Author: Samachar Ambar

फरीदाबाद। जिला प्रशासन फरीदाबाद द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर समाजसेवी विमल खंडेलवाल को उनके उल्लेखनीय सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त आयुष सिंह IAS, अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान IAS, पुलिस कमिश्नर सत्येंद्र गुप्ता IPS, जॉइंट कमिश्नर सत्येंद्र दुग्गल IPS, एसडीएम अमित कुमार, जिला सिटी मजिस्ट्रेट अंकित कुमार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि एवं राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र से…

Read More

सोनीपत : दिनांक: 26-01-2026 — 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपाल निंबल, असिस्टेंट जनरल मैनेजर, हरियाणा पर्यटन, एथनिक इंडिया टूरिस्ट रिजॉर्ट राई, सोनीपत एवं जोनल हेड करनाल एवं रोहतक जॉन को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री श्याम सिंह राणा द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पर्यटन विभाग में उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। सम्मान समारोह की विशेषताएं सम्मान समारोह सोनीपत में आयोजित किया गया। कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री श्याम सिंह राणा द्वारा राजपाल निंबल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।…

Read More

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड में मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी रात 10 बजे श्री मुक्तसर साहिब की पुलिस ने 2 साल पुराने मामले में की है। गैंगस्टर के माता-पिता अमृतसर में गोल्डन टेंपल के पास होटल में ठहरे हुए थे। गिरफ्तारी के बाद पिता शमशेर सिंह और माता पीरतपाल कौर को श्री मुक्तसर साहिब कोर्ट में पेश किया गया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नीरज कुमार सिंगला ने दोनों को 30 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। दोनों की पेशी का वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, 2…

Read More

तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में एक सरकारी रेजिडेंशियल गुरुकुल स्कूल की 4 छात्राएं चलते ऑटो से गिर गईं। इनमें 8वीं क्लास की एक छात्रा की मौत हो गई। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें छात्राएं चलते ऑटो एक-एक करके गिरती दिख रही हैं। इसके बावजूद ऑटो ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी। बताया जा रहा है कि ऑटो में कुर्सियां रखी थीं। छात्राओं से प्रिंसिपल के घर कुर्सियां पहुंचवाने का काम कराया जा रहा था। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कूल स्टाफ गणतंत्र दिवस समारोह के लिए कुर्सियां लेकर आया था। बच्चियों से ही कुर्सियां उतारने और चढ़ाने का काम…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली इंडिया एनर्जी वीक (IEW) 2026 के चौथे एडीशन का उद्घाटन किया। पीएम ने अपने वर्चुअल मैसेज के जरिए कहा कि एनर्जी सेक्टर के लिए भारत मौकों की जमीन है, क्योंकि इसमें मांग तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा- भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई बड़ी अर्थव्यवस्था है। इसका मतलब है कि यहां एनर्जी प्रोडक्ट्स की मांग लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा, भारत दुनिया की मांग को पूरा करने के लिए बेहतरीन मौके देता है। अपने मैसेज में पीएम ने इंडिया-EU फ्री ट्रेड डील की भी चर्चा की। उन्होंने कहा- भारत-ब्रिटेन व्यापार…

Read More

संसद के बजट सत्र से पहले सरकार ने विधायी और अन्य एजेंडों पर चर्चा करने के लिए आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में 35+ पार्टियों के सांसद शामिल हुए। इस दौरान बजट सत्र को सकारात्मक और सुचारू रूप से चलाने को लेकर चर्चा हुई। बजट सत्र 28 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के साथ शुरू होगा। केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश होगा। इस दिन रविवार है। ऑल पार्टी मीटिंग के बाद किरेन रिजिजू ने विपक्ष के विधायी एजेंडा शेयर नहीं करने के…

Read More

देश के पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फबारी जारी है। स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण उत्तर-पश्चिमी राज्यों पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में बारिश के साथ ओले गिर रहे हैं। साथ ही 30-60kmph की रफ्तार से हवा भी चल रही है। हिमाचल के मंडी में केओली पंचायत में 3-4 फीट तक जमी बर्फ के बीच दूल्हा-दुल्हन 7 किलोमीटर पैदल चलकर घर पहुंचे। पहले दूल्हा पैदल चलकर ससुराल पहुंचा था। शादी के बाद उसी रास्ते से दुल्हन को साथ लेकर लौटा। इधर, उत्तर प्रदेश में आगरा समेत 7 जिलों में तेज बारिश हुई, जो रुक-रुककर जारी…

Read More

फरीदाबाद। फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित परेड ग्राउंड में आज 77वां गणतंत्र दिवस समारोह भव्य, गरिमामय एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। जिला स्तरीय इस समारोह की मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा, आरती सिंह राव रहीं, जिनके द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया गया। समारोह के दौरान आयोजित परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फरीदाबाद पुलिस की महिला एवं पुरुष की टुकड़ी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, झांकियों के कार्यक्रम में यातायात पुलिस फरीदाबाद की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस समारोह में विभिन्न विभागों एवं स्कूलों द्वारा सहभागिता…

Read More

फरीदाबाद। सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम परिसर में संचालित स्वामी सुदर्शनाचार्य वेद-वेदांग संस्कृत महाविद्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात  जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान, अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और छात्रों से आह्वान किया कि वे देश निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ। स्वामीजी ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति केवल अधिकारों की मांग…

Read More

फरीदाबाद। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित हेलीपैड ग्राउंड में हरियाणा सरकार की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, मार्च-पास्ट का निरीक्षण किया तथा परेड की सलामी ली। इस अवसर पर देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह में राष्ट्रप्रेम की भावना को और सशक्त किया। समारोह से पूर्व स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने टाउन पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर वीर बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके अदम्य साहस व सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की स्वतंत्रता और संप्रभुता की…

Read More