Author: Samachar Ambar

फरीदाबाद। 262 करोड़ के बजट वाली ‘विश्व स्तरीय’ स्टेशन की फाइलें तो दफ्तरों में चमक रही हैं, लेकिन हकीकत में ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन रात होते ही ‘नरक’ में तब्दील हो जाता है। सूरज ढलते ही यहाँ विकास के दावों की लाइटें गुल हो जाती हैं और पूरा परिसर शराबियों व अपराधियों की शरणस्थली बन जाता है। समाजसेवी हरीश चन्द्र आजाद ने प्रशासन की गहरी नींद पर सवाल उठाते हुए कहा है कि स्टेशन के मुख्य द्वार बंद कर यात्रियों को अंधेरी गलियों और नशेड़ियों के बीच मरने के लिए छोड़ दिया गया है। आलम यह है कि 27 महीने…

Read More

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प फरीदाबाद। मेरा युवा भारत, फरीदाबाद युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से सेक्टर-10 स्थित राजस्थान भवन में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सर्व प्रथम अतिथि वो युवाओं ने स्वामी जी के चित्र पर माला व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। यह दिवस महान विचारक, युगदृष्टा एवं राष्ट्रप्रेरक स्वामी विवेकानंद की जयंती के रूप में पूरे देश में मनाया जाता है। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता आर…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के बीच सोमवार को गांधीनगर के महात्मा मंदिर कनवेंशन सेंटर में द्विपक्षीय वार्ता हुई। वार्ता के बाद पीएम ने कहा- भारत-जर्मनी करीबी सहयोगी हैं। इसीलिए आज भारत में 2000 से ज्यादा जर्मन कंपनियां हैं। यह जर्मनी के भारत के प्रति अटूट विश्वास को दर्शाता है। भारत और जर्मन नई परियोजनाओं को आगे बढ़ा रहे हैं। भारत और जर्मनी हरेक फील्ड में मिलकर काम कर रहे हैं। आज हुए एमओयू से और मजबूती बढ़ेगी। भारत और जर्मनी हरेक फील्ड में मिलकर काम कर रहे हैं। आज हुए एमओयू से और मजबूती बढ़ेगी। चांसलर…

Read More

दिल्ली के रायसीना हिल्स के पास देश के प्रधानमंत्री का नया ऑफिस लगभग तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत तक नए ऑफिस से काम शुरू कर सकते हैं। सूत्रों ने दैनिक भास्कर को बताया कि PMO का काम लगभग पूरा हो चुका है। फाइनल फिनिशिंग जारी है। सूत्रों ने बताया कि PM ऑफिस में शिफ्टिंग के लिए इस महीने दो मुहूर्त निकाले गए हैं। पहला 14 जनवरी, मकर संक्रांति के दिन और दूसरा 19 जनवरी से 27 जनवरी के बीच, गुप्त नवरात्रि तक है। हालांकि, तब तक फिनिशिंग का काम पूरा नहीं हुआ, तो फरवरी में भी…

Read More

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को टीएमसी के आईटी हेड प्रतीक जैन के घर और ऑफिस पर छापेमारी मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य के शीर्ष पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। जांच एजेंसी ने इन पर रेड के दौरान हस्तक्षेप करने और सबूत मिटाने का आरोप लगाया गया है। ED ने इस पूरे मामले की जांच CBI से कराने की मांग की है। दरअसल, 8 जनवरी को ED ने अवैध कोयला खनन से जुड़े मामले की जांच के तहत कोलकाता में प्रतीक की पॉलिटिकल स्ट्रैटजिक कंपनी I-PAC से जुड़े ठिकानों…

Read More

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) का साल 2026 का पहला मिशन ‘PSLV-C62’ फेल हो गया है। रॉकेट 12 जनवरी को सुबह 10.18 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से 16 सैटेलाइट लेकर उड़ा था। ISRO चीफ डॉ. वी नारायणन ने कहा कि रॉकेट लॉन्चिंग के तीसरे चरण में गड़बड़ी आ गई, जिसके कारण वह रास्ता भटक गया। पिछले साल 18 मई को भी ISRO का PSLV-C61 मिशन तकनीकी खराबी के कारण तीसरी स्टेज में ही फेल हुआ था। इस मिशन में EOS-09 अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट को 524 किमी की सन-सिंक्रोनस पोलर ऑर्बिट में स्थापित किया जाना था। PSLV…

Read More

कांग्रेस नेता जया ठाकुर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस उस याचिका पर दिया गया है, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी कार्रवाई से आजीवन छूट देने वाले कानून को चुनौती दी गई है। याचिका पर CJI सूर्यकांत की बेंच ने कहा कि वह इस कानून की जांच करना चाहती है। CEC और EC की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति एक पैनल करेगा। इसमें प्रधानमंत्री, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और CJI भी शामिल होंगे।…

Read More

पलवल। डीएसपी मुख्यालय पलवल अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक पलवल वरुण सिंगला के कुशल मार्गदर्शन में जिला की साइबर सेल जहां अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने में अहम भूमिका निभा रही है वहीं जिला की साइबर सेल प्रभारी एएसआई विनोद कुमार की टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटा कर माह दिसंबर 2025 मे आमजन के गुम हुए 4 लाख रुपए से अधिक की कीमत के 24 मोबाइल फोन को ढूंढ कर सराहनीय कार्य किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज उक्त मोबाइल फोनों के मालिकों को कार्यालय में बुलाकर मोबाइल फोन सौंपे गये है। इस…

Read More

फरीदाबाद । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), फरीदाबाद द्वारा राष्ट्रीय मानव तस्करी दिवस के अवसर पर ग्राम महमदपुर, ग्राम अटाली तथा स्लम बस्ती, एसजीएम नगर, फरीदाबाद में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन को मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक समस्या के प्रति जागरूक करना तथा इसकी रोकथाम के उपायों की जानकारी देना था। ये जागरूकता कार्यक्रम माननीय श्री संदीप गर्ग, जिला एवं सत्र न्यायाधीश–सह–अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद के कुशल मार्गदर्शन में तथा श्रीमती रीतू यादव, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी–सह–सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद की देखरेख में आयोजित किए गए। शिविरों में बड़ी…

Read More

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पं. मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा ने आज नाहर सिंह पार्क में पहुंचकर शहीदी स्मारक के सौंदर्यकरण के कार्य का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने विजय नगर की गलियों का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्य कर रहे ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिए कि विकास कार्याे में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए, काम ऐसे किए जाएंगे और लोगों की आकांक्षओं पर खरे हुए। उन्होंने कहा कि विधायक पंडित मूलचंद शर्मा जी का लक्ष्य बल्लभगढ़ क्षेत्र को विकास के मामले में सबसे अव्वल क्षेत्र बनाना है और…

Read More