फरीदाबाद। नेहरू कालोनी और अन्य कालोनियों पर बुल्डोजर चलाने, गैर कानूनी तोड़-फोड़ के खिलाफ एवं इसके दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करवाने तथा तोड़े गए घरों का मुआवजा दिलवाने व विस्थापित लोगों के पुनर्वास के लिए सोमवार को हजारों पीडि़त लोगों ने उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि नेहरू कालोनी बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले 15 जून से नगर निगम कमिश्नर फरीदाबाद के कार्यालय के सामने धरना चल रहा है। इसी कड़ी में सभी कालोनियों में व्यापक अभियान चलाते हुए आज रोष प्रदर्शन की कार्यवाही की गई। रोष प्रदर्शन को प्रमुख रूप से सीटू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने भाजपा सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देशभर में भर्ती परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के शासनकाल में लगभग 80 से 90 बड़े पेपर लीक मामले सामने आ चुके हैं, जिसके कारण लाखों विद्यार्थियों का भविष्य बार-बार संकट में पड़ रहा है। सेक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बलजीत कौशिक ने कहा कि लोकसभा में नेता…
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार को बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं पर नाराज हो गए। कार्यक्रम के दौरान कुछ कार्यकर्ता कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के समर्थन में ‘डीके-डीके’ के नारे लगाने लगे। इसके बाद खड़गे ने मंच से ही उन्हें फटकार लगा दी। vvखड़गे ने कार्यकर्ताओं को चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की पूरी रिकॉर्डिंग मौजूद है और फुटेज देखने के बाद कार्रवाई की जाएगी। अनुशासन जरूरी है। जो लोग यहां नारेबाजी कर रहे हैं, उनकी फुटेज मौजूद है। मैं उसे देखकर कार्रवाई करूंगा। खड़गे ने अयोध्या के राम मंदिर में मिले चंदे को लेकर…
vउद्धव ने विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के साथ बैठक के बाद मीडिया से कहा- उन्हें (बागी सांसदों को) अपना पक्ष रखने दीजिए। सही समय आने पर हम अपना पक्ष रखेंगे। वहीं पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा- शिंदे ने 6 गद्दार पैदा किए हैं। हालात संभालने के लिए अब सर्जरी करनी पड़ेगी। इससे पहले संजय राउत ने X पर बताया था कि उद्धव 27 जून से महाराष्ट्र में जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रहे हैं। इस दौरान वे बागी सांसदों के लोकसभा क्षेत्रों में भी जाएंगे। जारी शेड्यल के अनुसार, उद्धव 27 जून को यवतमाल, वाशिम और…
कांग्रेस सांसद शशि थरूर अपने बयान के कारण एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, थरूर ने 21 जून को श्रीनगर दौरे के दौरान जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- हमने जम्मू-कश्मीर की स्थिति और हालात में आ रहे सुधार पर बात की। चुनौतियां अभी भी हैं, लेकिन इस दौरे के बाद मुझे पहले से ज्यादा पॉजिटिव महसूस हुआ। थरूर के इस पोस्ट को लेकर कांग्रेस के भीतर ही विरोध शुरू हो गया। जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंदर शर्मा ने कहा कि…
पश्चिम बंगाल की BJP सरकार ने सोमवार को अपना पहला बजट पेश किया। वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता ने 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती, सरकारी कर्मचारियों का DA 18% से बढ़ाकर 38% करने और महिलाओं के अन्नपूर्णा योजना पर ₹36 हजार करोड़ खर्च करने का ऐलान किया। सरकार ने अल्पसंख्यक कल्याण और मदरसा विभाग के लिए फंड ₹5,713 करोड़ से घटाकर ₹2,165.42 करोड़ कर दिया है। सरकार ने कहा कि उसे पिछली TMC सरकार से ₹8.15 लाख करोड़ का कर्ज मिला है। इसके बावजूद प्रशासनिक सुधार और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था बनाने पर जोर दिया जाएगा। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य…
15 दिन से छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर अटके मानसून की दंतेवाड़ा के रास्ते में राज्य में एंट्री हो गई है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम ने मानसून को आगे बढ़ने में मदद की है। इसके साथ ही बस्तर संभाग में तेज बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। अगले कुछ दिनों में यह राज्य के बाकी जिलों को भी कवर कर लेगा। तमिलनाडु के थूथूकोडी में रविवार को बवंडर आया। पहले इसे टॉरनेडो बताया गया था। लेकिन IMD ने सोमवार को पुष्टि करते हुए कहा कि थूथुकुडी की घटना लोकल कन्वेक्टिव वॉर्टेक्स यानी धूल का बवंडर थी। रविवार को…
फरीदाबाद। भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान देश में आधारभूत संरचना विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं, जिनकी बदौलत भारत आज तीव्र गति से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने आज सेक्टर- 31 स्थित इनडोर स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स, टाउन पार्क और मुंबई वडोदरा एक्सप्रेसवे का निरिक्षण किया। उनके साथ जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने सेक्टर-31 स्थित इनडोर स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स…
फरीदाबाद। आज रविवार को हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इसमें से अधिकांश का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। यहां पार्षद लाल मिश्रा के साथ आये नहर पार स्थित साईं धाम कॉलोनी के निवासियों ने मंत्री राजेश नागर से कहा कि बिजली निगम उनको कनेक्शन उपलब्ध नहीं करवा रहा है जिससे उनको बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनको बिजली के कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाएं। इस पर मंत्री राजेश नागर ने मौके पर बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता को फोन कर…
फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प एवं दूरदर्शी नेतृत्व के परिणामस्वरूप अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज वैश्विक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। इसी कड़ी में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 का आयोजन देश एवं विश्वभर में उत्साहपूर्वक और अभूतपूर्व स्तर पर किया जा रहा है। फरीदाबाद में आयोजित जिला स्तरीय योग दिवस समारोह में हरियाणा सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले, मुद्रण एवं लेखन सामग्री राज्यमंत्री राजेश नागर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर राज्यमंत्री…

