फरीदाबाद। कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था जताते हुए और राहुल गांधी को अपना नेता मानते हुए आज नगर निगम फरीदाबाद के वार्ड का चुनाव लड़ चुके बडख़ल निवासी मोहसिन ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक के समक्ष जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने सभी शामिल होने वाले लोगों को पार्टी का पटका व गांधी टोपी पहनाकर पार्टी में शामिल करवाया और उन्हें पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा दिया। इस अवसर पर पार्टी में शामिल होने वालों में मोहसिन बडख़ल के अलावा नजऱ मोहम्मद, आदिल, नाइम, समय…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद । जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर आज खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में लोक निर्माण विभाग (PWD), पब्लिक हेल्थ, पंचायत विभाग, एफएमडीए तथा एचएसवीपी के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना, लंबित परियोजनाओं पर जवाबदेही तय करना तथा आम नागरिकों से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करना रहा। बैठक में पीडब्ल्यूडी से संबंधित सड़कों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिन…
विशाखापट्टनम से करीब 66km दूर येलमंचिली में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बों में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रविवार रात 12:45 बजे ट्रेन में आग लगने की खबर मिली। उस वक्त ट्रेन आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली में येलमंचिली रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई थी। जब ट्रेन में आग लगी, तो दोनों कोच में से एक में 82 और दूसरे में 76 यात्री थे। पुलिस को B1 कोच से एक शव मिला। मरने वाले की पहचान 70 साल के चंद्रशेखर सुंदरम के रूप में हुई है। जले हुए कोच अलग करके ट्रेन…
दरअसल, ललित ने 22 दिसंबर को वीडियो अपलोड किया गया था। इसमें वो भगोड़े विजय माल्या के साथ नजर आया था। वीडियो में ललित ने खुद को और माल्या को भारत के दो सबसे बड़े भगोड़े कहा था। वीडियो वायरल होने के 9 दिन बाद अब ललित ने वीडियो पर माफी मांगी। माल्या 2016 से ब्रिटेन में है और 2019 में उसे आधिकारिक तौर पर भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया था। वहीं, ललित मोदी 2010 से ब्रिटेन में रह रहा है और उस पर टैक्स चोरी, मनी लॉन्ड्रिंग और आईपीएल से जुड़े गंभीर आरोप हैं। 22 दिसंबर को विजय…
अंबाला। श्रम विभाग में एक ऐसे महाघोटाले का खुलासा हुआ है जिसने पूरे प्रशासनिक अमले को हिलाकर रख दिया है। प्रदेश के श्रम मंत्री अनिल विज की पैनी नजर और सख्त आदेशों के बाद करीब 1500 करोड़ रुपये के ‘वर्क स्लिप स्कैम’ (कार्य रसीद घोटाला) का पर्दाफाश हुआ है। जांच में सामने आया है कि बड़ी संख्या में अपात्र लोगों ने बिचौलियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर श्रमिक पंजीकरण कराया और करोड़ों रुपए की सरकारी सहायता हड़प ली। 13 जिलों की जांच में 91 प्रतिशत फर्जीवाड़ा यह घोटाला ‘हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड’ से…
तमिलनाडु में सोमवार को एक युवक को धारदार हथियारों से हमला करने का वीडियो सामने आया। तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने अपने X अकाउंट पर इसे शेयर किया। इसमें तीन लड़के एक युवक पर धारदार हथियारों से हमला करते नजर आ रहे हैं। इन लड़कों ने पीड़ित को जमीन पर गिराकर सिर, गर्दन पर कई वार किए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी हालत गंभीर है और अस्पताल में इलाज चल रहा है। अन्नामलाई ने इस घटना पर दुख जताया। कहा कि यह घटना DMK- शासित तमिलनाडु की परेशान करने वाली सच्चाई है। हालांकि पुलिस ने अपराधियों को…
नए साल से पहले देशभर के धार्मिक स्थलों पर भक्तों का सैलाब सा उमड़ पड़ा है। वहीं पर्यटन स्थलों पर भारी संख्या में टूरिस्ट पहुंच रहे हैं। अयोध्या में रामलला और काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए 2–2 किलोमीटर लंबी लाइनें लगी हैं। बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन ने 5 जनवरी तक वृंदावन न आने की अपील की है। नए साल पर उज्जैन महाकाल के दरबार में 12 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। राजस्थान के सीकर में खाटूश्यामजी जी के डेढ़ घंटे में श्रद्धालुओं को दर्शन हो रहे हैं।
अरावली पर्वतमाला को लेकर उठे विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने अपने ही आदेश पर सोमवार को रोक लगा दी है। 20 नवंबर को जारी आदेश में 100 मीटर से छोटी पहाड़ियों पर खनन के आदेश दिए थे, अब 21 जनवरी 2026 तक खनन पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा है कि इस मामले की जांच के लिए एक्सपर्ट कमेटी गठित की जाए। यह कमेटी मौजूदा विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट का विश्लेषण करेगी। इसके बाद संबंधित मुद्दों पर कोर्ट को सुझाव देगी। कोर्ट ने केंद्र और अरावली के चार राज्यों (राजस्थान, गुजरात, दिल्ली और हरियाणा) को भी नोटिस…
असम के नौगांव में सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बटाद्रवा पुनर्विकास परियोजना का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में शाह ने कहा- हिमंत बिस्वा सरमा ने बांग्लादेशी घुसपैठियों से एक लाख जमीन बीघा जमीन मुक्त करवा दी है। इसी तरह पूरे देश से हम घुसपैठियों को भगाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि आज मैं गोपीनाथ बोरदोलोई जी को याद करना चाहता हूं। अगर वे नहीं होते, तो आज असम और पूरा नॉर्थ ईस्ट भारत का हिस्सा नहीं होता। शाह ने कहा कि गोपीनाथ ने ही जवाहरलाल नेहरू को असम को भारत में बनाए रखने के लिए मजबूर किया था। 227…
फरीदाबाद। राजा नाहर सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम अब जल्द ही अपने नए स्वरूप में नजर आएगा। पिछले पांच वर्षों से फाइलों और जांच के जाल में उलझा यह प्रोजेक्ट अब दोबारा पटरी पर लौटने को तैयार है। नगर निगम ने स्टेडियम के अधूरे निर्माण और आधुनिक सुविधाओं को जोड़ने के लिए 90 करोड़ रुपये का नया इस्टीमेट तैयार कर सरकार को मंजूरी के लिए भेज दिया है। उम्मीद है कि जनवरी 2026 के अंत तक निर्माण कार्य फिर से शुरू हो जाएगा। निजी हाथों में नहीं जाएगा ‘कंट्रोल’, सरकार ने बदला फैसला इस प्रोजेक्ट को लेकर सबसे बड़ा बदलाव इसके…

