फरीदाबाद। हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को आज हरियाणा भवन में डा. प्रीता पँवार ने अपनी पुस्तक, ‘जर्नी : ट्यू स्टोरी ऑफ ए सोल्जर’भेंट की जो लेखिका के सैन्य अधिकारी पिता मेजर शिवराज सिंह पँवार द्वारा लिखी गई डायरियों पर आधारित है । साथ ही जिला पुस्तकालयों व राजकीय महाविद्यालयों में उक्त पुस्तक को संग्रहित करानें हेतु मुख्यमंत्री को डा. प्रीता पँवार जी द्वारा प्रार्थना पत्र भी दिया गया जिस पर मुख्यमंत्री नें उपयुक्त कार्यवाही का आश्वासन दिया। इसी अवसर पर एक सैनिक के जुझारु व्यक्तित्व पर लिखी उपरोक्त पुस्तक हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष भाजपा मोहनलाल बड़ौली को भी भेंट…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम(मनरेगा) का नाम बदलने और इसके मूल प्रावधानों में बदलाव कर अधिनियम को कमजोर करने के विरोध में आज सैक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रैस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस सेवादल की चेयरपर्सन पूनम चौहान व जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक सहित अन्य नेताओं ने प्रैस वार्र्ता को सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस सेवादल की चेयरपर्सन पूनम चौहान, पंचकूला महिला विंग सेवादल की चेयरपर्सन सुनीता शर्मा का बुक्के देकर स्वागत किया। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस…
गुजरात में गांधीनगर के शाहपुर में अमिताभ की 15 साल पहले खरीदी गई जमीन की कीमत 30 गुना बढ़ने का दावा किया जा रहा है। अमिताभ ने 2011 में अराध्या के जन्म के समय करीब 5.72 एकड़ (14 बीघा) जमीन 7 करोड़ रुपए में खरीदी थी। एक स्थानीय दिनेश ठाकोर ने दावा किया की यहां अब प्रति बीघा जमीन 15 करोड़ रुपये में बिक रही है। इस तरह से अमिताभ की जमीन की कीमत 203 करोड़ रुपये हो सकती है। हालांकि इसको लेकर रजिस्ट्रार ऑफिस से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। जमीन पर अमिताभ के बेटे अभिषेक बच्चन ने…
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर केवल रुका है, खत्म नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स (CDF) जैसा नया पद बनाना पड़ा। ये पद तीनों सेनाओं को सेंट्रलाइज्ड करने के लिए बनाया गया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन ने पाकिस्तान को संवैधानिक संशोधन करने के लिए मजबूर किया। ये इस बात का सबूत है कि पड़ोसी देश को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। अनिल चौहान ने शुक्रवार को पुणे पब्लिक पॉलिसी फेस्टिवल में ये बाते कहीं। उन्होंने कहा कि हम इमरजेंसी हालातों…
भारतीय नौसेना पश्चिम बंगाल के हल्दिया में एक नया नेवी बेस बनाने जा रही है। इंडिया टुडे ने रक्षा सूत्रों के हवाले से ये खबर दी है। इसके मुताबिक, यह कदम चीन की बढ़ती नौसैनिक गतिविधियों और बांग्लादेश-पाकिस्तान से जुड़े बदलते क्षेत्रीय सुरक्षा हालात को देखते हुए उठाया जा रहा है। इसका मकसद उत्तरी बंगाल की खाड़ी में भारत की समुद्री मौजूदगी को मजबूत करना है। यह नया बेस एक पूर्ण नौसैनिक कमांड न होकर “नेवल डिटैचमेंट” के रूप में काम करेगा। यहां से छोटे वॉरशिप और हाईस्पीड बोट की तैनाती की जाएगी, ताकि समुद्री निगरानी और त्वरित कार्रवाई की…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। ED का आरोप है कि गुरुवार को पॉलिटिकल कंसलटेंट फर्म (I-PAC) के ऑफिस और उनके डायरेक्टर के घर हुई तलाशी के दौरान राज्य सरकार की ओर से रुकावट डाली गई। ED ने मामले की CBI जांच की मांग की है। इधर, पश्चिम बंगाल सरकार ने भी शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में केविएट दाखिल की है। सरकार ने मांग की है कि उसका पक्ष सुने बिना कोई आदेश पारित न किया जाए। इससे पहले शुक्रवार को ED ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया…
ओडिशा के राउरकेला में इंडिया वन एयर के 9 सीटर विमान की तकनीकी खराबी के बाद फोर्स लैंडिंग हुई। घटना शनिवार दोपहर 1.20 बजे राउरकेला से 15 Km दूर जाल्दा इलाके की है। घटना के वक्त फ्लाइट में 4 यात्री और दो पायलट मौजूद थे। सभी घायलों का इलाज जारी है। अधिकारियों ने बताया कि कर्मशिअल विमान VT KSS ने दोपहर 12.27 से भुवनेश्वनर से राउरकेला के लिए उड़ान भरी थी। 50 मिनट की उड़ान के बाद प्लेन में तकनीकी खराबी का पता चला। पायलट ने MAYDAY कॉल किया। इसके बाद खुले इलाके में फोर्स लैंडिंग कराई। हादसे की मुख्य…
फरीदाबाद । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि अपराध नियंत्रण में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन थानों के अंतर्गत अपराध पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होगा, वहां के संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर उनके खिलाफ डिमोशन जैसी कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। मुख्यमंत्री शुक्रवार को फरीदाबाद में बजट पूर्व परामर्श बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह बात वह पहले भी स्पष्ट…
फरीदाबाद। देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले राजा नाहर सिंह का जीवन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा दायक है और जिस प्रकार से नाहर सिंह मैमोरियल सोयायटी हर साल राजा नाहर सिंह का बलिदान दिवस मनाती है वह अपने आप में बडी बात है। उक्त विचार व्यक्त करते हुए बल्लभगढ के विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने कहा कि आज जिन बच्चों को ज्ञान रत्न पुरुस्कार से नवाजा गया है मैं उनको भी बधाई देता हूं कि उन्होंने इस क्षेत्र का नाम रोशन करने का काम किया। पंडित मूलचंद शर्मा आज दशहरा मैदान में राजा नाहर सिंह…
फरीदाबाद। राष्ट्रीय राइफल संघ द्वारा आयोजित भारत की सबसे प्रतिष्ठित शूटिंग प्रतियोगिताओं में से एक, 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2025 में मानव रचना शूटिंग अकादमी के निशानेबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। पाली रेंज स्थित मानव रचना शूटिंग अकादमी के शॉटगन प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़े खिलाडिय़ों ने नई दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में देशभर से आए हजारों निशानेबाज़ों के बीच ट्रैप और डबल ट्रैप स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर अकादमी की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप भारतीय शूटिंग की सर्वोच्च घरेलू प्रतियोगिता है और यह भविष्य…

