फरीदाबाद। पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक होटल पर छापेमारी की। इस दौरान छह युवतियां और दो युवक आपत्तिजनक परिस्थिति में मिले। पुलिस ने होटल संचालन में शामिल एक महिला व दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सेक्टर-16 स्थित सेंट्रल महिला थाना पुलिस की टीम द्वारा अन्य थाना पुलिस के सहयोग से की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एत्मादपुर क्षेत्र की गली नंबर-2 में स्थित होटल एचआर-07 में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद सेंट्रल महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उषा रानी के नेतृत्व में एक संयुक्त…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। श्री महावीर मंदिर सेवा समिति ट्रस्ट ( रजि0) फरीदाबाद द्वारा श्री महावीर मंदिर महावीर नगर में निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर मीठे पानी की छबील लगाई। इस अवसर पर रेजीडेशियल वेलफेयर एसोसिएशन महावीर नगर के प्रधान चरण सिंह सैनी,महासचिव योगेश चावला,सतपाल चौधरी,सेवादार टेकचन्द नन्द्राजोग(टोनी पहलवान),टीेटू मटके वाला,कृष्णदत्त शर्मा,किशन शर्मा,सचिव अनिल गुप्ता एडवोकेट अनिल वर्मा,रमेश चौधरी,धीरज वधवा,कोषाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा,पिंटू सैनी,राजेश तनेजा,कमल नन्द्राजोग,विनोद कुमार,प्रेमवीर सिंह राहत,पवन अरोड़ा,किशोर तनेजा,रमेश मेहता व पंडित धीरज शास्त्री सभी ने मिलकर राहगीरों को मीठा पानी वितरित कर सभी को निर्जला एकादशी पर्व की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सेवादार टेकचन्द नन्द्राजोग ने कहा कि…
फरीदाबाद। फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस की रोड सेफ्टी सेल द्वारा दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), ग्रेटर फरीदाबाद में विद्यालय प्रबंधन के सहयोग से सडक़ सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल बस चालकों, परिवहन विभाग एवं प्रशासनिक कर्मचारियों को सुरक्षित यातायात व्यवहार और सडक़ सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में ट्रैफिक पुलिस की रोड सेफ्टी सेल, इंडिपेंडेंट राइडर ग्रुप के प्रतिनिधि यश मेंदिरत्ता तथा रेडियो महारानी 89.6 एफएम की टीम ने भाग लिया। इस अवसर पर रोड सेफ्टी सेल के अधिकारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने कहा कि स्कूल बस चालक विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण…
दिल्ली में 11 साल की बच्ची के रेप-मर्डर को लेकर नया दावा किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी कैब ड्राइवर बासू कुमार सिंह (29) इरेक्टाइल डिस्फंक्शन, यानी शारीरिक संबंध बनाने में दिक्कत आने से पीड़ित था। उसकी नपुंसकता रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में कबूल भी किया है। उसने बताया कि बच्ची के साथ कार की पिछली सीट पर रेप करने की कोशिश की लेकिन इरेक्टाइल डिस्फंक्शन के कारण ऐसा नहीं कर सका। आरोपी ने बताया कि उसने बच्ची को शोर मचाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। फिर उसे फरीदाबाद-गुरुग्राम…
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बुधवार शाम एक बड़ा विमान हादसा टल गया। एअर इंडिया और इंडिगो के दो विमान एक ही टैक्सीवे (रनवे का एक हिस्सा) पर आमने-सामने आ गए। हालांकि दोनों विमानों को समय रहते रोक लिया गया। सूत्रों के अनुसार, मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट उड़ान भरने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान मुंबई से अहमदाबाद पहुंची एअर इंडिया की फ्लाइट पार्किंग बे की ओर जाते समय गलती से गलत मोड़ ले बैठी और उसी टैक्सीवे पर पहुंच गई, जहां इंडिगो का विमान मौजूद था। दोनों विमानों के बीच करीब 200 मीटर की दूरी रह गई थी।…
कोलकाता के गोदाम हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 11 हो गया है। गुरुवार को 6 और लोगों के शव मिले। इसके अलावा, अब तक 30 लोगों को बचाया गया है। इनमें 2 ICU में है। 18 की हालत खतरे से बाहर है। हादसे के करीब 26 घंटे बाद भी सेना, NDRF, SDRF, कोलकाता पुलिस, दमकल विभाग, सेना और अन्य एजेंसियां संयुक्त रूप से मलबा हटाने और फंसे लोगों की तलाश में जुटी हैं। सेना ने इसके लिए ग्राउंड-पेनेट्रेटिंग रडार (GPR) सिस्टम भी लगाया है। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इसकी वजह निर्माण संबंधी…
NCERT यानी नेशनल काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग ने पहली बार कक्षा 9 की सामाजिक विज्ञान की किताब में 1975-77 की इमरजेंसी को शामिल किया है। नई किताब ‘अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड’ में इमरजेंसी को भारतीय लोकतंत्र के सामने आई सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बताया गया है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, NCERT के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि कक्षा 9 की किताब में पहली बार इमरजेंसी पर अलग सेक्शन जोड़ा गया है। इसके अलावा ‘अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड- पार्ट 1’ के ‘इलेक्शंस’ चैप्टर में चुनाव आयोग की तारीफ की गई है। किताब…
पुणे केतन मर्डर केस में नया वीडियो सामने आया है। केतन की हत्या के एक दिन पहले 17 जून को आरोपी सिया और प्रेमी चेतन चौधरी एक कैफे में मिले थे। न्यूज एजेंसी IANS ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि यहीं लोहगढ़ किले पर केतन को खाई में धक्का देने का प्लान बनाया था। दोनों ने वह पॉइंट भी ढूंढ लिया, जहां से केतन को धक्का देना था। यदि केतन इससे भी बच जाता तो 20 जून के बाद सड़क हादसे में मारने का बैकअप प्लान तैयार था। दरअसल, 31 मई को सिया और मंगेतर केतन लोहगढ़ किले…
फरीदाबाद । उपायुक्त एवं जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति (गवर्निंग बॉडी) के अध्यक्ष आयुष सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों, टीकाकरण अभियानों, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा स्वास्थ्य अवसंरचना विकास से जुड़े विषयों की विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए विभागीय समन्वय को और अधिक मजबूत किया जाए। बैठक में आगामी पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य…
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद महानगर के जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय था। उन्होंने कहा कि उस दौर में लोकतांत्रिक संस्थाओं, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों का दमन किया गया, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता। सोहन पाल सिंह ने कहा कि भाजपा उन सभी लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करती है जिन्होंने आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए संघर्ष…

