Author: Samachar Ambar

महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव से पहले एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। पुणे में शिवसेना के एक उम्मीदवार पर अपनी ही पार्टी के कैंडिडेट का A-B फॉर्म फाड़कर निगल लिया। घटना बुधवार को धनकवड़ी सहकारनगर वार्ड कार्यालय में हुई। बाद में भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में शिवसेना के उम्मीदवार उद्धव कांबले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुणे में वार्ड नंबर 34 के लिए शिवसेना के दो उम्मीदवारों को A-B फॉर्म जारी किए गए थे। इसके बाद शिवसेना के उम्मीदवारों कांबले और मच्छिंद्र धवले के बीच तीखी बहस हुई। पुलिस के मुताबिक बहस के दौरान, कांबले ने…

Read More

पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन गुवाहाटी से कोलकाता के बीच चलेगी। थर्ड एसी का किराया ₹2,300 तय किया गया है। सेकेंड एसी का किराया ₹3,000 होगा। फर्स्ट AC का किराया करीब ₹3,600 प्रस्तावित किया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल, टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन पूरा कर लिया है। स्लीपर ट्रेन को 1000 किलोमीटर से ज्यादा लंबी दूरी की यात्रा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इस साल के आखिर तक लगभग 12 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें तैयार हो जाएंगी। दो दिन पहले…

Read More

फरीदाबाद। मंत्री राजेश नागर अपने क्षेत्र के लोगों की मांग पर तुरंत कार्रवाई करते हैं। आज एक बार फिर नागर ने तिगांव क्षेत्र में बन रही एक फिरनी की चौड़ाई को 22 से 33 फुट करने के आदेश दे दिए।  वास्तव में यहां तिगांव एसबीआई बैंक से मंधावली तक फिरनी के चौड़ीकरण और पक्का बनाने का काम चल रहा है जिस पर लगभग पांच करोड़ रुपए की लागत आएगी। लेकिन गांव वालों का तर्क है कि मंझावली यमुना पर पुल चालू होने के बाद इस फिरनी का बहुत मात्रा में इस्तेमाल होगा, तब इस पर जाम बढ़ जाएगा और लोगों…

Read More

फरीदाबाद। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज बुधवार को चंडीगढ़ से हरियाणा के सभी जिला उपायुक्तों के साथ सूखा राहत एवं बाढ़ नियंत्रण उपायों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 57वीं राज्य स्तरीय बैठक लेते हुए समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बैठक में प्रदेश के जल संसाधनों के उचित प्रबंधन, बाढ़ नियंत्रण और सूखा राहत जैसे विषयों पर संबंधित जिला उपायुक्त से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विस्तार से समीक्षा की। वीडियो कांफ्रेंस के उपरांत उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने  संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विकास प्रस्तावों एवं परियोजनाओं की समीक्षा…

Read More

फरीदाबाद। श्रीराम मंदिर तालाब वाली गली ओल्ड फरीदाबाद में आयोजित श्रीमद़ भागवत कथा में छठे दिन रूक्मणी विवाह हुआ जिसमें अतिथि गण केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार चौधरी कृष्ण पाल गुर्जर जी,मार्किट कमेटी के चेयरमेन सुभाष आहुजा, हंस आहूजा जी (हंस प्रॉपर्टीज), विकास शुक्ला दीपक ठुकराल (एडवोकेट), विदुर सहयोगी,एसएचओ ओल्ड फरीदाबाद,   नवीन  किशन पहलवान, टंडन जी व बिल्ला पहलवानने कथा व्यास परम श्रद्वेय श्री मुरारी लाल बृजवासी जी महाराज से लिया आर्शीवाद लिया। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक परविन्द्र मल्होत्रा(शंटी)  और उनकी टीम ने केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर,मार्किट कमेटी के चेयरमेन सुभाष आहूजा,हंस आहूजा को शॉल ओढ़ाकर और…

Read More

एक दशक से मुफ्त की योजनाएं (फ्री स्कीम) और सब्सिडी राज्यों की सत्ता पाने का ‘शर्तिया नुस्खा’ है। ले​किन राज्यों की बिगड़ती वित्तीय सेहत इस नुस्खे का बड़ा साइड इफेक्ट बनकर सामने आ रही है। राज्यों के पास बिजली, सड़क और आवास के लिए पैसा ही नहीं है। उनकी कमाई और खर्च का लेखाजोखा बताता है कि सब्सिडी, वेतन, पेंशन और ब्याज की अदायगी जैसे अहम खर्चों के बाद राज्यों के हाथ अपनी कमाई का 20-25% हिस्सा ही बच पा रहा है। पंजाब जैसे राज्य के हाथ तो खर्च के लिए 7% राशि ही बची। हालांकि, इस साल पंजाब को…

Read More

जम्मू-कश्मीर में साल 2025 में सुरक्षाबलों ने 35 घटनाओं में 46 आतंकियों को मार गिराया। इनमें पहलगाम हमले में शामिल आतंकी सुलेमान शाह उर्फ ​​हाशिम मूसा, हमजा अफगानी और जिब्रान भी शामिल हैं। उनका एनकाउंटर 28 जुलाई को किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक इस साल 3 जवान शहीद हुए। फरवरी में अखनूर सेक्टर में IED ब्लास्ट हुआ, 2 जवान शहीद हुए। अप्रैल में उधमपुर के बसंतगढ़ में एक जवान शहीद हुआ था। कश्मीर फ्रंटियर ने बताया कि बॉर्डर (LoC) पर घुसपैठ की 4 बार कोशिश हुई। इनमें 13 आतंकी शामिल रहे, इनमें से 8 आतंकी मारे गए। 5 आतंकी…

Read More

चीन के भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाने के दावे पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्पष्टता की मांग की है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी बेहद चिंताजनक है और इससे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने X पर लिखा- 4 जुलाई को सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राहुल सिंह ने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत वास्तव में चीन का सामना कर रहा था। अगर चीन ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के साथ खड़ा था, तब उसका भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता का दावा बेहद चिंताजनक है।…

Read More

केंद्र सरकार ने दर्द और बुखार में इस्तेमाल होने वाली निमेसुलाइड (Nimesulide) दवा के 100 मिलीग्राम से अधिक डोज की सभी ओरल (खाने वाली) दवाओं की मैन्यूफैक्चरिंग और बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक निमेसुलाइड एक नॉन-स्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लेमेटरी दवा है। जो दर्द तो कम करती है, लेकिन इसकी ज्यादा डोज से लिवर खराब होने का खतरा रहता है। यह प्रतिबंध केवल अधिक डोज (100 मिलीग्राम) वाली निमेसुलाइड पर लागू होगा। जबकि कम डोज की दवाएं मिलती रहेंगी। निमेसुलाइड ब्रांड बेचने वाली दवा कंपनियों को अब ज्यादा डोज वाली दवाओं का प्रोडक्शन बंद करना होगा। जो…

Read More

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने बुधवार को ओडिशा तट के पास प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इस दौरान एक ही लॉन्चर से बैक टू बैक दो प्रलय मिसाइलें (सल्वो लॉन्च) दागी गईं। मिसाइलों की पूरी उड़ान पर नजर रखने के लिए चांदीपुर में स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) के सेंसर लगाए गए थे। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक यह परीक्षण सुबह करीब 10:30 बजे किया गया। जो कि सेना के उपयोग से जुड़ी जांच (यूजर इवैल्यूएशन ट्रायल) का हिस्सा था। दोनों मिसाइलें तय किए गए रास्ते पर ठीक तरह से उड़ीं और सफलतापूर्वक लक्ष्य पूरे किए। रक्षा मंत्रालय…

Read More