फरीदाबाद। राज्य मंत्री राजेश नागर ने मानसून के मद्देनजर शहर में जलभराव की समस्या से निपटने और बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कमर कस ली है। उन्होंने नगर निगम, एफएमडीए, बिजली निगम और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों का तूफानी दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और साफ किया कि आम जनता को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। नालों की सफाई प्राथमिकता पर, आपसी तालमेल से काम करें विभाग मंत्री राजेश नागर ने कहा कि मानसून के दौरान जलजमाव आम जनता के लिए…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। नेहरू कॉलोनी पर यदि बुलडोजर चलेगा, तो पहले उसे लोगों के ऊपर से गुजरना होगा। यह संकल्प तोड़फोड़ के खिलाफ सड़कों पर उतरे सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने लिया। नेहरू कॉलोनी और अन्य प्रभावित क्षेत्रों के सैकड़ों परिवारों ने सेक्टर-16 स्थित नेहरू गर्ल्स कॉलेज के पास पार्क में एकत्रित होकर एक विशाल जनसभा की। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय तक जोरदार विरोध जुलूस निकाला। सभा को संबोधित करते हुए संघर्ष समिति के चेयरमैन बिजेंद्र, संयोजक वीरेंद्र डंगवाल, सीटू के प्रदेश महासचिव जय भगवान, सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री और माकपा के…
फरीदाबाद। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की तरफ से जानकारी दी गई है कि शहर में रेनी वेल जलापूर्ति लाइन नंबर-2 पर कनेक्शन जोड़ने के कार्य के चलते 29 जून शाम 4 बजे से लेकर 1 जुलाई की शाम तक शटडाउन रहेगा। इस दौरान शहर के कई बड़े क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित रहेगी। इसलिए लोग भीषण गर्मी के मौसम में होने वाली इस किल्लत को लेकर पहले से ही तैयारी कर लें और अपनी जरूरत का पानी पहले से ही जमा कर लें। कनेक्शन जोड़ने के लिए 48 घंटे पानी की सप्लाई बंद एफएमडीए के चीफ इंजीनियर विशाल…
फरीदाबाद। सेक्टर-8 थाना परिसर के मालखाने से पुलिस की सुरक्षा में रखे गए 32 लाइसेंसी हथियार चोरी होने के सनसनीखेज मामले का क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने पूरी तरह भंडाफोड़ कर दिया है। मुस्तैद पुलिस टीम ने करीब दो महीने पुराने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए शत-प्रतिशत हथियार बरामद कर लिए हैं और इस अंतर्राज्यीय नेटवर्क से जुड़े 20 आरोपियों को दबोच लिया है। इस बड़ी लापरवाही के सामने आने के बाद पुलिस कमिश्नर द्वारा मालखाना इंचार्ज एएसआई बिजेंद्र सिंह को तत्काल निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। नियमित जांच में खुली…
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को कहा, ‘केंद्र सरकार का ये कहना की पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं है, एक बेतुका कानूनी विरोधाभास है।’ उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि सरकार का फैसला भ्रम पैदा कर रहा है। इसने राजनीतिक बहस शुरू कर दी है। उन्होंने कहा, ‘हमेशा से पासपोर्ट को सबसे विश्वसनीय सरकारी पहचान दस्तावेज माना जाता रहा है। अगर पासपोर्ट से देश के भीतर नागरिकता साबित नहीं होती, तो फिर किस दस्तावेज से होगी।’ दरअसल, विदेश मंत्रालय ने 24 जून को जारी आदेश में कहा कि पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं, सिर्फ एक यात्रा दस्तावेज…
कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने गाजा में इजराइल की सैन्य कार्रवाई पर मोदी सरकार के स्टैंड पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा, ‘संयुक्त राष्ट्र की स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय जांच आयोग की जून 2026 की रिपोर्ट बताती है कि इजराइल गाजा में फिलिस्तीनियों के अस्तित्व को खत्म करने के इरादे से बच्चों को निशाना बना रहा है। इतनी गंभीर रिपोर्ट आने के बाद भी मोदी सरकार चुप है।’ सोनिया ने लिखा कि इस आयोग की अगुआई अब भारत के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस एस. मुरलीधर कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में जारी 94 पन्नों की रिपोर्ट में कहा गया है कि इजराइल की…
पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया दावा सामने आया है। केतन का शव रेस्क्यू करने वाले सुनील गायकवाड़ ने बताया है कि केतन के सिर पर गंभीर चोटें थीं, खोपड़ी कुचली हुई थी और हाथ-पैरों पर भी कई जगह चोट थीं। अन्य लोग रो रहे थे और मदद के लिए चिल्ला रहे थे, लेकिन सिया गोयल शांत खड़ी थी। ‘ सुनील ने कहा- शव को जंगल के रास्ते बाहर लाया गया। पुलिस को 18 जून की सुबह करीब 10:30 बजे घटना की सूचना मिली थी। बचाव अभियान दोपहर 12:30 बजे तक चला और करीब 1:30 बजे शव एंबुलेंस…
महाराष्ट्र के ठाणे में एक खड़ी कार में अचानक एयरबैग खुलने से 25 साल के युवक मौत हो गई। युवक एक कार डीलर था। वह एक 15 साल पुरानी कार के अंदर बैठा था। तभी अचानक गाड़ी का सेफ्टी सिस्टम एक्टिव हो गया। एयरबैग इतनी तेजी से खुला कि उसके जोरदार झटके से युवक को गंभीर चोटें आईं और मेडिकल मदद मिलने से पहले ही ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। युवक को चोट कहां लगी इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। बुधवार को काशिमीरा इलाके में हुई घटना की जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।…
महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का पेपर करीब 24 घंटे पहले लीक हो गया। एग्जाम रविवार को होना था। महाराष्ट्र स्टेट एग्जामिनेशन काउंसिल (MSEC) ने इसके बाद परीक्षा स्थगित कर दी है। नई तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, पेपर लीक की सूचना के बाद ठाणे के भिवंडी इलाकों के कई जगहों पर छापेमारी की। इसके बाद एग्जामिनेशन काउंसिल के अफसरों को बुलाया और जब्त पेपर को वेरिफाई कराया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि संख्या नहीं बताई है। यह कार्रवाई एग्जाम के 24 घंटे…
फरीदाबाद। आगामी बरसात के मौसम के दौरान जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत दिलाने के उद्देश्य से नगर निगम फरीदाबाद ने नालों एवं ड्रेनों की सफाई व्यवस्था को लेकर व्यापक अभियान तेज कर दिया है। हरियाणा सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में निगम प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को सफाई कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश जारी किए हैं। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने जानकारी देते हुए कहा कि शहर के विभिन्न वार्डों में स्थित नालों एवं ड्रेनों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। बरसात के मौसम में वर्षा जल की सुचारू निकासी…

