Author: Samachar Ambar

दिल्ली में 6 जनवरी की रात फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास हुई पत्थरबाजी को लेकर सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी से पूछताछ की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारियों के बार-बार कहने के बावजूद नदवी घटनास्थल से नहीं गए और आसपास मौजूद रहे। पुलिस ने पत्थरबाजी की घटना पर CCTV कैमरा फुटेज के आधार पर 30 लोगों की पहचान की है। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपियों को हिरासत में लेने के लिए छापेमारी कर रही हैं। दरअसल पूरा मामला फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने से जुड़ा है। पुलिस की टीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक अतिक्रमण हटाने गई…

Read More

NHAI ने आंध्र प्रदेश में बेंगलुरु-कडप्पा-विजयवाड़ा इकोनॉमिक कॉरिडोर (NH-544G) पर दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं। राजपथ इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड ने 24 घंटे में 28.95 (14.5 किमी डबललेन) किलोमीटर सड़क बिछाई। इसी के साथ 10,675 मीट्रिक टन बिटुमिनस कंक्रीट (डामर) डाला। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू सोशल मीडिया X पर इसको लेकर पोस्ट किया। सीएम ने इसे भारत और आंध्र के लिए गर्व का पल बताया। यह प्रोजेक्ट भारतमाला फेज-2 के तहत शुरू हुआ था। इसमें ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड दोनों तरह की सड़कें बन रही हैं। इससे इस रूट पर सफर करने वालों को भीड़भाड़ वाले शहरों और पुराने…

Read More

केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने बताया कि देश में होने वाली जनगणना 2027 का पहला फेज 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच किया जाएगा। इसकी शुरुआत घरों की लिस्टिंग और घरों का डेटा इकट्ठा करने से होगी। हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपने यहां 30 दिनों में यह काम पूरा करेंगे। MHA ने बुधवार को नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि 1 अप्रैल से देशभर में सभी मकानों और परिवारों की लिस्ट बनाई जाएगी। साथ ही परिवारों की अन्य जानकारी भी इकट्ठी की जाएगी, ताकि जनसंख्या गिनने की मजबूत तैयारी हो सके। सरकार ने यह भी कहा कि घरों…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने दो दिन की सुनवाई के बाद यह निर्णय लिया। हालांकि बेंच ने जस्टिस वर्मा को पार्लियामेंट्री कमेटी के सामने जवाब दाखिल करने के लिए समय बढ़ाने से मना कर दिया। उन्हें 12 जनवरी को संसदीय समिती के सामने जवाब देना है। दरअसल, जस्टिस वर्मा ने अपने खिलाफ लाए गए महाभियोग प्रस्ताव को चुनौती दी थी। याचिका में कहा गया कि दोनों सदनों में महाभियोग प्रस्ताव लाया गया था, लेकिन राज्यसभा…

Read More

सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों से जुड़े मामलों पर गुरुवार को लगातार दूसरे दिन ढाई घंटे सुनवाई हुई। कोर्ट ने कुत्तों के बिहेवियर को लेकर चर्चा की। जस्टिस नाथ ने कहा कि कुत्ते इंसानों का डर पहचान लेते हैं इसलिए काटते हैं। इस पर एक वकील (कुत्तों के फेवर वाले) ने इनकार किया। फिर जस्टिस ने कहा- अपना सिर मत हिलाइए, ये बात मैं पर्सनल एक्सपीरियंस से बोल रहा हूं। उधर याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि राज्यों ने जो आंकड़े दिए हैं। उनमें से किसी ने यह नहीं बताया कि नगर पालिकाओं की तरफ से कितने शेल्टर चलाए जाते…

Read More

एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने गुरुवार को मनी लॉन्ड्रिंग केस में पॉलिटिकल कंसल्टेंट फर्म I-PAC के ऑफिस और उसके डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर पर छापेमारी की। प्रतीक ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के आईटी सेल के हेड भी हैं। पश्चिम बंगाल में कोलकाता समेत 6 और दिल्ली में 4 ठिकानों पर छापेमारी की गई। कोलकाता में प्रतीक छापेमारी के दौरान घर पर ही मौजूद रहे। यह कार्रवाई सुबह 6 बजे से शुरू हुई थी, लेकिन करीब 11:30 बजे के बाद मामला बढ़ा। सबसे पहले कोलकाता पुलिस कमिश्नर प्रतीक के आवास पर पहुंचे। कुछ समय बाद सीएम ममता बनर्जी खुद लाउडन…

Read More

जैैकबपुरा के एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन  जैैकबपुरा : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैैकबपुरा गुरुग्राम में विद्यालय प्रधानाचार्य सुशील कुमार कणवा में मार्गदर्शन में चल रहे एन.एस.एस के सात दिवसीय विशेष शिवर का समापन मंडल बाल कल्याण अधिकारी गुरुग्राम कमलेश शास्त्री द्वारा किया गया। स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए माननीय मंडल बाल कल्याण अधिकारी कमलेश शास्त्री ने कि बेटियां दो गृहों को संवारने का हुनर रखती है। आज के समय में हमारे देश की बेटियां हर क्षेत्र में अपना व देश का नाम रोशन कर रही है। मंडल बाल कल्याण अधिकारी कमलेश शास्त्री द्वारा शिविर में…

Read More

फरीदाबाद। भारत सरकार के बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में आज नेहरू कॉलोनी मंदिर, इंदिरा नगर मंदिर, डबुआ कॉलोनी मंदिर और ओल्ड फरीदाबाद स्थित मस्जिद  में बाल विवाह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान वहां उपस्थित आमजन को यह शपथ भी दिलाई गयी कि वे किसी भी परिस्थिति में बाल विवाह नहीं करवाएंगे और न ही होने देंगे।  संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी हेमा कौशिक ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत यह एक दंडनीय अपराध है, जिसके लिए दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। इसके बावजूद…

Read More

फरीदाबाद। सतयुग दर्शन ट्रस्ट, फरीदाबाद ने अपने संस्थानों सतयुग दर्शन विद्यालय ,सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र,सतयुग दर्शन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी व सतयुग दर्शन इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन एंड रिसर्च में पढ़ रहे विद्यार्थियों के अभिभावकों को 18 जनवरी 2026 को सतयुग दर्शन वसुंधरा परिसर में एक विशेष उद्देश्य के साथ आमंत्रित किया गया है जिसके तहत सभी अभिभावकों को  सतयुगी आचार संहिता अनुसार ‘भाव-स्वभाव परिवर्तन क्रांति’ का भागीदार बनने का आवाहन दिया जा रहा है। सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा की गई यह एक अनोखी व महत्वपूर्ण  शुरुआत है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मानव जाति को नकारात्मक शारीरिक स्वभावो से…

Read More

फरीदाबाद। शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम फरीदाबाद ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 (10वां संस्करण) की तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए निगम आयुक्त (कमिश्नर ) धीरेंद्र खडग़टा ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 का आयोजन फरवरी 2026 से किया जाएगा। निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने बताया कि इस सर्वेक्षण में परिणाम आधारित सेवा वितरण, फील्ड पर सत्यापित प्रदर्शन, नागरिक-केंद्रित सेवाएं, डिजिटल गवर्नेंस तथा राष्ट्रीय पोर्टलों पर रियल-टाइम डेटा उपलब्धता पर विशेष जोर रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वच्छता पोर्टल से सीधे शहरी स्थानीय निकाय स्तर…

Read More