तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को तंज कसते हुए ‘वैनिश कुमार’ कहा और बीजेपी सांसदों की तुलना ‘सांप’ से की। अभिषेक ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गलत तरीके से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, बीजेपी पर हमला बोलते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा- बीजेपी सांसद और सांप एक…
Author: Samachar Ambar
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने कहा कि अजित पवार क्या मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी पर शक कर रहे हैं? आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति से किसी का भला नहीं होगा। अगर बीजेपी भी इसी तरह जवाब देने लगे, तो यह अजित पवार के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा है कि अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP को शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) में विलय कर लेना चाहिए। संजय राउत ने सवाल उठाया कि जब अजित पवार खुद बीजेपी पर भ्रष्टाचार के आरोप…
फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा लाभ कमाने का लालच देकर पौने छह लाख रुपए की ठगी मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को खाताधारक को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार ऊंचा गांव फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 12 जुलाई 2025 को उसके टेलिग्राम पर शेयर मार्केट में निवेश कर पैसे कमाने बारे एक मैसेज प्राप्त हुआ। जिसके बाद उसने निवेश करने की सहमती जतायी और फिर उसके पास एक लिंक भेज कर उसका खाता खुलवाया गया, निवेश के लिए उसने 34 हजार रुपए ठगों…
माधव ग्रुप से जुडक़र अंकुर ने बढ़ाई आय, परिवार को मिला आर्थिक संबल फरीदाबाद। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के निर्देशों एवं जिला परिषद की सीईओ शिखा के कुशल मार्गदर्शन में सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी ग्राउंड में स्वदेशी उत्सव एवं सरस आजीविका मेला का सफल आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोनीपत जिले के राई खंड के अंतर्गत आने वाले गांव भैरा की रहने वाली अंकुर ने स्वयं सहायता समूह से जुडक़र आर्थिक सशक्तिकरण की मिसाल पेश की है। अंकुर ने बताया कि वह ‘माधव ग्रुप’ से जुड़ी हुई हैं और पिछले एक वर्ष से समूह के माध्यम से धूपबत्ती,…
श्री सिद्धदाता आश्रम में अध्यात्म और उल्लास के साथ हुआ नव वर्ष का अभिनंदन फरीदाबाद। सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम (श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम) पूरी तरह से भक्तिमय और उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। इस अवसर पर अधिपति जगद्गुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने कहा कि इस वर्ष सभी अपने अहम और वहम को छोडऩे का संकल्प लें क्योंकि यह दोनों अवगुण व्यक्ति के जीवन को दुख से भर देते हैं।पीठाधीश्वर स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने अपने दिव्य प्रवचनों से भक्तों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हर पल हमारा जीवन जा रहा है लेकिन हमें भौतिक चकाचौंध में सच्चाई…
कर्नाटक सरकार की एक एजेंसी की स्टडी में दावा किया गया है कि राज्य के 91% लोग मानते हैं कि भारत में चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से कराए जाते हैं और EVM सटीक नतीजे देती हैं। यह रिपोर्ट कर्नाटक मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन अथॉरिटी (KMEA) ने प्रकाशित की है। यह सर्वे ऐसे समय आया है, जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भाजपा पर कई राज्यों में ‘वोट चोरी’ का लगातार आरोप लगा रहे हैं। वे कर्नाटक के कलबुर्गी में भी वोट चोरी का दावा कर चुके हैं। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में भाजपा ने सर्वे रिपोर्ट को लेकर…
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि पड़ोसी बुरे भी हो सकते हैं, दुर्भाग्य से हमारे हैं। अगर कोई देश यह तय करता है कि वह जानबूझकर, लगातार और बिना पछतावे के आतंकवाद जारी रखेगा तो हमें अपने लोगों को आतंकवाद से बचाने का अधिकार है। विदेश मंत्री ने यह बात IIT मद्रास के एक कार्यक्रम में शुक्रवार को कही। उन्होंने कहा कि हम उस अधिकार का इस्तेमाल कैसे करेंगे, यह हम पर निर्भर है। कोई हमें यह नहीं बता सकता कि हमें क्या करना चाहिए या क्या नहीं करना चाहिए। हम खुद को बचाने के लिए जो कुछ…
इंदौर में दूषित पानी से 15 मौतों के मामले में नगर निगम कमिश्नर दिलीप यादव और एडिशनल कमिश्नर रोहित सिसोनिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एडिशनल कमिश्नर सिसोनिया को इंदौर से हटा दिया गया है। इंचार्ज सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर संजीव श्रीवास्तव से जल वितरण कार्य विभाग का प्रभार वापस ले लिया है। सिसोनिया को किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग में उप सचिव के पद पर भेजा गया है। खरगोन जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश सिंह और आलीराजपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर सिंह को इंदौर नगर निगम का अपर आयुक्त बनाया गया है।…
बच्चों को संस्कारवान और आत्मनिर्भर बनाना हमारा लक्ष्य : हरपाल सिंह यादव फरीदाबाद : ग्रेटर फरीदाबाद के गाँव भूपानी, सेक्टर-89 स्थित हेराल्ड पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यालय का वार्षिक उत्सव 1 जनवरी को गरिमामय एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक विद्यालय परिसर में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने देशभक्ति, भारतीय संस्कृति, सामाजिक सरोकारों एवं लोकनृत्यों पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह…
फरीदाबाद। जिले में नववर्ष की पूर्व संध्या पर फरीदाबाद पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही, इसी के चलते शहर में शांतिपूर्वक नववर्ष के कार्यक्रम सम्पन्न हुए। इस दौरान फरीदाबाद पुलिस ने सतर्क रहकर कानून व्यवस्था को बनाये रखा और लोगों ने शांतिपूर्वक नववर्ष का सेलिब्रेशन किया। पुलिस उपायुक्त यातायात, मकसूद अहमद भी फील्ड में मौजूद रहे। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि नववर्ष के उपलक्ष पर फरीदाबाद पुलिस द्वारा 1500 अधिक पुलिस कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात किये गये थे। ड्रिंक एंड ड्राइव के 18 नाके लगाए गए थे, सीमावर्ती राज्य/जिला बॉर्डर पर भी नाकाबंदी की गई थी, साथ ही सभी…

