भाजपा को 20 जनवरी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। पार्टी ने इसके लिए शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी किया। इसके मुताबिक 19 जनवरी को नामांकन भरा जाएगा। 20 जनवरी को नए पार्टी अध्यक्ष का ऐलान होगा। अभी नितिन नबीन पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। पार्टी उन्हें ही निर्विरोध अध्यक्ष चुन सकती है। न्यूज एजेंसी ANI ने 13 जनवरी को सूत्रों के हवाले से खबर दी थी कि नितिन नबीन 19 जनवरी को नामांकन भरेंगे। नितिन नबीन को 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया था। भाजपा ने साल 2020 में जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया…
Author: Samachar Ambar
मुंबई के इतिहास में पहली बार भाजपा का मेयर हो सकता है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव रिजल्ट में भाजपा गठबंधन को कुल 227 सीटों में से 118 सीटों पर बढ़त हासिल है। जिसमें से भाजपा 90, शिवसेना शिंदे 28 सीटों पर आगे चल रही है। आजादी के बाद 77 सालों से मुंबई नगर निगम पर कांग्रेस और शिवसेना का ही कब्जा रहा है। 1947 से 1967 तक यानी 20 साल तक कांग्रेस का मेयर रहा। वहीं 1992 से लेकर 2022 यानी 30 सालों तक मेयर की कुर्सी पर शिवसेना काबिज रही। भाजपा 45 साल के इतिहास में पहली बार मुंबई…
फरीदाबाद। आगामी 17 जनवरी को मोहना अनाजमंडी में इंडियन नेशनल लोकदल द्वारा आयोजित होने वाले युवा सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इसी कड़ी में इनेलो के जिलाध्यक्ष रुपचंद लाम्बा ने आज सेक्टर-11 स्थित जिला इनेलो कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक ली और युवा सम्मेलन को लेकर विचार विमर्श कर उन्हें जिम्मेवारियां सौंपी। इस मौके पर इनेलो जिलाध्यक्ष रुपचंद लाम्बा ने कहा कि मोहना मंडी में आयोजित होने वाले इनेलो युवा सम्मेलन में न केवल फरीदाबाद बल्कि समूचे हरियाणा से युवा कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ भाग लेंगे। सम्मेलन को युवा इनेलो के राष्ट्रीय प्रभारी…
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री के शहरी विकास प्रधान सलाहकार डी.एस. ढेसी की अध्यक्षता में आज वीरवार को फरीदाबाद में विभिन्न महत्वपूर्ण शहरी विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर अंतर-एजेंसी समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए), नगर निगम फरीदाबाद (एमसीएफ) सहित विभिन्न संबंधित विभागों एवं क्रियान्वयन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य फरीदाबाद में चल रही एवं प्रस्तावित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए उनके समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा। बैठक में एफएमडीए द्वारा प्रस्तावित 5 नए रैनी वेल के क्लस्टर का निर्माण कार्य की विस्तृत समीक्षा…
पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को संसद परिसर में 28वें कॉमनवेल्थ स्पीकर्स और प्रेसाइडिंग ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस (CSPOC) का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। पिछले कुछ सालों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकले हैं। पीएम मोदी ने कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत में UPI दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल पेमेंट सिस्टम है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन प्रोड्यूसर है। दुनिया का नंबर-2 स्टील प्रोड्यूसर है। दुनिया का तीसरा बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा एविएशन मार्केट है। दुनिया का चौथा सबसे बड़ा…
हैदराबाद के पुरानापुल इलाके में बुधवार रात मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई। मुर्ती को नुकसान पहुंचाने और एक बैनर फाड़ने की कोशिश की गई। इसके बाद इलाके में विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान पथराव, वाहन जलाने और पास की एक दरगाह को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं हुईं। पुलिस ने दो अलग-अलग केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 11:30 बजे मंदिर में मूर्तियों के क्षतिग्रस्त होने और बैनर फाड़ने की कोशिश की सूचना मिली। इसके बाद स्थानीय लोग मंदिर के पास जुटने लगे। नारेबाजी के साथ विरोध शुरू हुआ और कुछ ही देर में भीड़…
केरल के कोल्लम स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) हॉस्टल में गुरुवार को दो नाबालिग स्पोर्ट्स ट्रेनी के शव कमरे में फंदे से लटके मिले। पुलिस के मुताबिक, दोनों छात्राएं स्पोर्ट्स कोचिंग ले रहीं थी और हॉस्टल में ही रह रही थीं। मृत लड़कियों की पहचान कोझिकोड जिले की सैंड्रा (17) और तिरुवनंतपुरम जिले की वैष्णवी (15) के रूप में हुई है। सैंड्रा एथलेटिक्स की ट्रेनी थी और 12वीं में पढ़ रही थी, जबकि वैष्णवी कबड्डी खिलाड़ी थी और क्लास 10वीं की छात्रा थी। घटना से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।…
दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह एअर इंडिया का विमान बैगेज कंटेनर से टकरा गया। एयरलाइन ने बताया कि घने कोहरे में एयरबस A350 विमान को पार्किंग के लिए ले जाया जा रहा था, तभी यह घटना हुई। हादसे में विमान के इंजन को नुकसान पहुंचा है। विमान में सवार सभी पैसेंजर और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। एयरबस A350 की फ्लाइट AI101 दिल्ली से न्यूयॉर्क के बीच चलती है। ईरानी हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण फ्लाइट को अपना मार्ग बदलना पड़ा और वह वापस दिल्ली लौट आई थी। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की। कहा कि दाहिने इंजन…
देशभर के कई हिस्सों में गुरुवार को भी मकर संक्रांति मनाई जा रही है। संक्रांति को लेकर गंगा, यमुना और नर्मदा जैसी प्रमुख नदियों के तटों पर लाखों लोग सुबह से डुबकी लगा चुके हैं। प्रयागराज माघ मेले में आज मकर संक्रांति का स्नान पर्व है। संगम में शाम बजे तक 91 लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। आज करीब डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। मकर संक्रांति पर पतंगबाजी के दौरान लगातार हादसे भी सामने आ रहे हैं। बीते दो दिनों में गुजरात में में 9 और राजस्थान में 6, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में 1-1 लोगों…
नई दिल्ली / ज्ञानार्जन और अध्ययनशील वातावरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुलिस पब्लिक लाइब्रेरी सेक्टर-30 एवं सरदार पटेल पुलिस पब्लिक पुस्तकालय, पुलिस लाइन खेड़ीपुल के स्टाफ द्वारा लाइब्रेरी में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को 14 जनवरी को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित विश्व पुस्तक मेला 2026 का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को देश-विदेश के प्रतिष्ठित प्रकाशकों, लेखकों एवं विभिन्न विषयों से संबंधित नवीन पुस्तकों से रूबरू होने का अवसर मिला। पुस्तक मेले में उपलब्ध शैक्षणिक, साहित्यिक, प्रेरणादायक एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों को देखकर विद्यार्थियों में…

