Author: Samachar Ambar

पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी पलवल वरुण सिंगला,आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में दिनांक 7 अगस्त 2024 को हरी नगर लोहागढ में हुई वारदात में बिशन स्वरूप हत्या मामले में क्राइम ब्रांच पलवल ने आठवें आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। क्राइम ब्रांच पलवल प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में दिनांक 7 अगस्त 2024 को हरी नगर लोहागढ निवासी मधु पत्नी श्री विशन ने अपनी…

Read More

फरीदाबाद। रामनवमी और चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम में भक्ति, आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।  श्रीसिद्धदाता आश्रम के अधिष्ठाता एवं श्रीरामानुज संप्रदाय की तीर्थ पीठ इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा के पीठाधीश्वर अनंतश्री विभूषित श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीपुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने भगवान श्रीराम का विधिवत अभिषेक कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। भगवान श्रीरामलला के जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को राममय कर दिया। रामनवमी के उपलक्ष्य में आयोजित शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बैंड-बाजा और ढोल-नगाड़ों की गूंज ने माहौल को उत्सवमय बना…

Read More

फरीदाबाद। सतयुग दर्शन वसुन्धरा में आयोजित रामनवमी यज्ञ-महोत्सव में तीसरे दिन विभिन्न प्रांतों व विदेशों से असंख्य श्रद्धालुओं का आना जारी रहा। आज हवन आयोजन के उपरांत सत्संग में नीति अनुसार सजन श्री शहनशाह हनुमान जी के पावन जन्मोत्सव को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ बड़े ही प्रेरणादायक ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर सत्संग के माध्यम से सजनों को सजन श्री शहनशाह हनुमान जी की महिमा एवं उनके द्वारा प्रदत्त जीवनोपयोगी युक्तियों को अपनाने की महत्ता पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया। इसी क्रम में सजन श्री शहनशाह महाबीर जी की सतवस्तु के कुदरती ग्रंथ में वर्णित जीवनदायी युक्तियों…

Read More

फरीदाबाद। नवरात्रों के आठवें दिन श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में माता महागौरी की भव्य पूजा अर्चना की गई. मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने प्रात: कालीन आरती का शुभारंभ करवाया. इस खास और शुभ अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइन देखी गई. अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं ने मंदिर में आकर माता महागौरी की भव्य पूजा अर्चना में हिस्सा लेकर माता से अपने मन की मुराद मांगी. अष्टमी के शुभ अवसर पर मंदिर में कंजक पूजन का आयोजन किया गया. मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने मंदिर में कन्याओ का पूजन किया और फिर उन्हें प्रसाद…

Read More

फरीदाबाद। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 27 मार्च को सेक्टर-17 स्थित हुड्डा ग्राउंड में आयोजित होने वाले ‘एक शाम सांवरिया के नाम’ धार्मिक कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का फरीदाबाद आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिसमें कार्यक्रम के आयोजक एवं मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़, एसडीएम अमित कुमार, डीसीपी मोनिका, डीसीपी जयवीर राठी, डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल, एसीपी राजीव कुमार सहित अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम स्थल का गहन…

Read More

फरीदाबाद। फरीदाबाद जिले में सरकारी स्कूलों में रील और मीम बनाने के कई मामले सामने आने के बाद शिक्षा विभाग अलर्ट हो गया है। इसको लेकर गुरुवार जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) की ओर से एक लेटर भी जारी किया गया है। जिसमें लिखा है कि टीचर, एनी वर्कर और स्टूडेंट रील, मीम और इंटरटेनमेंट को लेकर वीडियो बना रहे हैं, जो नियमों के खिलाफ है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी सरकारी स्कूलों के मुखियाओं को निर्देश जारी कर कहा है कि स्कूल समय के दौरान किसी भी प्रकार की रील या मनोरंजन के लिए वीडियो बनाने की अनुमति नहीं होगी,…

Read More

कोलकाता में चुनाव आयोग ने बुधवार को बताया कि पश्चिम बंगाल में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के दौरान जांच के दायरे में आए 32 लाख नामों में से 13 लाख नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। आयोग ने सोमवार को इन वोटरों के नाम की पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी की थी। ये “अंडर एडजुडिकेशन” थे यानी आयोग इनके दस्तावेजों की जांच कर रहा था। आयोग के मुताबिक, 60 लाख से ज्यादा नाम अंडर एडजुडिकेशन रखे गए थे। इनमें अभी 32 लाख मामलों का निपटारा हुआ है, जबकि करीब 28 लाख मामले अभी भी लंबित हैं जिनकी जांच जारी…

Read More

कश्मीर घाटी में ईरान के समर्थन में करोड़ों रुपए का चंदा जुटाया गया है। इससे देश की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। आशंका है कि इन पैसों का इस्तेमाल आतंकी फंडिंग में हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, अब तक 17.91 करोड़ रुपए चंदा जुटाया गया है। इनमें से 85% राशि शिया समुदाय ने दान की है। कश्मीर का बड़गाम शिया बहुल इलाका है। यहां से करीब 9.5 करोड़ रुपए जुटाए गए हैं। यह फंडरेजिंग अभियान जकात और सदका के जरिए लिया जा रहा है। इसका उद्देश्य मौजूदा संघर्ष से प्रभावित ईरानी नागरिकों की मदद करना बताया गया है।…

Read More

आंध्र प्रदेश के मरकापुरम जिले में रायवरम के पास गुरुवार को एक सड़क हादसा हुआ। एक प्राइवेट ट्रैवल बस और डंपर में टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बस में आग लग गई। बस में सवार 13 यात्री जिंदा जल गए। हालांकि पहले पुलिस की तरफ से पहले 14 मौतों की जानकारी दी गई थी। बाद में सीएम ऑफिस ने मौत का आंकड़े में आफिशियल कंफर्मेशन दिया। अधिकारियों ने बताया कि हरिकृष्णा ट्रैवल्स की बस तेलंगाना के निर्मल से नेल्लोर जा रही थी। हादसा सुबह 6:00 बजे के करीब हुआ। आग पर करीब तीन घंटे में काबू पाया गया। मरकापुरम…

Read More

राहुल गांधी ने एक सभा में सोनिया गांधी की देखभाल कर रही केरल की नर्स का ज्रिक किया और इन्हें राज्य की पहचान बताया। दरअसल बुधवार को राहुल को कोझिकोड जाना था, लेकिन वे सोनिया गांधी के हॉस्पिटल में भर्ती होने की वजह से जा नहीं पाए। उन्होंने लोगों को वर्चुअली संबोधित किया। राहुल ने कहा, ‘मैं हॉस्पिटल में अपनी मां के कमरे में एक छोटे से सोफे पर सो रहा था। मैं भी हर बेटे की तरह अपनी मां की सेहत को लेकर बहुत परेशान हूं। हालांकि केरल की नर्स ने मेरी मां का बहुत ख्याल रखा, जिससे उन्हें…

Read More