फरीदाबाद । उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने बताया कि जिला निर्वाचन कार्यालय एवं माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 25 जनवरी को सुबह 10 बजे सुषमा स्वराज राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में युवाओं को मतदान के महत्व एवं लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करेंगे। जिला युवा अधिकारी प्रियंका मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं में लोकतांत्रिक चेतना और मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर पहली बार…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद । प्रतिभावान बच्चों का सम्मान करने से बच्चों का प्रोत्साहन बढ़ता है वहीं अन्य छात्र-छात्राओं को भी जीवन में मेहनत कर अच्छे अंक लाने की प्रेरणा मिलती है, क्योंकि बच्चे हमारे देश का भविष्य है जो आगे चलकर देश का नाम रोशन करेंगे। यह बात महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने सैक्टर-16 स्थित किसान भवन में रहबर-ए-आजम दीन बंधु सर छोटूराम की जयंती के उपलक्ष्य में जाट समाज द्वारा आयोजित शिक्षा प्रोत्साहन समारोह में प्रतिभावन बच्चों और उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष जेपीएस सांगवान ने की। इस समारोह में प्रतिभावान बच्चों को…
फरीदाबाद । उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने 77वें जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस फाइल रिहर्सल में आज शनिवार को ध्वज फहराया व परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। आज फाइनल रिहर्सल में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम क्रमवार आयोजित किए गए। गणतंत्र समारोह की सम्पूर्ण तैयारियों को पूरा करने को लेकर सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए गए। डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि जिला फरीदाबाद में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले समारोह में मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती आरती राव शिरकत करेंगी। उन्होंने बताया कि…
फरीदाबाद । सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र में सांगीतिक बैठक के अंतर्गत “बसंत पंचमी एवं गणतंत्र दिवस” के उपलक्ष्य में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र के मैनेजर श्री एस एन गोगिया जी तथा प्रधानाचार्य श्री दीपेंद्र कांत जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात सरस्वती माता के भावपूर्ण भजनों, मनोहारी नृत्य प्रस्तुतियों तथा देशभक्ति गीतों एवं नृत्यों की सुंदर प्रस्तुति देकर उपस्थित सभी अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य दीपेंन्द्र कांत द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि बसंत पंचमी, जिसे…
पीएम मोदी ने शनिवार को वर्चुअली 18वें रोजगार मेले में युवाओं को 61 हजार जॉब लेटर बांटे। ये नियुक्ति गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों में की गई है। रोजगार मेले का आयोजन देश के 45 जगहों पर किया जा रहा है। पीएम ने वर्चुअली संबोधन में कहा कि युवाओं को नए अवसर मिलें, ये हमारा प्रयास है। देशभर के स्टार्टअप में महिलाएं आगे हैं। कई स्टार्टअप में तो वे हेड हैं। महिला स्वरोजगार की दर में 15% की बढ़ोतरी हुई है। पिछला रोजगार मेला 24 अक्टूबर 2025 को आयोजित…
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि बंगाल में SIR की चिंता में हर रोज 3 से 4 लोग आत्महत्या कर रहे हैं। अब तक 110 से ज्यादा लोग मर चुके हैं। 40-45 लोग अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। इतने साल बाद क्या हमें यह साबित करना पड़ेगा कि हम इस देश के नागरिक हैं? ममता बनर्जी ने कोलकाता के रेड रोड पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के कार्यक्रम में ये बातें कही। ममता बनर्जी ने बताया कि दिसंबर में जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 58 लाख से ज्यादा मतदाताओं के…
तेलंगाना के जगतियाल जिले के पेगडापल्ली गांव में 300 आवारा कुत्तों की जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या कर दी गई। एक एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट के दावे के मुताबिक गांव के सरपंच ने दिसंबर में हुए चुनाव में जनता से कुत्तों से छुटकारा दिलाने का वादा किया था। मामले में BNS और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। FIR में गांव के सरपंच और ग्राम पंचायत सचिव को दोषी ठहराया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि सरपंच ने आवारा कुत्तों को मारने के लिए कुछ लोगों को काम पर रखा था। इससे पहले…
देश के सबसे उत्तरी 3 राज्यों जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में गुरुवार-शुक्रवार से शुरू हुई बर्फबारी देर शाम तक चली। शिमला, मनाली, मसूरी, कटरा में चारों तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। उधर, उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और जम्मू के डोडा में पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। मैदानी इलाकों में लगभग एक फुट और ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में 2-3 फीट बर्फ जम गई है। श्रीनगर एयरपोर्ट शनिवार को भी नहीं खुल सका। NH-44 लगातार दूसरे दिन बंद है। मौसम विभाग ने तीनों राज्यों में ऊंचे इलाकों में एवलांच (हिमस्खलन) की चेतावनी जारी की…
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार को कहा कि उन्होंने पार्लियामेंट में कांग्रेस के किसी भी स्टैंड का कभी भी विरोध नहीं किया। एकमात्र मुद्दा ऑपरेशन सिंदूर था, जिस पर सिद्धांत के आधार पर मेरा स्टैंड अलग था। थरूर ने कहा- इस मामले पर मैंने बहुत मजबूत स्टैंड लिया था। मैं इसके लिए कोई माफी नहीं मांगूंगा। पहलगाम की घटना के बाद, मैंने खुद इंडियन एक्सप्रेस में एक कॉलम लिखा था। मैंने इसमें कहा था कि ऐसी घटना को बिना सजा के नहीं छोड़ा जा सकता और इसका जवाब देना जरूरी है। तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने यह बातें शनिवार…
फरीदाबाद। पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम अभिषेक जोरवाल के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आर.बी.आई कर्मचारी बनकर 1,90,78,699/-रू की ठगी के एक मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने आरोपी अमित शकुजा (51) वासी टैगौर गार्डन, वेस्ट दिल्ली को गिरफ्तार किया है तथा ठगी के 30 लाख रुपए विभिन्न अकाउंट में होल्ड कराये हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना सेंट्रल में सेक्टर 29 वासी एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में बताया कि 6 दिसंबर 2025 को उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल से…

