फरीदाबाद। हरियाणा राज्य में सडक़ों, नदियों, जल निकायों, नालों, तालाबों, पंचायत एवं राजस्व भूमि, पीडब्ल्यूडी तथा अन्य सरकारी भूमि पर ठोस कचरा फेंकने पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया गया है, क्योंकि ऐसा कृत्य पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुँचाने के साथ-साथ नागरिकों के स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के मौलिक अधिकार का उल्लंघन है। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने मंगलवार को बताया कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा दिनांक 26 जुलाई 2024 को पारित आदेश के अनुपालन में एनजीटी के निर्देशानुसार अवैध रूप से साधारण ठोस कचरा फेंकने पर पहली बार पांच तथा पुन: उल्लंघन पर दस हजार और थोक कचरा फेंकने…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के प्रांगण में लोहड़ी समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। अग्रवाल कॉलेज की गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता , महासचिव श्री दिनेश कुमार गुप्ता एवं अग्रवाल महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 संजीव कुमार गुप्ता की सदप्रेरणा और मार्गदर्शन से महाविद्यालय में समय-समय पर अनेकानेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी श्रृंखला में लोहड़ी पर्व पूरे उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया जिसका उद्देश्य प्रेम, सौहार्द की भावना के साथ मिलजुल कर रहने का संदेश देना था। प्राचार्य डॉश संजीव कुमार गुप्ता ने सर्वप्रथम सभी स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों को लोहड़ी…
फरीदाबाद। सेवा भारती हरियाणा प्रदेश द्वारा संचालित श्री राघव निलयम आवासीय परिसर फरीदाबाद का वार्षिकोत्सव मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्रावास के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से परिपूर्ण सुंदर प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों द्वारा चार साबिजादों पर पेश की गई लघु नाटिका देखकर सभी की आंखों में आंसू आ गए। सेक्टर-3 स्थित सामुदिक भवन में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात छात्रावास के बालक बालिकाओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि सिख धर्म के दसवें…
गुजरात में मकर संक्रांति का मतलब है पतंगबाजी। राज्य में पतंगबाजी की तैयारियां एक-दो महीने पहले से ही शुरू हो जाती हैं। इसके चलते पिछले कुछ वर्षों में ‘टेरेस टूरिज्म’ का चलन भी शुरू हो गया है। इस साल भी अहमदाबाद के पोल, खाडिया और रायपुर इलाकों में सभी ऊंची छतें बुक हो चुकी हैं। छतों का किराया 20 हजार से डेढ़ लाख रुपए तक जा पहुंचा है। ओल्ड अहमदाबाद में रहने वाले बड़ी संख्या में लोग अब विदेशों में बस गए हैं। इसलिए ये पतंगबाजी के साथ अपनी पुरानी यादें ताजा करने हर साल यहां आते हैं। दरअसल, रायपुर…
सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को भ्रष्टाचार के मामलों में सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ जांच से पहले परमिशन लेने की अनिवार्यता पर सुनवाई हुई। जस्टिस नागरत्ना और जस्टिस विश्वनाथन की बेंच ने इस पर स्प्लिट वर्डिक्ट (बंटा हुआ फैसला) सुनाया। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act) की धारा 17A की संवैधानिक वैधता से जुड़ा है। इसमें किसी भी सरकारी कर्मचारी के खिलाफ जांच करने से पहले सरकार की परमिशन लेना जरूरी है। इसी को लेकर विवाद है। सुनवाई में जस्टिस नागरत्ना ने कहा- धारा 17A असंवैधानिक है। किसी भी जांच के लिए पहले परमिशन लेना जरूरी नहीं। वहीं, जस्टिस विश्वानाथन ने…
आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। भविष्य में किसी भी तरह के आतंकी या सैन्य दुस्साहस के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। भारत पूरी ताकत से जवाब देगा। जनरल द्विवेदी ने बताया कि बॉर्डर के पास 8 आतंकी कैंप अभी भी सक्रिय हैं। अगर कोई हरकत होती है तो एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर, थलसेना, वायुसेना और नौसेना के तालमेल का बेहतरीन उदाहरण है। ऑपरेशन सिंदूर में 100 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। रविवार को बॉर्डर के पास ड्रोन देखे जाने के सवाल पर आर्मी चीफ बोले-…
कांग्रेस ने मंगलवार को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) के डेलिगेशन की भाजपा नेताओं से मुलाकाता और चीन के जम्मू-कश्मीर की शक्सगाम घाटी इलाके को अपना बताने पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने CPC-BJP बैठक की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- बीजेपी दफ्तर में बीजेपी नेता और CPC नेताओं के बीच मीटिंग हो रही है। BJP-चीन में कौन सा गुप्त समझौता हुआ? यह रिश्ता क्या कहलाता है? BJP ने देशद्रोह क्यों किया? इसके अलावा कांग्रेस के X अकाउंट पर चीन के विदेश मंत्रालय का वीडियो पोस्ट किया गया। इसमें मंत्रालय प्रवक्ता माओ निंग कहती हैं- शक्सगाम घाटी चीन…
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को आवारा कुत्तों के हमलों पर सख्त टिप्पणी की। अदालत ने कहा, ‘बच्चों या बुजुर्गों को कुत्तों के काटने, चोट लगने या मौत के हर मामले में हम राज्य सरकारों से भारी मुआवजा दिलवाएंगे, क्योंकि उन्होंने पिछले 5 सालों में नियमों को लागू करने के लिए कुछ नहीं किया।’ कोर्ट ने कहा, ‘आवारा कुत्तों को खाना खिलाने वालों की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। अगर आपको इन जानवरों से इतना प्यार है, तो इन्हें अपने घर क्यों नहीं ले जाते। ये कुत्ते सड़कों पर क्यों घूमते रहें, लोगों को काटें और डराएं। उन्हें हम ऐसे ही…
फरीदाबाद। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के नाम पर युवक को जाल में फंसाकर उस पर जानलेवा हमला करने के मामले में अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान चिंटू (निवासी जटवारी, मथुरा) और सूरज दिवाकर (निवासी आगरा, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस अब इस वारदात में शामिल अन्य चार फरार साथियों की तलाश कर रही है। पुलिस प्रवक्ता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि डबुआ कॉलोनी निवासी ईशान ने थाना बीपीटीपी में शिकायत दर्ज कराई थी। ईशान की इंस्टाग्राम के जरिए एक लड़की से दोस्ती हुई थी। 4…
फरीदाबाद। उपायुक्त एवं जिला रेड क्रॉस सोसायटी के प्रधान आयुष सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन तथा सचिव बिजेंद्र सौरोत के नेतृत्व में जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद द्वारा निरंतर विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करना है। सचिव बिजेंद्र सौरोत ने बताया कि रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत निःशुल्क इलाज, दवाइयों का वितरण, कृत्रिम अंग, व्हील चेयर उपलब्ध कराना, स्वास्थ्य जांच एवं माप शिविरों का आयोजन किया जाता है। इसके अतिरिक्त आपदा राहत कार्यों के अंतर्गत भोजन, कपड़े एवं कंबलों का वितरण किया जाता है।…

