फरीदाबाद। केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि ’विकसित भारत- ’’जीरामजी’’ केवल रोजग़ार का वादा नहीं, बल्कि स्थायी आजीविका की गारंटी है। जीरामजी योजना ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत करेगी। गरीब, जनजाति और पिछड़ा वर्ग को रोजगार मिले, उसके लिए यह क़ानून आया है। उन्होंने कहा कि कसित भारत 2047 के राष्ट्रीय विजन के अनुरूप ग्रामीण विकास का नया ढांचा तैयार करना है। इस कानून में पुराने प्रावधानों को संशोधित करते हुए गाँवों को अधिक अधिकार और स्वायत्तता दी गई है। श्री गुर्जर ने कहा कि यह विधेयक वस्तुत: भारत के ग्रामीण अंचलों के…
Author: Samachar Ambar
नेशनल मेडिकल कमिशन (NMC) ने जम्मू स्थित वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की MBBS की मान्यता रद्द कर दी है। कमिशन के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) ने यह कार्रवाई की। कॉलेज को पिछले साल ही MBBS कोर्स चलाने की मान्यता मिली थी। कमिशन ने 6 जनवरी को NMC के मानकों में उल्लंघन पाए जाने पर यह फैसला लिया। मौजूदा MBBS के छात्रों का अन्य कॉलेजों में शिफ्ट किया जाएगा। कुछ महीने पहले कॉलेज पर आरोप लगा था कि 2025-26 के पहले बैच में इसने 42 मुस्लिम, 7 हिंदू और एक सिख छात्र का नाम सीट अलॉटमेंट लिस्ट में रखा।…
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी की लीडरशिप की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से की। राहुल ने X पर ‘फर्क समझो सर जी’ कैप्शन के साथ 3 जून का वीडियो शेयर किया। राहुल ने कहा- मोदी ट्रम्प के आगे सरेंडर हो जाते हैं, लेकिन इंदिरा ने अमेरिका को झुकाया था। आपको वह समय याद होगा जब फोन कॉल नहीं था, सातवां फ्लीट आया था। 1971 के युद्ध में अमेरिका ने अपने एयरक्राफ्ट कैरियर और हथियार भेजे थे। तब इंदिरा गांधी जी ने कहा था, ‘मुझे जो करना है, मैं करूंगी। राहुल ने कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति…
दिल्ली के रामलीला मैदान इलाके में मंगलवार रात फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान हिंसा भड़क गई। कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके, जिससे 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह पूरा मामला तब शुरू हुआ, जब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया गया कि अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान मस्जिद को गिराया जा रहा है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक पोस्ट खालिद मलिक नाम के व्यक्ति की थी। वीडियो में उसने लोगों से बड़ी संख्या में अपने घरों से बाहर निकलने की अपील की थी। इसके तुरंत बाद कई लोग वहां जमा हो गए…
महाराष्ट्र की अंबरनाथ और अकोट नगर पालिका चुनाव के रिजल्ट के बाद बुधवार को अप्रत्याशित गठबंधन देखने को मिले। अंबरनाथ नगर पालिका में भाजपा ने कांग्रेस-एनसीपी से हाथ मिलाया। वहीं, अकोला जिले के अकोट नगर परिषद में पार्टी ने असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM के साथ गठबंधन किया। हालांकि ये गठबंधन कुछ ही घंटों में टूट गया। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को इन गठबंधन को खारिज कर दिया। उन्होंने पार्टी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। कांग्रेस ने भी अंबरनाथ के 12 पार्षदों को पार्टी से सस्पेंड कर दिया। अंबरनाथ नगर परिषद में कुल 60 वार्ड हैं। बहुमत…
सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को आवारा कुत्तों से जुड़े मामले पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने पूछा कि कुत्तों के कारण आम लोगों को आखिर कब तक परेशानी झेलनी पड़ेगी। अदालत ने स्पष्ट किया कि उसका आदेश सड़कों के लिए नहीं, बल्कि केवल संस्थागत क्षेत्रों के लिए है। पीठ ने सवाल उठाया कि स्कूलों, अस्पतालों और अदालत परिसरों के भीतर आवारा कुत्तों की क्या आवश्यकता है और उन्हें वहां से हटाने पर क्या आपत्ति हो सकती है। बुधवार को मामले की सुनवाई ढाई घंटे तक चली। अगली सुनवाई 8 जनवरी को सुबह 10.30 बजे से फिर शुरू होगी। सीनियर एडवोकेट सीयू…
फरीदाबाद। फरीदाबाद में डबुआ कॉलोनी में रहने वाली एक महिला 20 साल तक अपने कमर के नीचले हिस्से में बंदूक की एक गोली लेकर घूमती रही। उसको किसी भी दर्द का अहसास नहीं हुआ। कुछ दिन पहले महिला के कमर के नीचले हिस्से में एक फोड़ा हुआ। फोड़ा धीरे-धीरे पक गया। वहीं, पास में रहने वाली बुजुर्ग महिला की सलाह पर फोड़े वाले हिस्से पर लेप लगाया गया। इसके बाद फोड़े के अंदर एक नुकीली चीज दिखी। इसको महिला ने खुद ही खींच कर निकाल दिया, जिसके बाद सब हैरान हो गए, क्योंकि वह नुकीली चीज बंदूक की गोली थी।…
फरीदाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का 09 जनवरी को फरीदाबाद जिला दौरा प्रस्तावित है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सूरजकुंड स्थित होटल राजहंस में आयोजित एक दिवसीय प्री-बजट मंथन कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने आज होटल राजहंस, सूरजकुंड में व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। डीसी विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया जाएगा, जबकि द्वितीय सत्र में हेल्थ केयर सेक्टर…
तमिलनाडु के मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने मंगलवार को तिरुप्परनकुंड्रम मंदिर में पहाड़ी पर दरगाह के पास दीपस्तंभ (दीपथून) पर दीप जलाने की इजाजत दे दी है। जस्टिस जी जयचंद्रन और जस्टिस केके रामकृष्णन की बेंच ने जस्टिस जी.आर. स्वामीनाथन के सिंगल बेंच का फैसला बरकरार रखा। कोर्ट ने कहा कि दीप जलाने के मुद्दे को राजनीतिक रंग दिया गया, जबकि यह लंबे समय से चली आ रही धार्मिक परंपरा से जुड़ा मामला है। कोर्ट ने कहा कि जिला प्रशासन को इस मामले को समुदायों के बीच संवाद और समन्वय के अवसर के रूप में देखना चाहिए था। यह…
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने पूर्व CM विलासराव देशमुख पर अपनी टिप्पणी को लेकर उनके बेटों से माफी मांगी है। रवींद्र चव्हाण ने मंगलवार को कहा- मेरी टिप्पणी राजनीतिक मकसद से नहीं थी।अगर इससे दिवंगत नेता के बेटे की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह उनसे माफी मांगते हैं। दरअसल, रवींद्र चव्हाण ने सोमवार को लातूर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि आपका (कार्यकर्ताओं का) उत्साह देखकर मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूं कि विलासराव देशमुख की यादें इस शहर से मिट जाएंगी। विलासराव के बड़े बेटे और कांग्रेस नेता अमित देशमुख ने…

