महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में आज चुनाव हुआ। सुबह 7:30 बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम 5:30 बजे समाप्त हुआ। दोपहर 3:30 बजे तक 41.08% वोटिंग हो चुकी थी। शुक्रवार को इसका रिजल्ट आएगा। इस बीच एक्टर आमिर खान मुंबई में वोटिंग करने पहुंचे। बाहर आकर उन्होंने मराठी में वोट डालने की अपील की। जब मीडिया ने उनसे हिंदी में बोलने को कहा। एक्टर ने जवाब दिया- अरे ये महाराष्ट्र है भाई। हालांकि बाद में आमिर ने हिंदी में कहा कि, पोलिंग बूथ पर बढ़िया इंतजाम हैं, लोग घर से बाहर निकलें और वोट डालें। उधर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। आज मकर संक्रांति के अवसर पर श्री सिद्धार्थ आश्रम में जरूरतमंदों को जरूरी सामान वितरित किया गया इस अवसर पर आश्रम के अधिपति जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तम आचार्य जी महाराज ने कहा कि मकर संक्रांति प्रकाश और जिम्मेदारी का पर्व है। श्री गुरु महाराज के निर्देश पर आज संक्रांति के अवसर पर डिलाइट फॉरएवर के पास झुग्गियों में रहने वाले लोगों को आश्रम बुलाया गया और उन्हें ससम्मान भोजन करवाकर दाल, आटा, सरसों तेल, चीनी, कंबल, जुराब, टोपी, मूंगफली और गजक के पैकेट आशीर्वाद स्वरूप दिए गए। इस अवसर पर स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य ने कहा कि माघ मास में सूर्य…
फरीदाबाद। फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन (फिटबार) द्वारा होटल डिलाइट सरोवर पोर्टिको में नव वर्ष का उत्सव, फिटबार डायरी 2026 का विमोचन एवं नई आयकर कानून के अंतर्गत कैपिटल गेन टैक्स पर सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आयकर आयुक्त (एआईटीसी) विजय सिंह फरीदाबाद रहे। इस अवसर पर विजय सिंह द्वारा फिटबार की डायरी का विमोचन किया गया। उन्होंने डायरी को फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एवं उसके सदस्यों के लिए एक ज्ञानकोश (एनसाइक्लोपीडिया) बताते हुए कहा कि इसमें बेंच एवं बार से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध है, जो कर सलाहकारों, अधिवक्ताओं एवं चार्टर्ड…
फरीदाबाद। सतयुग दर्शन ट्रस्ट के तत्वावधान में सतयुग दर्शन विद्यालय एवं सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र द्वारा लोहड़ी के पावन अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, संगीत एवं नृत्य की समृद्ध परंपरा को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं महामंत्र – साडा है सजन राम,राम है कुल जहान अर्थात ईश्वर हमारा मित्र, प्रियतम सर्वव्यापक है उसी को जानो मानो और वैसे ही गुण अपनाओ के साथ हुआ इस अवसर पर सतयुग दर्शन ट्रस्ट के मार्गदर्शक परमपूज्य श्री सज्जन जी एवं मैनेजिंग ट्रस्टी श्रीमती रेशमा गाँधी…
फरीदाबाद। चार श्रम संहिताओं के खिलाफ व बिजली संशोधन विधेयक 2025, बीमा विधेयक व बीज विधेयक 2025, रोड सेफ्टी बिल के नाम पर आम जनता कर्मचारी मजदूर किसानों के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा लाये जाने वाले काले कानूनो के विरोध में कर्मचारी मजदूर संगठनों किसान सयुंक्त मोर्चा एवं जन संगठन मिलकर जींद में 15 जनवरी को करेंगे महासम्मेलन। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा अग्रिम पंक्ति में करेगा भागीदारी। महासम्मेलन के मंच से 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हरियाणा के सभी व्यापारी एवं अन्य संगठनों से भाग लेने की करेंगे अपील। यह ऐलान आज नगर निगम कांफ्रेंस हाल में नगरपालिका कर्मचारी…
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अलगाववाद की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारतीय राजनीति में अलगाववाद का परफेक्ट उदाहरण और केस स्टडी हैं। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और विपक्षी दल राजनीतिक फायदे के लिए क्षेत्रवाद, जातिवाद और भाषा के नाम पर लोगों को बांटते हैं। जिससे देश की एकता और शांति को नुकसान पहुंचता है। गुरु प्रकाश ने ये बाते बुधवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा हेडकॉर्टर में प्रेस कॉंफ्रेस के दौरान कही। गुरु प्रकाश ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह केंद्रीय राज्यमंत्री एल मुरुगन के आवास पर आयोजित पोंगल समारोह में शामिल हुए। पीएम ने पूजा की। उन्होंने गाय को भी भोजन खिलाया। पीएम ने कहा कि तमिल संस्कृति दुनिया की सबसे प्राचीन जीवित सभ्यताओं में से एक है। तमिल संस्कृति सदियों को जोड़ती है। आज पोंगल एक ग्लोबल त्योहार बन गया है। पीएम मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया में तमिल समुदाय और जो लोग तमिल संस्कृति को पसंद करते हैं। पोंगल को बहुत उत्साह से मनाते हैं और मुझे उनमें से एक होने पर गर्व है। मोदी ने कहा कि पोंगल का त्योहार…
कर्नाटक में एक बार फिर मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी के साथ मीटिंग के दौरान सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार की मौजूदगी में लीडरशिप का मुद्दा उठा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि वह कैबिनेट विस्तार करना चाहते हैं, लेकिन कर्नाटक CM के पद को लेकर हर दिन भ्रम की स्थिति बन रही है। ऐसे में राहुल गांधी को CM पद की स्थिति को साफ करना चाहिए। इसी बीच बुधवार को कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने X पोस्ट में लिखा,…
इंडियन नेवी का 2000 साल पुरानी पाल विधि से निर्मित जहाज INSV कौंडिन्य बुधवार को 18 दिनों की यात्रा पूरी कर गुजरात से ओमान पहुंच गया। कौंडिन्य ने 29 दिसंबर को गुजरात के पोरबंदर से यात्रा शुरू की थी और 14 जनवरी को ओमान के मस्कट पहुंचा। इस यात्रा का मकसद भारत की प्राचीन समुद्री विरासत को फिर से पुनर्जीवित करना है। यह जहाज 4थी-5वीं शताब्दी के भारतीय जहाजों के मॉडल पर बना है। बिना कील या धातु के लकड़ी के तख्तों को रस्सियों से सिलकर तैयार किया गया। इस पर कोई कमरा नहीं है। क्रू मेंबर्स स्लीपिंग बैग में…
कलकत्ता हाइकोर्ट ने IPAC रेड मामले में बुधवार को TMC की याचिका खारिज कर दी। पार्टी ने आरोप लगाया था कि जांच एजेंसी (ED) ने 8 जनवरी को IPAC के IT हेड प्रतीक जैन के ऑफिस पर रेड मारकर कुछ कागजात जब्त किए थे। सुनवाई के दौरान ED की तरफ से पेश ASG राजू ने कहा कि अगर कोई रिकॉर्ड जब्त किया गया है तो वह एजेंसी ने नहीं, बल्कि ममता बनर्जी ने किया है। ममता अपने साथ गैरकानूनी तरीके से फाइलें ले गई थीं। हाईकोर्ट ने ED की तरफ से दाखिल याचिका पर सुनवाई भी टाल दी है। कोर्ट…

