फरीदाबाद। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (बीएलओ- 2026) अभियान के अंतर्गत जिले में 15 जून से व्यापक स्तर पर कार्य चल रहा है। इस अभियान के प्रथम चरण में वर्ष बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा रहे हैं तथा 15 जुलाई तक उन्हें भरवाकर वापस प्राप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को सफल, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने में सभी राजनीतिक दलों तथा उनके बूथ लेवल एजेंट-2 (बीएलए-2) की महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत निर्वाचन आयोग…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने खेड़ी मंडल में प्रवास के दौरान स्वच्छता अभियान चलाकर और पौधारोपण कर लोगों को स्वच्छ एवं हरित भारत के निर्माण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया तथा पौधे रोपे। मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप मिला है। स्वच्छ भारत अभियान ने देशभर में स्वच्छता के प्रति नई जागरूकता पैदा की है, वहीं वृक्षारोपण अभियान…
पलवल: संत श्री स्वर्गीय पूरन लाल जी की आठवीं पुण्यतिथि पर भगत श्री मेवाराम मेमोरियल ट्रस्ट एवं भाजपा महिला मोर्चा, पलवल के संयुक्त तत्वावधान में हवन यज्ञ एवं निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। हवन यज्ञ से हुई शुरुआत, अर्पित की गई श्रद्धांजलि कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ से हुई। परिवार के सदस्य मंडलीय बाल कल्याण अधिकारी श्री कमलेश शास्त्री, श्री मोहन हरि, पूर्व सरपंच श्री अशोक एवं अन्य परिजनों ने मिलकर यज्ञ में आहुति देकर संत श्री स्वर्गीय पूरन लाल जी को…
असली तृणमूल कांग्रेस (TMC) को लेकर ममता बनर्जी और बागी गुट में खींचतान तेज हो गई है। बागी गुट के दावे के एक दिन बाद मंगलवार को TMC ने चुनाव आयोग को पार्टी के पदाधिकारियों और नेशनल वर्किंग कमेटी की नई लिस्ट भेजी है। लिस्ट में ममता बनर्जी को पार्टी का अध्यक्ष बताया गया है। सुभ्रत बक्शी को उपाध्यक्ष और अभिषेक बनर्जी को राष्ट्रीय महासचिव बताया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग को भेजी गई लिस्ट 20 जून तक की संगठनात्मक स्थिति के आधार पर तैयार की गई है। इससे एक दिन पहले TMC के बागी गुट के नेता…
कलकत्ता हाईकोर्ट ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट की मतगणना से जुड़े सभी अहम सबूत सुरक्षित रखने का आदेश दिया। अदालत ने रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर सुनवाई करते हुए कहा कि EVM, VVPAT, CCTV फुटेज और अन्य संबंधित रिकॉर्ड संरक्षित रखे जाएं। जस्टिस गौरांग कांत ने मतगणना केंद्र बने शेखावाटी मेमोरियल स्कूल के अंदर और बाहर लगे सभी CCTV कैमरों की फुटेज सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा, अदालत ने मामले में सभी संबंधित पक्षों को शामिल करने के आदेश दिए हैं। इसके तहत शुभेंदु अधिकारी, उनके सलाहकार सुभ्रत गुप्ता और सुनील…
गुजरात में नर्मदा जिले की एक कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक चैतर वसावा, उनकी पत्नी और 7 अन्य को 7-7 साल जेल की सजा सुनाई है। इन पर वन-विभाग के अधिकारियों से मारपीट और वसूली का आरोप था। सजा के अलावा विधायक की पत्नी और अन्य पर 96 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। कुल 9 आरोपियों में 4 महिलाएं शामिल हैं। मामला 30 अक्टूबर 2023 का है। आरोप है कि वन विभाग के अधिकारियों ने जंगल की जमीन पर हुए अतिक्रमण हटा दिए थे। इस पर वसावा ने पांच अधिकारियों को अपने घर बुलाया…
राहुल गांधी ने 17 जून को कोटा में स्टूडेंट्स के साथ एक रैली की थी। सुसाइड करने वाले स्टूडेंट्स की फोटो भी मंच पर लगाई गई थी। इस दौरान उन्होंने कहा था- भारत की शिक्षा व्यवस्था वसूली तंत्र बन गई है। देश का एजुकेशन सिस्टम युवाओं के सपने पूरे नहीं करता, सिर्फ उन्हें ऑप्शन देता है। आज लाखों युवा कह रहे हैं – इस व्यवस्था ने हमारे साथ अन्याय किया है। 3 मई 2026 को नीट-यूजी का पेपर हुआ था। कुछ दिन पेपर के लीक होने का मामला सामने आया था। इसके बाद देशभर में विवाद खड़ा हो गया था।…
पुणे में इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड से मिलती-जुलती वारदात सामने आई है। यहां 26 साल के केतन विशाल अग्रवाल की उनकी मंगेतर सिया गोयल (20) और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी (22) ने मिलकर हत्या कर दी। पुलिस का आरोप है कि दोनों ने केतन को लोहागढ़ किले से करीब 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया और इसे हादसा बताने की कोशिश की। केतन 18 जून को अपने मंगेतर सिया के साथ पुणे के लोहागढ़ किले पर ट्रेकिंग के लिए गए थे। बाद में उनका शव खाई से मिला। केतन पुणे जिले के गहुंजे के रहने वाले थे और…
गाजियाबाद। मानव अधिकार मिशन के 15वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला गाजियाबाद इकाई द्वारा “मानव अधिकार एवं महिला अधिकार जागरूकता तथा महिला सशक्तिकरण” विषय पर एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य नागरिकों, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर मानव अधिकारों और महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष एवं मानव अधिकार मिशन की संरक्षक ममता शर्मा रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा तभी संभव…
फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार कार्यक्रम किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में सामुदायिक पुलिसिंग सेल फरीदाबाद तथा महिला थाना एनआईटी की ओर से महिला थाना परिसर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं, युवतियों एवं आम नागरिकों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में सामुदायिक पुलिसिंग सेल की टीम ने उपस्थित महिलाओं, युवतियों एवं अन्य लोगों को महिलाओं के विरुद्ध अपराध तथा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने…

