पश्चिम बंगाल के मालदा में शनिवार को पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल के सामने एक बड़ी चुनौती घुसपैठ की है। बंगाल के कई इलाकों में आबादी का संतुलन बिगड़ रहा है। टीएमसी घुसपैठियों को वोटर बना रही। गरीबों का हक छीना जा रहा है। भाजपा सरकार बनते ही घुसैपठियों पर एक्शन लिया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना पर बात करते हुए पीएम ने कहा कि टीएमसी वालों को आपकी तकलीफ की कोई चिंता नहीं है। यहां आयुष्मान योजना लागू नहीं होने दी गई है। ऐसी पत्थर दिल सरकार की बंगाल से विदाई जरूरी है। पीएम ने मालदा में भारत की…
Author: Samachar Ambar
चंडीगढ़ / सड़क सुरक्षा के योद्धा को बड़ा सम्मान! हरियाणा PWD मंत्री रणवीर गंगवा जी ने चंडीगढ़ में सड़क सुरक्षा एवं समाज हित के सराहनीय कार्यों के लिए स्टेट रोड सेफ्टी कौंसिल हरियाणा सरकार के सदस्य सरदार देवेंद्र सिंह को सम्मानित किया। मंत्री महोदय एवं स्टेट रोड सेफ्टी कौंसिल हरियाणा सरकार के सदस्य सरदार देवेंद्र सिंह ने खुद सड़क सुरक्षा शपथ पूरे हरियाणा के सभी PWD अधिकारियों एवं कर्मचारिओं को दिलवाई गयी एवं सड़क सुरक्षा की लिए भी सभी PWD अधिकारियों एवं कर्मचारिओं को प्रेरित किया । इस स्टेट रोड सेफ्टी PWD राज्य स्तर के प्रोग्राम को सफल बनाने के…
उत्तर प्रदेश में शनिवार को सर्दी के इस सीजन का सबसे घना कोहरा छाया। 15 जिलों में 40 से ज्यादा वाहन कोहरे के कारण टकरा गए। इन घटनाओं में डेढ़ साल की बच्ची समेत 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा घायल हुए। राज्य में 100 से ज्यादा ट्रेन देरी से चल रही हैं। जम्मू-कश्मीर में भयंकर सर्दी का 40 दिन का चिल्लई कलां जारी है। आज इसका 28वां दिन है। कश्मीर में मिनिमम टेम्परेचर में भारी गिरावट आई। श्रीनगर में टेम्परेचर -4.0°C रहा, शोपियां -5.6°C रहा। इनके अलावा पहलगाम -2.6°C, गुलमर्ग -4.2°C, सोनमर्ग -2.9°C रहा हिमाचल…
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने आज अपने तिगांव विधानसभा क्षेत्र के गांव नीमका में संचालित होने वाले राजा जैत सिंह राजकीय पॉलिटेक्निक के वार्षिक समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इस सपने को पूरा करने में तकनीकी योग्यता रखने वाले युवाओं का बड़ा अहम किरदार होगा। उन्होंने कहा कि आज दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी रखने वाला देश भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज हमारी कुल जनसंख्या का 65त्न से ज्यादा युवा है जो शिक्षा और ज्ञान…
फरीदाबाद। महाराष्ट्र राज्य के नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और महायुति को मिली प्रचंड जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा फऱीदाबाद के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि महाराष्ट्र नगर निकाय चुनावों में भाजपा की यह जीत केवल एक चुनावी सफलता नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और जनविश्वास की ऐतिहासिक जीत है। यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के कुशल प्रशासन पर जनता की अटूट आस्था का स्पष्ट प्रमाण है। महाराष्ट्र में सभी नगर समितियों और नगर निगमों के लोगों ने पीएम मोदी की नीतियों,…
फरीदाबाद। पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र प्रताप के सैनिक कॉलोनी स्थित आवास पर ईडी की लगभग 16 घंटे लंबी चली छापेमारी रात 11 बजे समाप्त हुई। दिनभर और पूरी रात उनके हजारों समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा और अगले दिन भी सुबह से भी लगातार समर्थकों की भारी भीड़ का उनके निवास पर आना जाना लगा रहा। वहीं पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप के निवास पर मिलने पहुंचे विधायक आफताब अहमद ने कहा कि ये राजनीति विरोधियों का षड्यंत्र है और वह भी खासतौर पर जो कांग्रेस में प्रतिष्ठित पदों पर या जिन्होंने जन सेवा करी है। उनके मनोबल को तोडऩे के…
फरीदाबाद। पृथला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया के प्रयासों से नूंह से विधायक चौधरी अफताब अहमद की अध्यक्षता में हरियाणा विधानसभा की लोक लेखा समिति (पब्लिक अकाउंट्स कमेटी) ने आज पृथला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, छांयसा का औपचारिक एवं विस्तृत निरीक्षण किया। इस समिति में विधायक ओम प्रकाश यादव, योगेंद्र सिंह राणा, कंवर सिंह सहित स्वास्थ विभाग के डायरेक्टर व अन्य स्वास्थ अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान लोक लेखा समिति ने मैडिकल कॉलेज में चिकित्सा सुविधाओं, आधारभूत ढांचे, मानव संसाधन और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य…
पीएम मोदी ने शुक्रवार को कहा कि आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इको सिस्टम है। 10 साल पहले देश में 500 से भी कम स्टार्टअप थे, जिसकी संख्या आज 2 लाख से ज्यादा है। नेशनल स्टार्टअप डे के मौके पर पीएम ने कहा कि भारत के युवाओं का फोकस रियल प्रॉब्लम सॉल्व करने पर है। हमारे यंग इनोवेटर्स, जिन्होंने नए सपने देखने का साहस दिखाया। मैं उन सभी की बहुत-बहुत सराहना करता हूं। पीएम ने ये बातें शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में स्टार्टअप इंडिया कैंपेन के 10 साल पूरे होने पर कही। उन्होंने कहा…
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को सिलीगुड़ी में महाकाल मंदिर का शिलान्यास किया। करीब 18 एकड़ जमीन पर तैयार हो रहा यह मंदिर उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के नाम से ही जाना जाएगा। कार्यक्रम में साधु-संत भी शामिल हुए। बीते 30 दिसंबर को कोलकाता के न्यू टाउन में ममता बनर्जी ने दुर्गा आंगन नाम के एक बड़े दुर्गा मंदिर की नींव रखी थी। इस दौरान उन्होंने भाषण में इस मंदिर का जिक्र करते हुए कहा था कि मंदिर के निर्माण के लिए जरूरी धनराशि जुटा ली गई है। मंदिर के निर्माण से सिलीगुड़ी में पर्यटन को…
गणतंत्र दिवस समारोह में केंद्र सरकार सालों से चले आ रहे VIP कल्चर को खत्म करने जा रही है। परेड देखने के लिए आए मेहमानों की कुर्सियों पर अब VVIP, VIP और डिग्निटी नहीं लिखा होगा। इसकी जगह नदियों के नामों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा बीटिंग रिट्रीट समारोह के लिए गैलरी का नाम संगीत वाद्ययंत्रों के नाम पर रखा है। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सरकार का मानना है कि इस बदलाव से आम आदमी और वीआईपी के बीच अंतर कम होगा। भारतीय संस्कृति, विरासत और समानता को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही…

