टेलीग्राम पर रोक के बाद भी राजस्थान के भीलवाड़ा से NEET का फर्जी पेपर बेचने की कोशिश की गई है। इस मामले में पुलिस एक स्टूडेंट को हिरासत में लिया है। आरोपी टेलीग्राम का इस्तेमाल अमेरिका के वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) के जरिए कर रहा था। उसके टेलीग्राम चैनल का नाम पेपर माफिया है। उधर, टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक जारी रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने टेलीग्राम की केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ लगाई याचिका खारिज कर दी। केंद्र ने 16 जून को टेलीग्राम पर 22 जून तक रोक लगाने का आदेश दिया था। वहीं, NEET री-एग्जाम को ध्यान…
Author: Samachar Ambar
देश के कई हिस्सों में तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी है। कोलकाता एयरपोर्ट पर शुक्रवार को अगरतला जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट पर बिजली गिर गई। फ्लाइट में सवार 147 पैसेंजर्स को दूसरी उड़ान से भेजा गया। हादसे में दो ग्राउंड स्टाफ को हल्की चोटें आईं, लेकिन दोनों सुरक्षित हैं। बंगाल के दार्जिलिंग में तेज बारिश के बाद शुक्रवार को बालासन नदी उफान पर आ गई। इससे नदी पर ह्यूम पाइप से बना पुल टूट कर बह गया। पुल के टूटने से मिरीक-सिलीगुड़ी सड़क पर ट्रैफिक रोक दिया गया है। वहीं उत्तरी बंगाल की पहाड़ियों में लगातार हो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के तहत 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को ₹2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए खातों में भेजी गई। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में हुए इस इवेंट में प्रधानमंत्री ने युवाओं और नियोक्ताओं से संवाद भी किया। पीएम बोले कि यह योजना पहली बार नौकरी खोजने वाले युवाओं और इंडस्ट्री के बीच एक पुल का काम करती है। इसके जरिए हम भविष्य के लिए एक मजबूत वर्कफोर्स तैयार कर रहे हैं। इंटेंसिव ट्रांसफर करने का कार्यक्रम देशभर के 200 औद्योगिक…
फरीदाबाद। मेवला महाराजपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कंपनी के गोदाम में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सेक्टर-31 फायर स्टेशन से चार गाडिय़ां और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। जानकारी के अनुसार कंपनी के गोदाम के पीछे बने बिजली के कंट्रोल पैनल में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। शॉर्ट सर्किट के बाद आसपास रखे सामान ने आग पकड़ ली और कुछ…
फरीदाबाद। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने कहा कि नीट यूजी की परीक्षा 21 जून 2026 (रविवार) को जिला के 19 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से लेकर सायं 5-15 बजे तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि नीट यूजी परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के लिए नियुक्त सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। डीसी आयुष सिन्हा आज लघु सचिवालय सभागार में परीक्षा व्यवस्था…
फरीदाबाद। सेक्टर-9 और सेक्टर-10 की डिवाइडिंग रोड पर गुरुवार को फुटपाथ निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाया गया। यह कार्रवाई मार्केट के सामने करीब 300 मीटर लंबे हिस्से में की गई, जहां आम लोगों के लिए पैदल चलने का फुटपाथ बनाया जाना है। इस अभियान के लिए डीटीपी इंफोर्समेंट विभाग के यंजन चौधरी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई एफएमडीए द्वारा कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सेक्टर-9 और सेक्टर-10 की डिवाइडिंग रोड पर स्थित मार्केट के सामने बने फुटपाथ को दोबारा विकसित किया जाएगा, ताकि लोगों को पैदल चलने में किसी तरह की…
फरीदाबाद। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज फरीदाबाद के गांव तिलपत स्थित व्यायामशाला में आयुष विभाग के योग सहायकों द्वारा जन-जागरूकता यात्रा निकाली गई। यात्रा का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा नशा मुक्त और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने योग युक्त, नशा मुक्त तथा स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से ग्रामीणों को योग के महत्व से अवगत कराया। योग सहायकों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है तथा विभिन्न बीमारियों से बचाव संभव है। इस…
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद की नवगठित वित्त एवं संविदा समिति के सदस्यों ने मेयर प्रवीण बत्रा जोशी के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके आवास कबीर कुटीर, चंडीगढ़ में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर फरीदाबाद शहर के विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा नगर निगम की विभिन्न महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने मुख्यमंत्री को नगर निगम फरीदाबाद द्वारा संचालित एवं प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी देते हुए शहर की आवश्यकताओं और भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने विशेष रूप से अमूल्य चंद्र पार्क तथा सेक्टर-88…
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शादी के महज 48 दिन बाद 26 साल विशाखा तिलकर ने आत्महत्या कर ली। विशाखा पुणे की रहने वाली थी। ठाणे जिले के अंबरनाथ में रहने वाले डॉक्टर नितिन तिलकर से 30 अप्रैल को उसकी अरेंज मैरिज हुई थी। नितिन BHMS डॉक्टर है और उल्हासनगर में प्रैक्टिस करता है। पुलिस ने नितिन, उसकी मां छाया और भाई को गिरफ्तार किया है। तीनों पर दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। परिजनों के मुताबिक, नितिन विशाखा पर शक करता था। उसने विशाखा पर नजर रखने के लिए घर के अंदर…
तमिलनाडु के कोयंबटूर में NEET की तैयारी कर रही 19 साल की छात्रा अनुकीर्तना ने बुधवार सुबह जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले छात्रा ने अपने चाचा और करीबी रिश्तेदारों को वॉट्सएप मैसेज भेजे थे। मैसेज में उसने लिखा- ‘मैंने NEET परीक्षा दी थी और मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का इंतजार कर रही थी, लेकिन परीक्षा कैंसिल हो गई। अब दोबारा परीक्षा देने से डर लग रहा है। मेरे पापा ने मुझ पर बहुत पैसा खर्च किया है, मैं अब उनका सामना कैसे करूंगी, नहीं जानती।’ वहीं, अहमदाबाद के न्यू रानीप इलाके में बुधवार रात करीब 2:30 बजे…

