विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 579 की शनिवार सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंजन बंद होने की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में 160 यात्री सवार थे। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट के रनवे 28 पर ‘फुल इमरजेंसी’ लागू की गई थी। रनवे के चारों ओर दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस मौजूद थीं, जिस बोइंग 737 विमान (TC-CON) के इंजन में खराबी आई, वह तुर्की की कोरेनडन एयरलाइन्स से लीज पर लिया गया है। फ्लाइट 6E 579 में लैंडिंग से ठीक पहले एक तकनीकी खराबी सामने आई। सावधानी बरतते…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद । उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में फरीदाबाद एसडीएम अमित कुमार की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को स्थानीय लघु सचिवालय परिसर स्थित सभागार कक्ष में रोड सेफ्टी की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की पहचान, डेथ ऑडिट, रोड सेफ्टी ऑडिट तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुधारात्मक कदम उठाने पर विस्तृत चर्चा की गई। फरीदाबाद एसडीएम अमित कुमार ने निर्देश दिए हैं कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की पहचान के लिए एक अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर विकसित किया जाए। जोकि अनाधिकृत पार्किंग, गलत दिशा में पार्किंग, बिना हेलमेट वाहन चलाना, गलत दिशा में ड्राइविंग तथा पैदल…
फरीदाबाद । उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में नगराधीश (सीटीएम) अंकित कुमार ने आज शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार कक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समाधान शिविर, सीएम विंडो, एसएमजीटी पोर्टल और जनसंवाद पोर्टल की विस्तृत समीक्षा की। सीटीएम अंकित कुमार ने कहा कि समाधान शिविर, सीएम विंडो, एसएमजीटी पोर्टल और जनसंवाद पोर्टल पर प्राप्त सभी शिकायतों का निवारण विभागीय अधिकारी प्राथमिकता के साथ करें। उन्होंने कहा कि शिकायत निस्तारण केवल औपचारिकता न होकर ऐसा हो, जिससे शिकायतकर्ता पूर्ण रूप से संतुष्ट हो। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन मामलों का समाधान हो…
फरीदाबाद । हरियाणा सरकार के राज्यमंत्री राजेश नागर ने आज फरीदाबाद मेयर कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। जिसमें महापौर प्रवीण जोशी, निगम आयुक्त धीरेंद्र खडगटा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री राजेश नागर ने बैठक में तिगांव विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह आपसी समन्वय द्वारा रुके हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें।मंत्री राजेश नागर ने सीवर, सड़कों और गलियों के निर्माण कार्यों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं समय…
फरीदाबाद । हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज मीडिया के माध्यम से प्रदेश के युवाओं और पर्यावरण संरक्षण को लेकर दो महत्वपूर्ण पहलों की जानकारी साझा की उन्होंने बताया कि सरकार एक ओर जहां युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है वहीं दूसरी ओर पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाकर हरियाणा को हराभरा और स्वच्छ बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है । कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि शनिवार 28 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के सहयोग से एक…
अयोध्या में रामनवमी पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में रामलला का सूर्य तिलक हुआ। 4 मिनट तक भगवान के ललाट पर नीली किरणें पड़ीं। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामलला का यह दूसरा सूर्य तिलक है। पीएम मोदी ने टीवी पर इसे लाइव देखा। सूर्य तिलक के साथ ही रामलला का जन्म हो गया। इस दौरान 14 पुजारी गर्भगृह में मौजूद रहे। उन्होंने विशेष पूजा और आरती की। सूर्य तिलक के बाद कुछ देर के लिए मंदिर के पट बंद कर दिए गए। रामलला को 56 तरह के व्यंजन का भोग लगाया गया। सूर्य तिलक के लिए अष्टधातु के 20…
पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में चुनाव ड्यूटी ट्रेनिंग में प्रोजेक्टर पर सीएम ममता बनर्जी से जुड़ा सरकारी विज्ञापन दिखाया गया। रानाघाट में ट्रेनिंग सेशन में कुछ पोलिंग अधिकारियों ने इस पर आपत्ति जताई। चुनाव ड्यूटी में लगे सैकत चट्टोपाध्याय ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और धमकी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट (MCC) लागू होने के बाद ऐसा कंटेंट नहीं दिखाया जाना चाहिए। घटना के बाद कई पोलिंग कर्मचारियों ने ट्रेनिंग सेशन रोक दिया और मौके पर विरोध प्रदर्शन किया। कुछ समय के लिए इलाके में तनाव की…
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में शुक्रवार को ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत को लेकर प्रदर्शन हुआ। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता खामेनेई की तस्वीर लेकर सदन के अंदर पहुंचे और समर्थन में नारेबाजी की। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओ ने खामेनेई के पोस्टर भी लहराए। इस बीच, सदन में कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के बीच धक्का-मुक्की का भी वीडियो सामने आया। हालांकि, ये विवाद भाजपा नेताओं के राहुल पर कमेंट को लेकर था। कांग्रेस विधायक इरफान हाफिज पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगा रहे थे। जवाब में भाजपा विधायक युद्धवीर सेठी ने कहा, ‘राहुल गांधी पप्पू हैं।’ इसके…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की बैठक में करीब 2.38 लाख करोड़ रुपए के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इस प्रस्ताव में आर्मी, एयरफोर्स और कोस्ट गार्ड के लिए कई अहम सिस्टम और प्लेटफॉर्म शामिल हैं। सेना के लिए एयर डिफेंस ट्रैक्ड सिस्टम, आर्मर पियर्सिंग टैंक गोला-बारूद, हाई कैपेसिटी रेडियो रिले, धनुष गन सिस्टम और रनवे इंडिपेंडेंट एरियल सर्विलांस सिस्टम को मंजूरी मिली। वित्त वर्ष 2025-26 में DAC अब तक 55 प्रस्तावों को मंजूरी दे चुका है, जिनकी कुल लागत 6.73 लाख करोड़ रुपए है। इसी दौरान 503 डिफेंस डील भी…
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को साफ किया है कि देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू समेत तीन मंत्रियों ने लॉकडाउन की खबरों को गलत बताया है। वहीं, पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने भी शुक्रवार को बताया कि देश में लॉकडाउन की स्थिति नहीं है। सभी रिफाइनरी 100 फीसदी कैपेसिटी से काम कर रही हैं। देश में LPG प्रोडक्शन 40% बढ़ा है। इधर, केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर नजर रखने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली केंद्रीय मंत्रियों की कमेटी का गठन किया है। इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी…

