओं को ₹1700 प्रति माह दिया जाएगा। अभी SC/ST महिलाओं को ₹1200 रुपए मिलते हैं। इसके…
फरीदाबाद। राज्यसभा में पार्टी के उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध के निर्वाचित होने पर आज जिला कांग्रेस कार्यालय सेक्टर 9 पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने की जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने मिठाई खिलाकर कर्मवीर बौद्ध को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों का ध्यान रखती है कांग्रेस पार्टी ने एक साधारण दलित परिवार में जन्मे कर्मवीर बौद्ध को राज्यसभा में भेज कर दलितों का ही नहीं एक सामान्य कार्यकर्ता का सम्मान किया है। बलजीत कौशिक ने कहा कि पार्टी की शुरू से ही…
फरीदाबाद। चांदपुर गांव में हिंदू नव वर्ष के अवसर पर गुरुवार को धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सरपंच निवास पर सरपंच सूरजपाल भाटी के नेतृत्व में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। हवन कुंड में आहुति देते हुए लोगों ने गांव की सुख-शांति, समृद्धि और देश की उन्नति की कामना की। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया और लोगों में खासा उत्साह नजर आया। सरपंच सूरजपाल भाटी ने कहा कि हिंदू नव वर्ष हमारी संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक…

